भगवान विष्णु की कृपा पानी है तो इन मंत्रों का इस प्रकार करें जप

By | March 7, 2022

हिन्दू धर्म के अनुसार गुरुवार के दिन भगवान श्री विष्णु जी की पूजा आराधना करने से सुख व वैभव की प्राप्ति होती है | ऐसे जातक हर प्रकार के सुख भोगता है | भगवान श्री विष्णु जी को पालनहार कहा गया है | इसलिए आपके समस्त दुखों का निवारण सिर्फ और सिर्फ भगवान श्री विष्णु जी की आराधना/Bhagwan Vishnu Mantra से दूर हो सकते है |

भगवान श्री विष्णु जी की उपसाना हेतु आप मंत्र जप/Bhagwan Vishnu Mantra के माध्यम से उन्हें प्रसन्न करें | मंत्र जप से की जाने वाली पूजा का सामान्य पूजा से अधिक फल प्राप्त होता है | आज हम आपके लिए भगवान श्री विष्णु जी के कुछ मंत्र लेकर आये जिनका यदि नियमित रूप से आप जप करते है तो आपके सभी कष्ट स्वतः ही दूर होने लग जायेंगे |

Bhagwan Vishnu Mantra :

भगवान श्री विष्णु मंत्र :

ॐ नमो भगवते वासुदेवाय

ॐ हूं विष्णवे नम:

ॐ नारायणाय विद्महे। वासुदेवाय धीमहि। तन्नो विष्णु प्रचोदयात्।।

ॐ विष्णवे नम:

ॐ अं वासुदेवाय नम:

ॐ नमो नारायण। श्री मन नारायण नारायण हरि हरि।

ॐ नारायणाय नम:

मंत्र जप विधि : –

भगवान श्री विष्णु जी के उपरोक्त सभी मंत्र बहुत शक्तिशाली है | आपको सभी मन्त्रों को एक साथ जप करने की आवश्यकता नहीं है | इनमें से किसी भी एक मंत्र का चुनाव करके आप उनकी भक्ति कर सकते है | एक मंत्र को ही नियमित रूप से जप करने से प्रभावी फल की प्राप्ति होती है | विशेष रूप से आप गुरुवार के दिन भगवान श्री विष्णु जी के मंत्र का जप किया करें | यदि आप नियमित रूप से प्रतिदिन कर सकते है तो सुबह सुबह स्नान आदि से निवृत होकर पूजा स्थल पर बैठकर धुप दीप आदि लगाये और मन ही मन भगवान श्री विष्णु के मंत्र का जप करें |

मंत्र जप के समय माला की कोई आवश्यकता नहीं है | आप बिना माला के ही मंत्र जप/Bhagwan Vishnu Mantra करें | मंत्र का उच्चारण बिलकुल धीमे स्वर में जो कि किसी अन्य को सुनाई न दे, ऐसे स्वर में करना चाहिए | भगवान श्री विष्णु जी के मंत्र जप आप अपने सामर्थ्य के अनुसार कर सकते है |