नारियल में बंद करें घर की सभी बाधाएं ! सरल उपाय |

By | July 31, 2017

|| घर की सभी बाधाएं  नारियल द्वारा दूर करने का आसान उपाय ||

परेशानियाँ किसके जीवन में नहीं ! आज के समय में हर व्यक्ति किसी न किसी समस्या से परेशान है | और इन समस्याओं से छुटकारा पाने के लिए तरह -तरह के उपाय भी करता है | इन उपायों से कुछ परेशानियाँ कम तो होती है किन्तु पूरी तरह घर से जाने का नाम नही लेती | आज हम आपको एक परीक्षित प्रयोग के विषय में बताने वाले है | जिसके प्रयोग से आपके घर की सभी परेशानियाँ स्वतः ही पीछा छोड़ घर से बहार चली जाती है |

Nariyal Totke in hindi

एक बिना पानी वाला नारियल (सुखा नारियल ) जिसे हिलाने पर आवाज़ आती हो, घर पर ले आये | अब आपके आस -पास या थोड़ी दूर कोई सिद्ध स्थान हो वहां से थोड़ी सी मिटटी ले आयें | (सिद्ध स्थान – ऐसा स्थान जहाँ लोगों की मान्यता हो और जहाँ मनोकामनाएं पूर्ण होती हो ) अब इस मिटटी को एक कागज़ पर रखकर इस पर नारियल को स्थापित कर दे | अब कम से कम 7 दिन तक इस नारियल के सामने अगरबत्ती लगाये और मन ही मन ऐसा सोचे कि मेरे घर की सारी बाधाएं इस नारियल में समा जाएँ |

7 दिन बाद आप उस सिद्ध स्थान पर जाएँ , वहां जाने से पहले आप उस नारियल को परिवार के सभी सदस्यों के उपर से वार ले | और अब घर के मुख्य दरवाजे पर जा कर , दरवाजे के एक तरफ वाली दीवार से नारियल को स्पर्श कर पूरे घर में दीवार से स्पर्श करते हुए दरवाजे के दूसरी तरफ तक स्पर्श कराते हुए ले आये | इस बीच स्पर्श में शौचालय और बाथरूम छोड़ दे |

इस प्रकार करने के पश्चात आप किसी भी प्रकार का विलम्ब न करें और सिद्ध स्थान पर इस नारियल और मिटटी को ले जाये | सिद्ध स्थान के  आस -पास पहले मिट्टी को गिरा दे और अब इस नारियल को वहां पर चढ़ा दे और मन ही मन सिद्ध स्थान की शक्ति से प्रार्थना करें – हे देव मै अपने घर की सभी बाधाएं इस नारियल द्वारा यहाँ छोड़ कर जा रहा हूँ |

    ⇒ || श्री रामचरित मानस की इस चौपाई से होंगी सभी सिद्धियाँ प्राप्त ||

इस प्रकार यह क्रिया करने से सिद्ध स्थान की शक्तियां अपना प्रभाव दिखाना आरम्भ कर देती है और आपके घर से सभी बाधाएं – पीडाएं अपने आप दूर होने लग जाती है |

 

|| ॐ श्री हनुमते नमः ||