कुंडली में चंद्रमा की अशुभ स्थिति होने पर करें ये उपाय

By | July 6, 2020

जो लोग ज्योतिष विद्या में विश्वास रखते है वे ग्रहों के अनुकूल और प्रतिकूल प्रभावों से भी परिचित अवश्य होंगे | ग्रहों के दोष जातक के जीवन को नरक जैसी यातनाएं देते है | किन्तु समय रहते इनका उपाय कर लेने पर ग्रहों के प्रतिकूल प्रभावों को कम किया जा सकता है | चंद्रमा एक शीतल गृह है जो एक जातक के मन को नियंत्रित करता है | कुंडली में चन्द्र दोष होने पर जातक मानसिक रूप से विकृत होने लगता है |

कुंडली में चन्द्र दोष कैसे बनता है :

यदि देखा जाए तो चंद्रमा बहुत ही शांत व शुभ फल देने वाला गृह है किन्तु नीच ग्रहों के साथ होने कभी-कभी चंद्रमा से अशुभ परिणाम भी देखने को मिलते है | लग्न कुंडली में चंद्रमा व राहु की स्थिति एक घर में होने पर चन्द्र दोष बनता है | ऐसी स्थिति में चंद्रमा पीड़ित माना जाता है व जातक को मानसिक रूप से यातनाएं भुगतनी पड़ती है |

चंद्रमा और केतु के एक साथ होने पर भी समान स्थिति उत्पन्न होती है और चंद्रमा के साथ किसी नीच ग्रह का होना भी चंद्रमा को कमजोर बनाता है | राहु व केतु के बीच में चंद्रमा होना पर भी चन्द्र दोष की स्थिति उत्पन्न होती है |

Chandra Dosh Nivaran Upay :

Chandra Dosh Nivaran Upay

कुंडली में चन्द्रमा दोष होने पर – चंद्रमा पीड़ित होने पर – चंद्रमा नीच राशी का होने पर जातक का मन अशांत रहने लगता है | मन में घबराहट रहने लगती है | डर लगने लगता है | मन की एकाग्रता भंग होने लगती है | मरने के विचार आने आने लगते है | इसके साथ ही पानी से सम्बंधित परेशानियाँ भी जातक हो चन्द्र दोष होने अनुभव हो सकती है |

चन्द्र दोष दूर करने के सरल ज्योतिषीय उपाय :

  • भगवान शिव की उपासना चन्द्र दोष में विशेष रूप से लाभ देने वाली है | चन्द्र दोष होने जातक को सोने और बैठने के लिए मृगचर्म का उपयोग करना चाहिए |
  • सफ़ेद चीजें – चावल और चाँदी का दान इस स्थिति में चन्द्र दोष को शांत करता है |
  • गले में चाँदी पहनना – मोती धारण करना व हाथ में चाँदी का कड़ा पहनना चाहिए |
  • चन्द्र गृह के मित्र ग्रहों की चीजे अपने पास रखने से चन्द्र दोष शांत होता है |
  • दूध में चावल भिगोकर चाँद की चांदनी में स्वयं अपने हाथों से रखे |
  • चावल की खीर बनाकर कन्याओं को खिलाने से चंद्रमा का प्रतिकूल प्रभाव कम होने लगता है |
  • ठंडी चीजों का सेवन करना चाहिए | गरम चीज खाने से परहेज करें | मीठे दही का सेवन अधिक करें |
  • माँ और पुत्र दोनों पर चन्द्र दोष होने पर दोनों के गले में चाँदी के रूप में कोई न कोई आभूषण पहनाना चाहिए |
  • शिवलिंग रुद्राभिषेक व भगवान शिव के मंत्रो का जप आपको चन्द्र दोष से मुक्ति दिला सकता है |

सभी 9 ग्रहों में से चंद्रमा हमारे सबसे निकट है इसलिए कुंडली में चन्द्र जनित दोष का सीधे जातक पर स्पष्ट प्रभाव देखा जा सकता है | कुंडली में चन्द्र दोष होने पर इसे अनदेखा बिल्कुल न करें | चन्द्र दोष के निवारण के लिए शीघ्र से शीघ्र उपाय आपको निकट भविष्य में होने वाले किसी बड़े अनिष्ट से बचा सकते है |