नाभि(धरण) खिसकना क्या होता है ? नाभि(धरण) को कैसे देखे ? नाभि(धरण) ठीक करने के best उपाय

By | November 19, 2020

नाभि के विषय में तो आप सभी अवगत होंगे | नाभि हमारे शरीर में पेट के बीच स्थित एक गड्डा है | नाभि के बिल्कुल बीच में एक प्रकार की वाइब्रेशन होती है जो नाभि यह बताती है कि आपकी नाभि बिल्कुल बीच में है | नाभि के बीच होने वाला यह वाइब्रेशन यदि थोडा ऊपर या नीचे या फिर दाए या बाएं होने पर पेट से जुड़ी समस्याएँ होने लगती है | इसे ही नाभि का खिसकना कहते है |

नाभि खिसकना जिसे आम बोलचाल की भाषा में धारण डिगना भी कह देते है, आधुनिक चिकित्सा में इसका कोई अस्तित्व नहीं है किन्तु आधुनिक चिकित्सा पद्दति द्वारा इसे न स्वीकारने पर इसका अस्तितिव समाप्त नहीं हो जाता | नाभि के बीच में होने वाला वाइब्रेशन, शरीर के संतुलन का प्रतीक है | यदि नाभि थोड़ी भी अपनी जगह से इधर या उधर हो जाये तो शरीर के पाचन तंत्र से जुड़े अंग जैसे : लीवर, पेट और आंते सुचारू रूप से कार्य करना बंद कर देती है | वास्तव में नाभि खिसकने पर व्यक्ति को बहुत पीड़ा का सामना करना पड़ता है |

नाभि के बीच होने वाला वाइब्रेशन क्या होता है :

क्या आपने कभी सोचा है कि नाभि के बीच होने वाला यह वाइब्रेशन क्या है ? क्या यह कोई अंग है जसी लीवर या किडनी आदि | नहीं, नाभि शरीर का कोई अंग नहीं है इसका वास्तविक रूप में कोई भौतिक अस्तित्व नहीं है किन्तु इसमें कोई दो राय नहीं कि नाभि के बीच होने वाला यह वाइब्रेशन, center of body का प्रतीक है | नाभि केंद्र है शरीर है, नाभि के बिल्कुल बीच में होने वाला वाइब्रेशन भी प्रतीक है आपके शरीर के संतुलन का | विज्ञान भले ही नाभि के अस्तित्व को स्वीकार न करें, किन्तु नाभि का संतुलन हटने से शरीर बिमारियों का घर बन सकता है | इसलिए समय रहते इसका उपचार जरुरी है |

नाभि खिसकने के उपाय

नाभि खिसकने के कारण :

नाभि खिसकने के पीछे ठोस कारण को जान पाना कठिन है क्योंकि यह समस्या कुछ लोगों को तो बार-बार होती रहती है और कुछ लोगों को सम्पूर्ण जीवन में कभी नहीं होती |

जिन लोगों की नाभि बार -बार खिसकती है इसके पीछे अधिक वजन उठना हो सकता है | ऐसे लोग खाली पेट वजन उठाते है तो उनकी नाभि टलने की संभावना बढ़ जाती है | जो युवा अधिक gym आदि करते है उनकी भी नाभि खिसकने की समस्या हो सकती है | अक्सर देखा गया है कि एक हाथ से अधिक वजन उठाने, कूदने, छलांग लगाने, खाली पेट वजन उठाने या असुरक्षित तरीके से व्यायाम आदि करने से नाभि खिसकने की समस्या हो जाती है |

यदि एक व्यक्ति की नाभि टलती है तो उसे जीवन भर असुरक्षित तरीके से वजन उठाने व खाली पेट वजन उठाने से बचना चाहिए | जिन लोगों की नाभि अक्सर खिसक जाती है उन्हें अधिक सावधानी रखने की आवश्यकता होती है |

अक्सर देखा गया है कि कमजोर मांसपेशियाँ भी नाभि खिसकने का कारण बन सकती है | ऐसे लोग नियमित रूप से व्यायाम-योग और संतुलित आहार लेकर अपनी मांसपेशियों को मजबूत बना सकते है |

नाभि खिसकने के लक्षण :

नाभि खिसकने पर व्यक्ति को पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती है | पेट में जलन होना, पेट भारी रहना, पेट में नाभि के आस-पास दर्द हो जाना, कब्ज रहना या फिर दस्त लगना ये सभी नाभि खिसकने के लक्षण हो सकते है | किन्तु इसका आशय यह नहीं कि उपरोक्त समस्याएं होने पर आपकी नाभि खिसक गयी है | इनके पीछे और भी सैंकड़ों कारण हो सकते है | हाँ, यह स्पष्ट है कि नाभि टलने(खिसकने) पर उपरोक्त प्रकार की पीडाएं रोगी को होने लगती है |

नाभि खिसकने का पता कैसे लगाये :

नाभि खिसकने पर क्या-क्या लक्षण दिखाई देते है ये तो आप जान गये, अब यह सपष्ट रूप से पता करना बाकी है कि आपकी नाभि अपने स्थान से खिसकी भी है या नहीं, आइये जानते है :

नाभि खिसकने का पता करने के विषय में बहुत सी तरकीब बताई गयी है | आइये जानते है किन-किन उपायों से आप नाभि खिसकने के विषय में जान सकते है :

  • सीधे लेट जाये, अब लेटे हुए ही देखे या किसी अन्य व्यक्ति को देखने को कहे कि आपके दोनों पैरों के अंगूठे एक समान है या फिर छोटे-बड़े हो गये है | यदि दोनों पैरों के अंगूठे एक समान दिखाई देते है तो आपकी नाभि ठीक है | यदि दोनों अंगूठों में अंतर आ रहा है, ये छोटे-बड़े हो गये है तो आपकी नाभि खिसक गयी है |
  • सीधे खड़े हो जाए, अपने दोनों हाथों को सामने की तरफ ले आये, अब दोनों हाथों की हथेलियों की रखाओं को आपस में सीधे मिलाते हुए दोनों हाथों को एक साथ जोड़ ले, अब देखे, यदि आपके दोनों हाथों की बड़ी वाली ऊँगली एक समान है तो आपकी नाभि ठीक है | यदि ऊँगली छोटी या बड़ी दिखाई दे रही है तो आपकी नाभि खिसक गयी है |
  • सीधे लेट जाए, अब किसी अन्य व्यक्ति को कहे, वह एक धागे की सहायता द्वारा आपकी छाती के निप्पल और नाभि के बीच की दूर नापे, दोनों छाती के निप्पल से नाभि की दूरी यदि एक समान है तो आपकी नाभि बिल्कुल सही है | यदि यह दूरी छोटी-बड़ी दिखाई देती है तो आपकी नाभि ने स्थान छोड़ दिया है | आपकी नाभि तल गयी है |
  • यह उपाय सबसे प्रभावी है, सीधे लेट जाए, अपने हाथ के अंगूठे को अपनी नाभि के बिल्कुल बीच में रखे, यह कार्य आप बिल्कुल खाली पेट करें, अब महसूस करें, नाभि में अंगूठा रखने से वाइब्रेशन नाभि के बिल्कुल बीच हो रहा है या फिर कहीं, नाभि के ऊपर-नीचे या दायें या बाए तो नहीं हो रहा है | नाभि के आस-पास जिस भी स्थान पर वाइब्रेशन सबसे अधिक हो रहा हो तो समझ जाए आपकी नाभि बीच से हटकर उस स्थान पर खिसक गयी है | यदि वाइब्रेशन नाभि के बिल्कुल बीच में हो रहा है तो आपकी नाभि बिल्कुल सही है |

खिसकी हुई नाभि/ धरण ठीक करने के उपाय :

आपने उपरोक्त उपायों के माध्यम द्वारा यह जान लिया होगा कि खिसकी हुई नाभि का पता कैसे करना है, अब इसे किस प्रकार से ठीक करना है यह सबसे महत्वपूर्ण है | यूँ तो नाभि/धरण ठीक करने के बहुत से उपाय आपको youtube पर मिल जायेंगे, ऐसा नहीं है कि ये उपाय ठीक से कार्य नहीं करते या ये उपाय गलत होते है, खिसकी हुई नाभि की समस्या में सभी उपाय कार्य करते है | आप किसी भी उपाय का प्रयोग अपनी नाभि ठीक करने हेतु कर सकते है | ध्यान दे, यदि कोई ऐसा उपाय जिसमें पेट को मसलकर नाभि ठीक की जाती हो, उस उपाय को आप बिल्कुल न करें |

नाभि खिसकने पर कभी भी पेट को मसलना नहीं चाहिए, कुछ व्यायाम और योग ऐसे है जो आपकी खिसकी हुई नाभि को ठीक कर सकते है इनके विषय में हम आपको योगगुरु नित्यनन्दम जी का विडियो का लिंक दे रहे है जो आपकी नाभि ठीक करने में सबसे प्रभावी सिद्ध हो सकते है |

नाभि खिसकने पर इस विडियो को जरुर देखे :

खिसकी हुई नाभि ठीक करने वाले आपके आस-पास बहुत से लोग मिल जायेंगे जिन्हें नाभि ठीक करने के विषय अच्छी जानकारी होती है उनसे आप अपनी नाभि दिखा और ठीक करा सकते है | यदि आपको अच्छा उपाय चाहिए तो इसके लिए आप किसी अच्छे योगगुरु से संपर्क करें, वे उचित योग व आसनों की सहायता से आपकी नाभि को ठीक कर सकते है |

कुछ लोग नाभि खिसकने के प्रश्न को लेकर डॉक्टर्स के पास जाते है और उनसे पूछ बैठते है कि डॉक्टर साहब मेरी नाभि खिसक गयी है | ऐसे में डॉक्टर्स उनके इस प्रश्न को सिरे से अनदेखा कर देते है क्योंकि आधुनिक चिकित्सा में नाभि खिसकना जैसी कोई समस्या नहीं है | उनके लिए नाभि की वाइब्रेशन का कोई body की बीमारी से कोई कनेक्शन नहीं है | हाँ, वे इस समस्या को IBS का नाम दे देते है | IBS के विषय में फिर कभी बात करेंगे | इस पोस्ट में नाभि से जुड़ी सभी जानकारियाँ आपको कैसी लगी आप हमें कमेंट्स के माध्यम से अवश्य साँझा करें |