तुलसीदास जी द्वारा रचित श्री रामचरितमानस में कुल कितने अध्याय है ?

By | September 19, 2020

तुलसीदास जी द्वारा रचित सम्पूर्ण रामायण, जिसे आप श्री राम चरित मानस भी कहते है, में कुल 7 अध्याय है | जिनका विवरण इस प्रकार से है :

Ram Charit Manas all Chapters Name :

1.  बालकाण्ड :

बालकाण्ड  : मंगलाचरण , श्रीनाम वंदना, याज्ञवल्क्य-भरद्वाज-संवाद, सतीका मोह, शिव-पार्वती संवाद, नारद का अभिमान, मनु-शत रूपा का तप, प्रताप भानु की कथा, राम-जन्म, विश्वामित्र की यज्ञरक्षा, पुष्पवाटिका-निरिक्षण, धनुष-भंग, श्री सीता-राम-विवाह |

2. अयोध्याकाण्ड :

अयोध्याकाण्ड : मंगलाचरण, राम राज्य अभिषेक की तैयारी, श्री सीता-राम संवाद, श्री लक्ष्मण-सुमित्रा संवाद, वन गमन, केवट का प्रेम, श्रीराम भरद्वाज संवाद, श्री राम वाल्मीकि संवाद, चित्रकूट निवास, दशरथ मरण, भरत कौशल्या संवाद, भरत का चित्रकूट के लिए प्रस्थान, भरत भरद्वाज संवाद, राम-भरत मिलन, जनकजी का आगमन, श्री राम-भरत संवाद, भरत जी की विदाई, नन्दिग्राम में निवास |

Ram Charit Manas all Chapters Name

3. अरण्यकाण्ड :

अरण्यकाण्ड : मंगलाचरण, जयंतजी कुटिलता, श्री सीता अनुसूया मिलन, सुतीक्ष्ण जी का प्रेम, पंचवटी निवास, खर-दूषण वध, मारीच प्रसंग, सीता हरण, शबरी पर कृपा |

4. किष्किन्धाकाण्ड :

किष्किन्धाकाण्ड : मंगलाचरण, श्रीराम हनुमान भेंट, बालि वध, सीताजी को खोजने के लिए बंदरों का प्रस्थान, हनुमान जामवंत संवाद |

5. सुन्दरकाण्ड :

सुन्दरकाण्ड : मंगलाचरण, लंका में प्रवेश, सीता-हनुमान संवाद, लंका दहन, श्री राम हनुमान संवाद, लंका के लिए प्रस्थान, विभीषण की शरणागति, समुद्र पर कोप |

6. लंकाकाण्ड :

लंकाकाण्ड : सेतुबंध, अंगद रावण संवाद, लक्ष्मण मेघनाथ युद्ध, श्री राम प्रलाप लीला, कुम्भकरण वध, मेघनाथ वध, राम-रावण युद्ध, रावण-युद्ध, सीता जी की अग्नि परीक्षा, अवध के लिए प्रस्थान |

7. उत्तरकाण्ड :

उत्तरकाण्ड : भरत-हनुमान मिलन, भरत मिलाप, राम-राज्य अभिषेक, श्री राम जी का प्रजा को उपदेश, गरुड़ भुशुण्डी संवाद, काकभुशुण्डी लोमश संवाद, ज्ञान भक्तिनिरूपण, रामायण जी की आरती |