हिन्दू धर्म में सबसे बड़ा और प्रभावी मंत्र कौन सा है ?

By | May 24, 2021

जब मन्त्रों की बात होती है तो आप इस दुविधा में कभी न कभी अवश्य आये होंगे कि सबसे बड़ा और प्रभावी मंत्र कौन सा है | किस मंत्र के जप से आपको पूर्ण फल की प्राप्ति होगी | किस मंत्र का प्रभाव आपको सबसे शीघ्र देखने को मिलेगा | ऐसे विचार आपके मन में अवश्य आते होंगे | आइये इस पोस्ट के माध्यम से जानने के प्रयत्न करते है कि सबसे बड़ा मंत्र कौन सा है ?

हमारे वेद शास्त्र की द्रष्टि से देखा जाये तो हिन्दू धर्म में सबसे बड़ा मंत्र गायत्री मंत्र है | गायत्री मंत्र को सबसे शक्तिशाली मंत्र की संज्ञा दी गयी है | इसके उपरांत महा मृत्युंजय मंत्र को सबसे शक्तिशाली माना गया है | लेकिन यदि वास्तविक द्रष्टि से देखा जाये तो मंत्र कोई भी क्यों न हो वह छोटा या बड़ा नहीं होता | कोइ भी मंत्र अधिक या कम शक्तिशाली नहीं होता | जिस मंत्र द्वारा आप प्रभु का स्मरण करने लगते है वही मंत्र आपके लिए शक्तिशाली है |

Sabse Bada Mantra :

Sabse Bada Mantra

सबसे बड़ा मंत्र :

आप जिस भी देव में विश्वास रखते है उस देव के किसी भी मंत्र द्वारा उनकी आराधना या अनुष्ठान कर सकते है | आपके लिए इस धरा पर वहीं मंत्र सबसे शक्तिशाली है | उस मंत्र की शक्ति के आगे आपके गायत्री मंत्र और महा मृत्युंजय भी कम शक्तिशाली हो जाते है | आप जिस भी मंत्र का जप करते है वह आपके लिए शक्तिशाली बन जाता है | आपके लिए उस मंत्र से शक्तिशाली कोई मंत्र नहीं हो सकता |

शक्ति मंत्र में नहीं आपकी श्रद्धा में छूपी है, आपके संकल्प में छुपी है, आपके द्रढ़ निश्चय में छुपी है और आपके समर्पण भाव में छुपी है जो आपके लिए किसी भी मंत्र को शक्तिशाली बनाने के लिए काफी है | इसलिए कभी भी मन में ऐसे विचार न लाए, कि आप जिस मंत्र का जप कर रहे है वह कम शक्तिशाली है, क्योंकि सभी मंत्र तो एक जैसे ही है, उन्हें शक्तिशाली तो आपको बनाना है | अपने ईष्ट देव में पूर्व श्रद्धा और विश्चास बनाते हुए मंत्र जप करते रहे, यही मंत्र आपके सभी कष्टों को हरने वाला है |

यदि आपको एक मंत्र का जप करते हुए 40 या 50 दिन हो गये है और आपको फल की प्राप्ति नहीं हुई है तो भूलकर भी इस मंत्र का जप छोड़कर किसी अन्य मंत्र का जप न करने लग जाये | क्योंकि ऐसा करने से आपने पहले मंत्र में जो अद्रश्य शक्तियां अर्जित की है वे भी नष्ट हो जाएगी और आप कभी भी एक मंत्र पर अपना विश्वास ज़माने में सक्षम नहीं हो पाएंगे | एक मंत्र और एक ईष्ट की आराधना ही आपके जीवन को सुखमय बनाने के लिए काफी है |