हर प्रकार के भय और शत्रुओं से मुक्ति पायें , माँ दुर्गा के इस शक्तिशाली मंत्र से |

By | September 25, 2017

हिन्दू धरम एकमात्र ऐसा धरम है जहाँ जितना महत्व देव पूजा को दिया जाता है वही देवी के रूप माँ दुर्गा को सर्वोच्च मानकर पूजा जाता है | यहाँ देवी और देवताओं को सामान रूप से पूजा जाता है |  हिन्दू धरम की सबसे शक्तिशाली देवी (Maa Durga Mantra ) माँ दुर्गा को उनके भक्त माँ की संज्ञा देकर और बड़े ही भक्ति भाव से उनकी पूजा – आराधना कर उनका आशीर्वाद पाते है |

देवी दुर्गा को आदि शक्ति भी कहा जाता है जिसकी तुलना परम ब्रह्म से की जाती है | देवी दुर्गा अंधकार को दूर करने वाली  व अज्ञानता रुपी राक्षसों से रक्षा करने वाली परम शक्ति का स्वरुप है |

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार माँ दुर्गा ने समय -समय पर अलग -अलग अवतार लेकर अपने भक्तों का कल्याण किया है | सभी भक्तजन अपनी मनोकामना पूर्ति हेतु इन अवतारों की पूजा व अनुष्ठान कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त करते है |

maa durga mantra

माँ दुर्गा की विशेष पूजा के लिए नवरात्रि का त्यौहार सबसे अधिक फलदायी होता है | नवरात्रि, धार्मिक द्रष्टि से भारत देश में सबसे लोकप्रिय त्यौहार है, जिसमे माँ दुर्गा की 9 दिन तक उनके 9 अवतारों ( शैलपुत्री , ब्रह्मचारिणी , चंद्रघंटा , कुष्मांडा , स्कंदमाता , कात्यायनी , कालरात्रि ,महागौरी ,सिद्धिदात्री ) की पूजा की जाती है | इसलिए माँ दुर्गा की विशेष कृपा पाने के लिए नवरात्रि में की गयी मंत्र साधना , दुर्गा सप्तसती व सिद्ध कुंजिका स्त्रोत का पाठ विशेष रूप से फल देने वाला है |

मनुष्य जीव बल , बुद्धि , ज्ञान और इच्छा होने के कारण एक अशांत प्राणी है | और सैकड़ों प्रयत्न के बाद भी अशांत ही रहता है | हिन्दू धरम के साथ -साथ सभी धरम भी मनुष्य को शांत रहने की प्रेरणा देते है | मन में उठने वाली इच्छाओं और मनोकामनाओं की पूर्ती ही मनुष्य के अशांत होने का प्रमुख कारण होती है | जिनकी तृप्ती के लिए वह देवी – देवताओं की पूजा व अनुष्ठान कर अरदास लगाता है |

Maa Durga Mantra माँ दुर्गा भय नाशक मंत्र : – 

आज हम आपको Maa Durga Mantra माँ दुर्गा के एक ऐसे शक्तिशाली मंत्र के विषय में जानकारी देने वाले है जिसके प्रयोग से आप किसी भी प्रकार के भय (डर ) से और अपने शत्रुओं के भय से मुक्ति पा सकते है |

मंत्र इस प्रकार है : – 

सर्वस्वरूपे सर्वेशे सर्वशक्तिसमन्विते |
भयेभ्यस्त्राहि नो देवि दुर्गे देवि नमोस्तु ते ||

माँ दुर्गा के इस मंत्र Maa Durga Mantra का जाप प्रतिदिन पूजा के समय 5 बार करने से सभी भय स्वतः ही दूर होने लगते है | इसके अतिरिक्त आप जब भी भय महसूस करें उसी समय इस मंत्र का 5 बार मन ही मन जाप करें आपको भय से मुक्ति मिलेगी |

माँ दुर्गा की तस्वीर लगाये अपनी टेबल पर : – 

विद्यार्थी परीक्षा में सफलता के लिए अपनी स्टडी टेबल पर माँ दुर्गा की तस्वीर लगाये और  “ ॐ दुमं दुर्गाय नमः ” इस मंत्र का 5 बार जाप करें | और 2 मिनट के लिए माँ दुर्गा का ध्यान करें | ऐसा करने से माँ दुर्गा की कृपा से विद्यार्थी परीक्षा में सफल होते है | इसी प्रकार से नौकरी करने वाले  पुरुष और महिलाये भी इस प्रयोग को करें और पायें शीघ्र पद उन्नति के अवसर |

|| टोना टोटका और किये कराये का अचूक इलाज || ⇐

माँ दुर्गा अपने भक्तों के थोड़े से भक्ति भाव से प्रसन्न होकर शीघ्र फल प्रदान करती है | इसलिए किसी भी रुके हुए कार्य की सिद्धि हेतु माँ दुर्गा की उपासना करें और चमत्कार स्वयं ही देखे |

|| किस प्रकार करें हनुमान जी की पूजा ? जानिए सरल व संशिप्त विधि || ⇐