घर में चांदी का कछुआ रखने के फायदे

By | March 1, 2022

वास्तु शास्त्र की द्रष्टि से घर में कुछ चीजे बाहर से लाकर रखने के बहुत से फायदे मिलते है | इन्हीं में से एक है चांदी का बना हुआ कछुआ | यदि आप चांदी का बना हुआ कछुआ घर में लाकर स्थापित करते है तो इससे घर में धन की कमी दूर होती है व कई प्रकार के शारीरिक कष्ट भी दूर होते है |

वास्तु शास्त्र की माने से तो घर में हर वस्तु का रखने का एक निश्चित स्थान होता है | ठीक उसी स्थान पर वस्तुए रखने से जातक आर्थिक परेशानी से बच सकते है | वास्तु शास्त्र के नियमो का पालन करने से जातक अपने घर में सकारात्मक उर्जा का संचार लाने में सफल होते है | घर में सुख-शांति व सम्रद्धि हेतु वास्तु का बड़ा महत्व है | घर में लड़ाई झगडे व आर्थिक परेशानी के पीछे घर के वास्तु को जोड़कर देखा जा सकता है |

घर में चांदी का कछुआ

धन की कमी :

यदि आप आर्थिक परशानी से झूझ रहे है या आप कर्ज से परेशान हो गये है तो चांदी से बने कछुए को घर में रखने से शीघ्र आपको लाभ मिलने लगता है | घर में उत्तर दिशा में एक कांच में बर्तन में इस कछुए की स्थापना करें | यदि आप इस बर्तन में थोड़ा पानी डाल देते है तो यह और भी अच्छा माना गया है | ऐसा करने से घर में धन की कमी दूर होती है |

व्यापार में उन्नति हेतु :

यदि आप कोई व्यापार शुरू करना चाहते है या फिर पहले से कोई व्यापार कर रहे है तो ऐसे में यह चांदी का कछुआ आप ने ऑफिस में रखे सकते है | या फिर आप चांदी की बनी हुई कछुए की अंगूठी पहने इससे भी समान फल की प्राप्ति होती है | कछुए को माँ लक्ष्मी जी से जोड़कर देखा गया है | इसलिए ऐसा करने से माँ लक्ष्मी जी का आशीर्वाद आपको मिलता है |

विद्यार्थी का यदि पढाई में मन नहीं लगता है या वे परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करना चाहते है तो ऐसे में उन्हें भी कछुए की बनी चांदी की अंगूठी पहनने से चमत्कारिक फल देखने को मिलेंगे