श्री दुर्गा चालीसा पढ़ने के अद्भुत फायदे/लाभ

By | January 21, 2022

माँ दुर्गा चालीसा के बिना मां दुर्गा की पूजा अधूरी मानी गई है। कहा जाता है कि शत्रुओं से मुक्ति, इच्छा पूर्ति के साथ सभी मुरादें दुर्गा चालीसा का पाठ नवरात्रि के समय करने से हो जाता है। धर्म की रक्षा और संसार से अंधकार मिटाने के लिए मां दुर्गा उत्तपति हुई है। शास्‍त्रों में कहा गया है कि नवरात्रि या किसी दूसरे शुभ अवसर पर मां दुर्गा की स्तुति के लिए दुर्गा चालीसा का पाठ करना शुभ होता है। हालांकि रोजाना दुर्गा चालीसा का पाठ व्रत करने वाले व्यक्ति करते हैं। चलिए आपको दुर्गा चालीसा पाठ के फायदों के बारे में बताते हैं।

श्री दुर्गा चालीसा पढने के लाभ/Durga Chalisa Path ke Labh :

durga chalisa path ke labh

  • नवरात्र या किसी भी शुभ अवसर पर दुर्गा चालीसा का पाठ करने से व्यक्ति को आध्यात्मिक, भौतिक और भावनात्मक खुशी मिलती है।
  • अगर आप अपने मन को शांत करना चाहते हैं तो रोजाना दुर्गा चालीसा का पाठ करें। बड़े-बड़े ऋषि भी मां दुर्गा चालीसा का पाठ करते थे, ताकी अपने मन को शांत रख सकें।
  • रोजाना दुर्गा चालीसा का पाठ करने से आप के शरीर में सकारात्मक उर्जा का संचार होगा। इसके साथ ही दुश्मनों से निपटने और उन्हें हराने की क्षमता भी विकसित होती है।
  • दुर्गा चालीसा का पाठ करने से आप अपने परिवार को वित्तीय नुकसान, संकट और अलग-अलग प्रकार के दुखों से बचा सकते हैं।
  • इसके अलावा इससे आप जुनून, निराशा, आशा, वासना और अन्य जैसे भावनाओं का सामना करने के लिए मानसिक शक्ति भी विकसित कर सकते हैं।
  • दुर्गा चालीसा का पाठ करने से आपके द्वारा खोई गई सामाजिक स्थिति को एक फिर से स्थापित कर सकते हैं।
  • कहते हैं मां दुर्गा की मन से पूजा करने से नकारात्मक विचारों से दूर रहेंगे।
  • भक्त की श्रद्धा से खुश होकर मां दुर्गा धन, ज्ञान और समृद्धि का वरदान देती हैं।