पालतू पशु , गाय-भैंस की नजर दूर करने के सरल उपाय

By | August 31, 2019

भारत देश की अधिकतर जनसंख्या गाँव में निवास करती है | गाँव में रहने वाले वाले अधिकतर लोग अपने घर में एक न एक दुधारू पशु अवश्य रखते है | समय -समय पर पशु में बीमारियाँ भी होती है व उचित चिकत्सा द्वारा पशु ठीक भी हो जाते है | किन्तु कभी -कभी पशुओं में ऐसी समस्या आ जाती है जैसे उनका ठीक से न चरना , समय पर दूध न देना या फिर अनायास ही दूध से घटना | ये सभी समस्या किसी रोग के कारण भी हो सकती है किन्तु जब उचित चिकित्सा के बाद भी आपका पशु ठीक नहीं होता तो समझ जाए आपके पशु को नजर लगी है | पशु को नजर लगने पर समय रहते उसका उपचार कर लेना चाहिए अन्यथा परिणाम बहुत गंभीर हो सकते है |

गाय – भैंस की नजर दूर करने का उपाय : –

यदि आपको ऐसा लगता है कि आपके पशु को नजर लग गयी है तो आप अपने पशु की नजर को दूर करने के लिए इस प्रकार करें : – अपने घर में पूजा स्थल पर धुप या अगरबत्ती का थोडा गुल ले ले, अब इस गुल को दायें हाथ की हथेली में लेकर अपने पशु के मस्तक से शुरू करके उसके पीछे से घुमते हुए वापिस उसके मस्तक तक आ जाये | इस प्रकार पूरे तीन बार अपने पशु के चक्कर लगाये | पशु के चक्कर लगाते समय अपने ईष्ट देव का ध्यान करते जाए | अब इस घूप या अगरबत्ती के गुल को बाहर फेंक दे | इसके बाद मौली(लाल धागा) अपने पशु के आगे के दायें पैर में बाँध दे | धागा पैर में बांधते समय भी अपने ईष्ट देव का ही नाम लेते जाए |

इस प्रकार करने के पश्चात् आप एक बाल्टी में 2 से 3 लीटर जल लेकर इस जल से पशु के स्तन( थन) को अच्छे से धोये | पशु के स्तन(थन) इस प्रकार धोये कि थन धोते समय जल वापिस उस बाल्टी में ही गिरता रहे | कुछ देर पशु के स्तन(थन) साफ़ करने के पश्चात् अब इस जल को पशु को पिला दे |

गाय-भैंस या फिर किसी भी पालतू पशु को नजर दोष लगने पर आप उपरोक्त सभी उपाय करें | ये उपाय बहुत ही प्रभावी सिद्ध होते है | नजर दोष इन उपायों को करने से तुरंत दूर हो जाता है और आपका पशु जल्द ही स्वस्थ होने लगता है |