स्त्रियाँ मंत्र साधना किस प्रकार करें ? क्या स्त्रियाँ हनुमान साधना कर सकती है ?

By | July 31, 2017

हिन्दू धरम के अनुसार वैसे तो सभी स्त्री और पुरुष को समान रूप से पूजा का अधिकार है | जो पूजा व साधना पुरुष कर सकते है वही स्त्रियों को भी उसी प्रकार पूजा व कोई भी साधना करने का समान अभिकार प्राप्त है | किन्तु स्त्रियों में एक विशेष गुण (मासिक धर्म ) के कारण वे इस समय पर पूजा व साधना करने में असमर्थ होती है | हिन्दू धरम की मान्यता अनुसार मासिक धरम के समय स्त्रियाँ पवित्र नहीं होती और इस समय उन्हें किसी मंदिर व सिद्ध स्थान पर जाने की अनुमति भी नही होती है |

mantra sadhana aur mantra siddhi hanuman sadhana

स्त्रियाँ मंत्र सिद्धि कैसे करें :-

किसी भी शास्त्रीय मंत्र को सिद्ध करने का समय 41 दिन का होता है | किन्तु यदि स्त्रियाँ कोई भी मंत्र सिद्ध करती है तो वे इसे मात्र 21 दिन में ही पूरा करें | इन 21 दिनों का चुनाव स्त्रियाँ अपने मासिक धरम के ठीक बाद आरंभ कर सकती है ताकि इन 21 दिनों में उनकी साधना भंग न हो | इन 21 दिनों में स्त्रियाँ मंत्र जाप सुबह और शाम दोनों समय पर करें | सुबह के समय प्रातः 07 बजे से पहले और शाम को 06 के बाद |

स्त्रियाँ हनुमान साधना कैसे करें :-

हनुमान साधना स्त्रियाँ और पुरुष सामान रूप से दोनों कर सकते है | किन्तु स्त्रियों को हनुमान जी की साधना करते समय कुछ बातों का विशेष रूप से धयान देना जरुरी है | स्त्रियाँ हनुमान साधना 21 दिन में ही पूर्ण करें जैसे की हम बता चुके है | इसके साथ – साथ मंत्र जाप भी सुबह और शाम दोनों समय पर करें | इनके अतिरिक्त स्त्रियाँ हनुमान जी साधना करते समय पर हनुमान जी की प्रतिमा के सामने न बैठे |

जैसे हनुमान जी की प्रतिमा आपने पूर्व दिशा में रखी है जिसका मुख पश्चिम दिशा की तरफ है | तब स्त्री को हनुमान जी की प्रतिमा के साइड में इस प्रकार से बैठना चाहिए कि उनका मुख उत्तर दिशा की तरफ हो |

स्त्रियाँ देवों को तिलक करते समय ध्यान दे, हनुमान को तिलक कदापि न करें वे सिर्फ कुमकुम को अनामिका ऊँगली में लेकर थोडा सा छीटा हनुमान जी के चरणों की तरफ दूर से ही लगा दे | और पूजा के समय ध्यान दे , उनका स्पर्श हनुमान की प्रतिमा से नहीं होना चाहिए | हनुमान जी का जीवन ब्रम्चार्य रहा है इस कारण वे स्त्री स्पर्श से क्रोधित हो जाते है |

⇒ || हनुमान चालीसा को एक ही दिन में सिद्ध करने की पूर्ण एवं सरल विधि ||

इस प्रकार स्त्रियाँ मंत्र साधना और हनुमान जी साधना को कर सकती है | किसी भी प्रकार की अन्य जानकारी के लिए आप हमसे सम्पर्क करें : uLtimate Gyan  ||

|| ॐ श्री हनुमते नमः ||


2 thoughts on “स्त्रियाँ मंत्र साधना किस प्रकार करें ? क्या स्त्रियाँ हनुमान साधना कर सकती है ?

  1. A. K. Mehta

    Kya ekk behen ke najariye se v ya ekk mata ke jese agar ekks stree hanuman ji ko chhu de to hanuman ji krodhit ho jaenge… Sara sar ekk dhong hai…

  2. doyal

    hanuman ji sabhi streeyon ko maata samaan maante hein is me koi sandeh nahin

Comments are closed.