ब्राह्मी वटी के लाभ | मानसिक तनाव – अनिद्रा व स्मरण शक्ति बढ़ाने की अचूक औषधि

By | May 2, 2021

आयुर्वेद हर बीमारी या समस्या का इलाज़ बताने में सक्षम है। ऐसे कई गंभीर बीमारियां है जो आयुर्वेदिक दवाई या औषिधि सही कर सकती है। इनमें से एक ऐसी औषिधि है : ब्राह्मी बूटी। इसको कई लोग ब्रेन बूस्टर के नाम से भी बुलाते है। यह आयुर्वेदिक औषिधि गीली मिटटी में उगती है। कई बार आप इसमें सफ़ेद रंग के छोटे-छोटे फूल  पाएंगे। इन फूलों में बस पांच पंखुरियाँ होती है। फूलों के साथ ही यह एक असरदार और काम की औषिधि है। इसका  सबसे बड़ा फायदा यह है कि यह यादाश बढ़ाने में मदद करता है। यह दिमाग की शार्ट टर्म मेमोरी और लॉन्ग टर्म मेमोरी को भी बढ़ाता है। इसीलिए इस औषिधि को ब्रेन बूस्टर कहते है।

ब्राह्मी आपके शरीर को ठंडक पहुँचाती है। इसका सबसे बड़ा कारण यह है की इसकी तासीर ठंडी होती है।  आप ब्राह्मी बूटी दिन में तीन बार खा सकते है। सुबह-सुबह, दिन में और रात के खाने के बाद आप ब्राह्मी बूटी ले सकते है। आइए जानते है ब्राह्मी वटी के आपको क्या क्या लाभ प्राप्त हो सकते है :

Brahmi Vati ke Labh :

Brahmi Vati ke Labh

तनाव को दूर करता है

शरीर में कोर्टिसोल की मात्रा बढ़ जाने पर आपको स्ट्रेस ज्यादा होता है। यह है एक स्ट्रेस हार्मोन है इसीलिए इसका स्तर हमेशा कम होना चाहिए। ब्राह्मी बूटी इस  हार्मोन के स्तर को कम करने में मदद करता है। यह बूटी तनाव और उसके होने वाले दुष परिणामों से भी बचाता है।

स्मरण शक्ति बढाता है : 

दिमाग को शक्ति देने के लिए ब्राह्मी बहुत अच्छी तरह से काम करती है। दिमाग की शक्ति बढ़ाने के लिए इसे बादाम और काली मिर्च के साथ तैयार किया जाता है, और सेवन दूध के साथ किया जाता है।
ब्राह्मी का प्रतिदिन सेवन करने से कॉन्सेंट्रेशन पावर भी बढ़ती है।

अनिद्रा दूर करता है : 

ब्राह्मी का ३ ग्राम का चूर्ण आधा किलो गाय के कच्चे दूध में मिलकर छान ले। इसके एक हफ्ते तक सेवन करने से पुरानी नींद न आने की बीमारी ठीक हो जाती है।

पाचन को सही रखती है

स्वस्थ जीवन के लिए शरीर की पाचन शक्ति सही होनी चाहिए। पाचन शक्ति सही रखने के लिए लोग कई उपाय करते है। ब्राह्मी बूटी भी पाचन शक्ति सही रखता है। पाचन में होने वाली साड़ी समस्ययाओं को यह बूटी दूर करती है। इसी कारण से आपकी पाचन शक्ति मजबूत हो जाती है।

ब्लड शुगर लेवल का कण्ट्रोल

ब्राह्मी बूटी आपके शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कण्ट्रोल में मदद करता है। ब्लड शुगर लेवल को सही तरीके से रेगुलेट करने के लिए ब्राह्मी बूटी का सेवन जरूर करना चाहिए।

बालों के लिए फायदें

स्वास्थय के साथ साथ ब्राह्मी बूटी बालों के लिए बहुत फायदेमंद होती है। ये बालों में खुजली या डैंड्रफ जैसी समस्याओं को हल करने में मदद करती है।इसमें मौजूद   एंटीऑक्सिडेंट्स शरीर में से सारे  टॉक्सिन्स को बाहर निकाल देती है।

मिर्गी के दौरे में उपयोगी :

काफी समय से ब्राह्मी का इस्तेमाल मिर्गी के लिए किया जा रहा है।ब्राह्मी का रस या उसकी जड़ का चूर्ण दिन में ३ बार दूध के साथ सेवन करने से मिर्गी के दौरे पड़ना बंद हो जाते है।

रक्तचाप ठीक करता है : 

ब्राह्मी के पत्तो का रस १ चम्मच की मात्रा में आधे चम्मच शहद के साथ सेवन करने से उच्च रक्तचाप सामान्य हो जाता है।

दांत दर्द में उपयोगी : 

ब्राह्मी का इस्तेमाल दांत के दर्द जैसी परेशानियों के लिए भी किया जाता है। इसके लिए एक ग्लास पानी में आधा चम्मच ब्राह्मी उबाल ले, और इससे कुल्ला करे। ऐसा करने से दांत का दर्द बंद हो जाता है।

ब्राह्मी वटी को कैसे इस्तेमाल करें ? 

ब्राह्मी बूटी के फायदें पाने के लिए आप ब्राह्मी बूटी को कई तरीकों से प्रयोग में ला सकते है। जैसे की :

  • ब्राह्मी बूटी से बनाया हुआ तेल आपकी त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। दिमाग को तेज़ बनाने के लिए आप इस तेल की मालिश अपने सर पर भी कर  सकते है।
  • तेल के साथ आप रही बूटी का पेस्ट बनाके भी त्वचा पर लगा सकते है। यह त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करता है।
  • ब्राह्मी बूटी टेबलेट के रूप में भी मिलती है। इस बूटी के फायदें पाने के लिए आप टेबलेट भी खा सकते है।
  • ब्राह्मी बूटी का पाउडर भू उपलब्ध होता है। आप इस बूटी के इस रूप का भी प्रयोग कर सकते है।