क्या आप धार्मिक है ? सही शब्दों में धार्मिक होने का अर्थ जानिए

By | August 1, 2020

धर्म और आध्यात्म को इतनी गहराई से समझने और जानने का समय अक्सर कम ही लोगों के पास होता है | किन्तु जो व्यक्ति थोड़े भी जिज्ञासु है वे इस विषय में रूचि अवश्य लेंगे | इस संसार में यदि देखा जाये तो ईश्वर में विश्वास रखने वालों की संख्या ईश्वर में विश्वास न रखने वालो की संख्या से बहुत अधिक है | किन्तु ईश्वर में विश्वास रखने मात्र से क्या वे धार्मिक हो जाते है आइये इस पोस्ट के द्वारा जानने का प्रयत्न करते है |

जो लोग ईश्वर में विश्वास नहीं रखते है यह विषय उनके लिए बिल्कुल नहीं है | अब जो मानते है ईश्वर है, धर्म है उनके विषय में यह अध्ययन करना अनिवार्य हो जाता है कि वे किस प्रकार से ईश्वर शक्ति को मानते है व उसकी पूजा-आराधना करते है |

जो लोग धर्म में थोड़ा विश्वास रखते है, पूजा-पाठ भी करते है किसी मंदिर,मस्जिद व चर्च के आगे सिर भी झुकाते है बस इतना करने के साथ-साथ वे अपने दैनिक कार्यो का निर्वहन बड़ी ही ईमानदारी व कर्मठता से करते है | और सभी सामाजिक बुराइयों से दूर रहते है | समय-समय पर दान पुण्य भी करते है | क्या ऐसे लोगों को धार्मिक कहा जा सकता है | मेरे विचार से तो ऐसे व्यक्ति ही सच्चे शब्दों में धार्मिक है |

धार्मिक शब्द की परिभाषा

अब बात करते है ऐसे लोगों की, जो स्वयं को भगवान का सच्चा भक्त होने का दावा करते है | अपनी दिनचर्या का अधिकांश समय भगवान की आराधना में लगाते है | दूसरों को धार्मिक होने के लिए प्रेरित करते है | दूसरों से स्वयं की तुलना करते है कि वे उससे बड़े भक्त है | उनका सारा ध्यान धर्म की तरफ रहता है |

सुबह से लेकर वे शाम तक धार्मिक कार्यो में लिप्त रहते है | किन्तु अपने दैनिक कर्तव्य और कार्य को पूरी ईमानदारी व कर्मठता से साथ नहीं करते | दूसरों में कमियां देखते है | दूसरों की बुराइयाँ करते है | या कहे कि स्वयं में बहुत से सामजिक अवगुण के साथ ऐसे व्यक्ति अपना जीवन निर्वाह कर रहे है |

क्या ऐसे व्यक्ति को धार्मिक कहना उचित होगा ? यदि आप थोड़े भी समझदार है तो इस बात की पुष्टि मुझे करने की कोई आवश्यकता नहीं कि ऐसे व्यक्ति सिर्फ और सिर्फ स्वयं को धार्मिक दिखाते है वे न तो धार्मिक होते है और न ही उन्हें सच्चे शब्दों में धार्मिक होने का ज्ञान है | या यह भी हो सकता है कि वे देव पूजा को ही सब कुछ मानते है उनके लिए देव पूजा करना ही धार्मिक होने का प्रमाण है |

यदि आप ऐसा करते है तो आप कह सकते है कि आप धार्मिक है :

ईश्वर शक्ति में विश्वास रखे | आप जिस भी धर्म से जुड़े है उस पर विश्वास रखे | देव पूजा को समय दे और साथ-साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन बड़ी ही ईमानदारी और कर्मठता के साथ करें | सामाजिक बुराइयों से स्वयं को दूर रखे | निवार्थ भाव से जरुरतमंदों की सहायता करें | अन्धविश्वास से दूर रहे | यदि आप ऐसा करते है तो आप ही सच्चे शब्दों में धार्मिक व्यक्ति है |

 

 

2 thoughts on “क्या आप धार्मिक है ? सही शब्दों में धार्मिक होने का अर्थ जानिए

  1. Ram Pratap Singh

    राम प्रताप सिंह
    जन्म 1998, 18 अगस्त समय नहीं पता है
    मेरी जिंदगी का कुछ मूल्यवान बातें
    और मैं अपने जन्म राशि के द्वारा यह जानना चाहता हूं
    क्योंकि मेरी जिंदगी बहुत ही प्रेरणादायक संघर्ष से भरा है
    घर के बड़े पुत्र होने के कारण

    Reply
    1. TARUN SHARMA Post author

      राम प्रताप जी , बिना सही समय के जन्म कुंडली के विषय में ठीक विश्लेषण नहीं किया जा सक्ता है |

      धन्यवाद

      Reply

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *