दुर्गा सप्तशती पाठ करने के चमत्कारी लाभ

By | September 18, 2020

दुर्गा सप्तशती पाठ जिसका मूल नाम देवीमाहात्म्यम् है | देवीमाहात्म्यम् एक धार्मिक ग्रंथ है जो माँ दुर्गा को समर्पित है | इसमें माँ दुर्गा महिषासुर नाम के असुर का संहार करती है | देवीमाहात्म्यम् जो मार्कण्डेय पुराण का भाग है | इसमें श्लोको की सख्यां 700 होने के कारण इसे दुर्गा सप्तशती के नाम से भी जाना गया है | माँ दुर्गा के इस पवित्र व सबसे लोकप्रिय ग्रन्थ में  महालक्ष्मी, महाकाली व  माँ सरस्वती बारे में बताया गया है |

देवी दुर्गा के सप्तसती पाठ में उनके सभी स्वरूपों की आराधना स्वतः ही हो जाती है | आध्यत्म की द्रष्टि से दुर्गा सप्तशती पाठ करने से मिलने वाला पुण्य सबसे अधिक है | जो जातक माँ की आराधना करते है वे दुर्गा सप्तशती पाठ भी नवरात्रि के समय अवश्य करते है | वैसे तो दुर्गा सप्तशती पाठ का अनुष्ठान आप कभी भी कर सकते है किन्तु नवरात्रि के दिनों में इस पाठ का आयोजन रखना सबसे उत्तम माना गया है |

अधिकांश लोग नवरात्रि के ९ दिन देवी दुर्गा के इस पाठ को पढ़ते है और इन ९ दिनों में इसे पूर्ण करते है | नवरात्रि के दिनों में दुर्गा सप्तशती पाठ पढने के लिए आपको किसी विशेष पूजा की आवश्यकता नहीं है आप जब नियमित माँ दुर्गा की पूजा करते है उसके साथ ही इस पाठ को भी पढ़ सकते है |

Durga Saptashati Path ke Labh :

durga saptashati path ke labh

जो भक्त समय का अभाव रहते दुर्गा सप्तशती पाठ को नहीं पाठ पाते उनके लिए दुर्गा सप्तशती पाठ का सबसे मुख्य भाग ” सिद्ध कुंजिका स्त्रोत्रम” भी पढ़ सकते है | सिद्ध कुंजिका स्त्रोत्रम का पाठ करना भी दुर्गा सप्तशती के समान ही फलदायी माना गया है |

दुर्गा सप्तशती पाठ के लाभ :

वर्ष में दो बार नवरात्रि का समय आता है जिसमें अधिकांश भक्तजन माँ दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन रखते है |अधिकांश भक्तजन तो दुर्गा सप्तशती पाठ के विषय में और इसके महत्व के विषय में न जानते हुए भी इसका पाठ कर लेते है | आप कोई भी पाठ या अनुष्ठान करें उसके विषय में सम्पूर्ण जानकारी और उसके महत्व के विषय में जानकारी अवश्य प्राप्त कर ले | ऐसा करने से आपकी रूचि और आपका विश्वास उस विशेष पूजा या अनुष्ठान के प्रति और बढ़ने लगेगा |

  • दुर्गा सप्तशती पाठ आपकी किसी विशेष समस्या को ही नहीं अपितु आपके जीवन की हर समस्या को दूर करने की क्षमता रखता है |
  • घर में सुख-शांति के लिए दुर्गा सप्तशती का पाठ किया जाना चाहिए |
  • घर से नकारात्मक और बुरी शक्तियों को दूर करने में दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन करना फलदायी है |
  • यदि आप अपने शत्रुओं से परेशान हो गये है तो ऐसे में दुर्गा सप्तशती पाठ आपको शत्रुओं से छुटकारा दिला सकता है |
  • घर की आर्थिक समस्या के निवारण में दुर्गा सप्तशती पाठ करने से लाभ मिलता है |
  • कुंडली के सभी दोष माँ दुर्गा के इस चमत्कारी पाठ के प्रभाव द्वारा शांत होते है |
  • इसके साथ ही यदि आप किसी विशेष कार्य की पूर्णता हेतु संकल्प लेकर इस पाठ को करते है तो उसमें आपको अवश्य ही सफलता मिलती है |

माँ दुर्गा सप्तशती पाठ का आयोजन चमत्कारी फल देने वाला है | इसका आयोजन आप किसी योग्य पंडित द्वारा करवा सकते है या फिर आप स्वयं भी कर सकते है | नवरात्रि के दिनों में इस पाठ को करने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है | माँ के प्रति मन में पूर्ण श्रद्धा भाव और विश्वास के साथ इस पाठ को करना चाहिए | दुर्गा सप्तशती पाठ के सभी श्लोक संस्कृत में है, इसलिए जरुरी है कि आपको संस्कृत अच्छे से पढ़नी आती हो | जिस जातक को संस्कृत का बिल्कुल भी ज्ञान न हो उन्हें इस पाठ के अनुष्ठान के लिए किसी योग्य पंडित की सहायता लेनी चाहिए |