दीपावली पर्व के दिन हनुमान मंत्र साधना, इस प्रकार करें

By | November 7, 2020

दीपावली पर्व हिन्दू धर्म में सबसे बड़ा पर्व माना गया है | इस दिन की जाने वाली पूजा-आराधना विशेष रूप से फलदायी है | विशेष रूप से इस दिन लक्ष्मी-गणेश जी का पूजन किया जाता है | इस पावन पर्व के दिन किसी भी देव या देवी की मंत्र द्वारा पूजा करना भी विशेष रूप से शीघ्र फल देने वाली मानी गयी है |

दीपावली के शुभ दिन आप सुन्दरकांड का पाठ करते है तो हनुमान आपकी मनोकामना शीघ्र पूर्ण करते है | ऐसे ही मंत्र द्वारा हनुमान जी की संकल्प लेकर इस दिन पूजा करने से जातक की मनोकामना अवश्य पूर्ण होती है |

दीपावली के दिन हनुमान मंत्र साधना :

यूँ तो हनुमान जी के भक्त समय-समय पर या फिर सम्पूर्ण वर्ष हनुमान आराधना करते है किन्तु दीपावली के दिन हनुमान आराधना आपके कार्य सिद्धि में सहायक हो सकती है | इस दिन मंत्र द्वारा संकल्प लेकर यदि आप हनुमान की साधना करते है तो आपकी मनोकामना अवश्य ही पूर्ण होगी |

दीपावली के दिन जब भी आपको उचित व पर्याप्त समय मिले, पूर्व दिशा की तरफ एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर हनुमान यंत्र की स्थापना करें, धुप व दीप आदि लगाये, अब सर्व प्रथम गणेश जी के स्तुति मंत्र द्वारा गणेश जी का ध्यान करें | अब हाथ में थोडा जल लेकर संकल्प साथ नीचे दिए गये हनुमान मंत्र का जप शुरू कर दे |

Diwali par Hanuman Sadhana

diwali par hanuman sadhana

मंत्र जप के समय आपको किसी माला की आवश्यकता नहीं है बस मन ही मन नीचे दिए गये मंत्र का जप करना शुरू कर दे | एक घंटे या आप जितने समय तक मंत्र जप कर सकते है, मंत्र के जप करें | मंत्र जप पूर्ण होने पर जय श्री राम के जयकारे 21 बार लगाये |

हनुमान मंत्र : हं हनुमते रुद्रात्मकायं हुं फट्  

अब परमपिता परमेश्वर से अपने कार्य की पूर्णता की अरदास लगाते हुए अपना स्थान छोड़ सकते है | हनुमान जी की इस छोटी सी मंत्र साधना के लिए इस दीपावली को पर्याप्त समय अवश्य निकाले | दीपावली पर्व के दिन हनुमान मंत्र साधना के चमत्कारिक परिणाम शीघ्र ही आपको देखने को मिलेंगे | प्रभु श्री राम आपकी सभी मनोकामना पूर्ण करें : शुभ दीपवाली |