रक्षाबंधन पर्व 2020 राखी बाँधने का शुभ समय(मुहूर्त)

By | July 22, 2020

वर्ष 2020 में रक्षाबंधन पर्व 3 अगस्त को होने जा रहा है | 3 अगस्त को सावन मास का अंतिम दिन है | 3 अगस्त को पूर्णिमा होने के साथ -साथ सोमवार भी है | सावन मास के समापन दिन पर सोमवार होने से इस बार रक्षा बंधन पर्व का महत्व और भी अधिक हो जाता है |

एक बहन के लिए रक्षाबंधन पर्व सबसे बड़ा माना गया है | इस पर्व के अवसर पर बहन अपने भाई की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उससे अपनी रक्षा का वचन लेती है | रक्षाबंधन पर्व भाई – बहन के बीच अटूट प्रेम को प्रकट करने वाला है |

Raksha Bandhan 2020 Rakhi Shubh Muhurat

रक्षाबंधन पर्व  2020 – शुभ समय :

रक्षाबंधन पर्व 2020 : 3 अगस्त 2020 (सोमवार)

राखी बाँधने का शुभ मुहूर्त(समय) : सुबह 9 बजकर 27 मिनट से शुरू होकर रात्रि 9 बजकर 11 मिनट तक रहेगा | एस प्रकार से शुभ मुहूर्त की कुल अवधि 11 घंटे और 43 मिनट की रहने वाली है |