सुंदरकाण्ड पाठ करने के 9 चमत्कारी लाभ/फायदे

By | August 29, 2020

हिन्दू धर्म में अनगिनत देव और देवी है जिनकी उपासना सम्पूर्ण विश्व भर में की जाती है | हिन्दू धर्म की सबसे ख़ास बात यह है कि यह आपको स्वतंत्रता देता है | आप अपनी रूचि और आस्था के अनुरूप किसी भी देव या देवी को अपने ईष्ट देव के रूप में स्वीकार कर उनकी आराधना कर सकते है |

श्री राम भक्त हनुमान जी की भक्ति कलियुग में बढ़-चढ़ कर की जाती है | जो भक्त हनुमान जी की भक्ति करते है वे सुन्दरकाण्ड के विषय में भी अवश्य ही परिचित होंगे | सुन्दर कांड पाठ करने के अनेकों लाभ है जो भक्त को फलीभूत करते है |

यह एक भक्त की श्रद्धा और विश्वास भाव पर निर्भर करता है कि वह किस प्रकार से हनुमान जी आराधना करता है | हनुमान चालीसा , बजरंग बाण , हनुमान अष्टक , हनुमान मंत्र , हनुमान जी की आरती , मानस पूजा और सुन्दरकाण्ड ये सभी माध्यम हो सकते है हनुमान जी आराधना करने के | आज हम आपको सुन्दर काण्ड पाठ के लाभ के विषय में जानकारी देने वाले है |

Sunderkand Path ke Labh :

Sunderkand Path ke Labh

सुन्दरकाण्ड पाठ के लाभ/फायदे :

सुन्दरकाण्ड रामचरित मानस का ही एक अध्याय है जिसमें सिर्फ और सिर्फ हनुमान जी शक्ति और उनकी विजय का वर्णन है | सुनने में मन को शांति देने वाला व कर्णप्रिय है |

  • सुन्दरकाण्ड पाठ को एक बार पढ़ने में लगभग एक घंटे का समय लगता है | इसलिए प्रतिदिन समय न होने पर आप सुन्दरकाण्ड पाठ को मंगलवार और शनिवार को कर सकते है |
  • सुन्दरकांड पाठ पढ़ने से पहले दिन से ही मन को शांति का अनुभव होने लगता है | मन से नकारात्मक विचार दूर होते है |
  • स्वयं के आत्मविश्वास को मजबूत बनाने हेतु आप सुन्दरकाण्ड पाठ को अनुवाद सहित पढ़े |
  • घर से negative energies/नकारात्मक शक्तियां दूर करने हेतु आप सुन्दरकाण्ड पाठ का आयोजन कर सकते है |
  • जो भक्त नियमित रूप से सुन्दरकाण्ड पाठ करते है वे हनुमान जी के प्रिय बनते है, ऐसे भक्तों पर हनुमान जी आशीर्वाद हमेशा बना रहता है |
  • जो भक्त लम्बे समय से सुन्दरकाण्ड पाठ प्रतिदिन कर रहे है, साथ में हनुमान जी के नियमों का पालन भी करते है, हनुमान जी की अद्रश्य शक्तियां ऐसे भक्त के सदैव आस-पास रहती है जो उसकी हमेशा रक्षा करती है | ऐसे भक्त चाहकर भी हनुमान जी के नियमों का उल्लंघन नहीं कर पाते |
  • मन से बुरे विचार दूर करने के लिए सुन्दरकाण्ड पाठ करना विशेष रूप से लाभ देने वाला है |
  • बुरी संगत और बुरे बिचार से छुटकारा हनुमान जी की भक्ति के मार्ग द्वारा संभव है | जिसमें सुन्दरकाण्ड पाठ नियमित रूप से करना महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है |
  • घर में सुख-शांति, धन-वैभव और सकारात्मक विचार ये सभी सुन्दरकांड पाठ करने से जातक को स्वतः ही हनुमान जी के आशीर्वाद से प्राप्त होने लगते है |

यदि आप हनुमान जी में पूर्ण विश्वास और श्रद्धा भाव रखते है तो सुन्दरकाण्ड के माध्यम से उनकी आराधना करना सर्वश्रेष्ट विकल्प हो सकता है |

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *