इस बार नवरात्रि में मंत्र द्वारा करें माँ दुर्गा उपासना

By | October 7, 2020

माँ दुर्गा की उपासना शीघ्र फल देने वाली है | वर्ष में दो बार नवरात्रि का समय आता है जिसमें माँ दुर्गा को प्रत्येक दिन अलग-अलग रूप में पूजा जाता है | जो भक्त पूर्ण विश्वास व भक्तिभाव से माँ दुर्गा की उपासना करते है वे न केवल जीवन में सभी सुखों को प्राप्त करते है बल्कि माँ दुर्गा सभी विघ्नों से अपने भक्त की रक्षा करती है | इस बार17 अक्टूबर 2020 से नवरात्रि शुरू होने वाले है |

नवरात्रि के समय जातक अपनी श्रद्धा और अपने सामर्थ्य अनुसार भिन्न-भिन्न तरह से माँ दुर्गा की उपासना करते है | आप जिस भी विधि से माँ दुर्गा की उपासना करें वह फलदायी ही होती है | ध्यान देने वाली बात सिर्फ यह है कि आपका विश्वास माँ दुर्गा के प्रति सच्चा और अटूट होना चाहिए |

navratri 2020 maa durga special mantra

नवरात्रि पर्व 17 अक्टूबर 2020 को मंत्र द्वारा माँ दुर्गा उपासना :

नवरात्रि पर्व के समय यदि माँ दुर्गा के मन्त्रों का जप किया जाये तो यह कई गुना अधिक फल देने वाला माना गया है | आज हम आपके लिए माँ दुर्गा के एक ऐसे मंत्र के विषय में जानकारी देने वाले है जिसका उच्चारण आप नवरात्रि पर्व के सभी 9 दिन कर सकते है |

नवरात्रि पर पर माँ दुर्गा मंत्र :

|| ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ||

माँ दुर्गा का यह छोटा सा मंत्र अन्य सभी मन्त्रों की अपेक्षा अधिक शक्तिशाली है | इस मंत्र का उच्चारण नवरात्रि के प्रथम दिन से शुरू कर नवरात्रि के अंतिम दिन तक करें | नवरात्रि में जिस प्रकार से माँ दुर्गा की पूजा-आराधना करते है ठीक उसी प्रकार से करें | माँ दुर्गा के उपरोक्त मंत्र का जप अपनी पूजा के अंत में कर सकते है | मंत्र जप की संख्या आप अपने सामर्थ्य के अनुसार निश्चित कर सकते है |

यदि आप माँ दुर्गा के उपरोक्त मंत्र का जप सम्पूर्ण नवरात्रि पर्व में कर लेते है तो इसके परिणाम आपको शीघ्र ही दिखाई देने लग जायेंगे |