नौकरी और व्यापार में उन्नति के अचूक उपाय |

By | August 2, 2017

|| नौकरी व व्यापार में उन्नत्ति के अचूक टोटके ||

कभी- कभी ग्रहों की दशाओं के कारण व्यक्ति की नौकरी और व्यापार में रूकावट आ जाती है | दिखाई देने वाले कारण कुछ भी हो सकते है किन्तु कहीं न कहीं इन कारणों के पीछे ग्रहों का प्रभाव भी होता है | ग्रहों के अनुकूल होने पर जीवन में सभी कार्य बनते चले जाते है | फिर चाहे वो नौकरी हो , व्यापार हो या  फिर विवाह में हो रहा विलंभ |

Naukari aur vyapar ke totke

इसके विपरीत यदि ग्रह आपके अनूकुल नहीं है तो समय -समय पर आपको मुसीबतों का सामना करना पड़ सकता है | आज हम आपको कुछ ऐसे टोटके बताने जा रहे है जिनके करने से आप नौकरी व व्यापार  की उन्नत्ति में हो रही रूकावट को दूर कर सकते है  :

 किसी शुक्रवार के दिन, थोड़ी मात्रा में गुड़ और चने लेकर उसमें खट्टी- मीठी बच्चों के खाने वाली टोफियाँ मिला लें  अब इसे 8 बच्चों को बाँट दे , ध्यान दे सभी बच्चों की आयु 8 वर्ष से कम होनी चाहिए | इस प्रयोग को 8 शुक्रवार तक करना है | बीच के दिनों में करने की आवश्यकता नहीं है | यह प्रयोग सिर्फ शुक्रवार वाले दिन ही करें | आठ शुक्रवार पूरे होने से पहले ही आपको अपनी नौकरी या व्यापर में उन्नति के लक्षण दिखने लगेंगे | 

|| व्यवसाय में वृद्धि के उपाय ||

  व्यवसाय वृद्धि के लिए :-  शनिवार के दिन पीपल का पत्ता लेकर उसे अच्छे से धो ले और धुप – दीप दिखाकर उसे जहाँ आप अपनी दुकान पर बैठते है उस आसन के नीचे रख दे | इस क्रिया को सात शनिवार तक करें | जैसे ही सात शनिवार पूरे हो जाते है आप इन सभी पत्तों को लेकर किसी नहर या बहते पानी में डाल दे | इस प्रकार करने से आपका व्यापार चलने लगेगा | 

⇒  कपूर और रोली को जलाकर उसकी राख बना ले | अब राख को आप किसी डिब्बी में डालकर बंद कर दे | इस डिब्बी को आप अपने व्यापार में जहा पैसे रखते है उस स्थान पर रख दे | व्यापार में लाभ मिलेगा | 

   रविवार के दिन एक साफ़ पात्र में गंगाजल लेकर उसे गायत्री मंत्र से 21 बार जाप कर जल में फूंक लगाकर अभिमंत्रित कर ले | प्रत्येक मंत्र के बाद आप जल में फूंक लगायें | अब इस जल को आप अपनी दुकान या कारखाना जो भी हो सभी जगह पर छिड़क दे | शौचालय जैसी जगहों को छोड़ दे | इस प्रकार यह कार्य आप 7 रविवार तक करें | आपके व्यापार में वृद्धि होने लगेगी | 

  सुबह – सुबह अपने व्यवसाय पर जाने से पहले अपने ईष्ट देव का नाम लेकर परफ्यूम लगाकर जाने से भी व्यापार अच्छा चलता है |

⇒   एक चांदी की कटोरी में चांदी के ही गणेश जी और लक्ष्मी जी स्थापित करें | अब इसे अपने व्यापर के या दुकान के पूर्व दिशा में स्थापित कर दे | रोज सुबह -सुबह इनके सामने दूप -दीप करें आपके व्यापार में वृद्धि होने लगेगी | 

  मिट्टी के चार बर्तन ले ले, अब इनमे से एक बर्तन में काले तिल , दुसरे में जौ , तीसरे बर्तन में साबुत हरे मूंग और चौथे बर्तन में पीली सरसों भरकर रख दे  | अब इन चारों बर्तन को दुकान में कहीं पर भी रख दे | एक साल तक इन्हें इसे ही रखे रहने दे | एक साल बाद इनको  कहीं बहते पानी में विसर्जित कर दे |  यदि आपके व्यसाय में ग्राहक नही आ रहे है या आपकी दुकान में भी ग्राहक नही आ रहे है तो इस टोटके का प्रयोग अवश्य करें |

|| नौकरी में उन्नत्ति के लिए ||

    नौकरी में उन्नत्ति के लिए :  प्रतिदिन सुबह -सुबह सूर्यदेव को जल चढ़ाये | और जल अर्पित करते समय  गायत्री मंत्र का जाप भी करें | ऐसा करने से सूर्य से मिलने वाली उर्जा का आप पर सकारात्मक प्रभाव आने लगेगा और आपकी नौकरी में उन्नति के दरवाजे खुलने लगेंगे

   शनि देव हमारे कर्मो का फल देने वाले देव माने जाते है | इसलिए यदि आप चाहते है नौकरी में उन्नति करना तो आज से ही प्रत्येक   शनिवार को शनिदेव की पूजा पूरे विधि -विधान अनुसार करना आरम्भ कर दे | सात मुखी रुद्राक्ष धारण करें | और शनिदेव के मंत्र का जाप करें :   “ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनिश्चराय नमः” |

 ⇒   सात प्रकार के अनाज को मिलाकर घर पर रख ले | अब इनमे से प्रतिदिन थोडा -थोडा अनाज पक्षियों को खिलाये | इस प्रकार करने से सभी गृह दोष शांत होकर नौकरी में आने वाली सभी कठिनाइयाँ समाप्त हो जाती है |

 ⇒   सुबह घर से नौकरी पर जाते समय एक रोटी साथ लेकर जाये और रस्ते में किसी गाय को खिला दे | ऐसा करने से आपको नौकरी में जल्द ही प्रोमोशन मिलता है | 

         || भूत -प्रेत भगाने का मंत्र | झाड़े द्वारा शरीर से भूत -प्रेत भगाए ||

इस प्रकार के छोटे -छोटे टोटके आपके जीवन में ग्रहों के प्रभाव को कम करते है | और आपकी आर्थिक समश्या को भी पूर्ण रूप से दूर करते है | ये सभी परीक्षित प्रयोग है इन्हें अपनाकर आप अपने और अपने परिवार के जीवन को खुशियों से भर सकते है |

|| ॐ श्री हनुमते नमः ||


 

 

4 thoughts on “नौकरी और व्यापार में उन्नति के अचूक उपाय |

  1. rajat

    naukri job govt job lagne ke kai upaye kiya but nhi bani bat naukri ki koi or upaye bataye kya kru jisse job lag jau jaldi or vivah hetu upaye hindi me battaye pls

Comments are closed.