मन अशांत रहता है या स्वभाव चिडचिडा होने लगा है तो करें ये उपाय

By | October 12, 2020

मनुष्य के शरीर में मष्तिष्क सबसे जटिल और सबसे महत्वपूर्ण अंग है | जीवन में परिस्थितियां चाहे कितनी भी विपरीत क्यों न हो जातक को मानसिक संतुलन नहीं खोना चाहिए | सभी मानसिक परेशानियों के पीछे स्वयं आपका मष्तिष्क ही होता है | सकारात्मक सोच और शांत स्वभाव किसी भी बड़ी और विपरीत परिस्थिति का सामना करने में सक्षम होता है |

जो जातक कठिनाइयों के समय मन के संतुलन को खो देते है वे धीरे-धीरे बड़ी मानसिक बीमारी का शिकार हो सकते है | क्या आप जानते है मन के अशांत रहने और स्वभाव का चिडचिडा होना इसके पीछे ज्योतिष कारण भी हो सकते है | यदि ज्योतिष की द्रष्टि से देखा जाये ग्रहों का सीधा प्रभाव आपके मष्तिष्क पर पड़ता है जब गृह आपके अनुकूल नहीं होते |

मन का अशांत रहना या एकाग्रता में कमी या चिडचिडापन रहना इनके पीछे बहुत से कारण हो सकते है किन्तु इनके पीछे ज्योतिष विज्ञानं के महत्व को इंकार नहीं किया जा सकता |

man shant karne ke upay

मन अशांत और स्वभाव चिडचिडा होने पर करें ये ज्योतिष उपाय :

मन अशांत होने के पीछे चन्द्रमा और राहू गृह का प्रभाव रहता है | जिस जातक को मन से जुड़ी व्याधियां होने लगी है तो समझ जाये उनकी कुंडली में चंद्रमा और राहू ग्रह द्वारा शुभ फल प्राप्त नहीं हो रहा है |

चन्द्र देव के इस मंत्र का प्रतिदिन उच्चारण करने से मन को शांति मिलती है | मंत्र इस प्रकार है : ॐ चं चन्द्राय नमः 

चन्द्र देव के यंत्र को भोजपत्र पर विधिवत निर्मित कर तावीज या लॉकेट आदि में डालकर गले में धारण करने से मानसिक व्याधि में लाभ मिलता है | चन्द्र यंत्र लॉकेट को मंत्र शक्ति द्वारा सिद्ध करने के उपरांत ही गले में धारण करना चाहिए | अल्टीमेट ज्ञान ज्योतिष केंद्र द्वारा सिद्ध चन्द्र लॉकेट प्राप्त करने के लिए आप इस नंबर पर call या whatsapp द्वारा संपर्क कर सकते है, संपर्क no. 9671528510

सोमवार के दिन शिव मंदिर जाकर शिवलिंग पूजा करने से भी चन्द्र दोष दूर होकर मन को शांति मिलती है |

गुरुवार के दिन : 7 तरह का सवा 5 किलो अनाज में थोडा सरसों का तेल मिलाकर इसमें एक किलो गुड मिलाकर पीड़ित जातक के ऊपर से 7 बार वार कर बिजार(गाय का नर रूप) को खिलाये | ऐसा आप लगातार 7 गुरुवार को करें | ऐसा करने से राहू और शनि दोष में राहत मिलती है | इस प्रयोग को करने से आप अपने स्वभाव में चमत्कारिक परिवर्तन महसूस करने लगेंगे | आपका मन शांत रहने लगेगा |