कुंडली में सूर्य कमजोर होने पर ज्योतिषीय उपाय | कुंडली में सूर्य के प्रभाव

By | July 7, 2020

ज्योतिष के अनुसार एक कुंडली की रचना 9 ग्रहों के तालमेल से होती है | सभी 9 ग्रहों में सूर्य को प्रधान माना गया है | सूर्य से जोड़कर ही सभी ग्रहों को देखा जाता है | सूर्य देव के प्रधान देव भगवान श्री विष्णु को माना गया है | सप्ताह में रविवार का दिन सूर्य देव की आराधना को समर्पित है | सूर्य को मुख्य रूप से मान-सम्मान , सरकारी नौकरी से जोड़कर देखा जाता है |

लग्न कुंडली में सभी अलग-अलग घर में सूर्य के अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलते है | जिस जातक की कुंडली में सूर्य 1 , 4 , 5 , 8 , 9 , 12 घर में हो अर्थात मेष , कर्क , सिंह , वृश्चिक , धनु, मीन में से किसी एक राशी का हो तो वह तेजस्वी , प्रतापी और शत्रुहंता होता है | यदि सूर्य किसी अशुभ राशी में हो तो जातक क्रोधी , दूसरों का अहित करने वाला और नीच प्रकृति का बनता है |

मानव जीवन और सूर्य का संबंध :

राजनीति में नेता , सत्ता , सरकारी हिसाब , शिक्षा क्षेत्र , शरीर में हड्डी से जुड़े रोग , ह्रदय रोग ये सभी सूर्य के प्रभाव से संचालित होते है | सूर्य अनुकूल होने पर उपरोक्त सभी में सफलता मिलती है | सूर्य दोष होने पर उपरोक्त सभी में व्यक्ति विफल होता है |

एक जातक की कुंडली में सूर्य उच्च का हो सकता है किन्तु नीच का कभी नहीं होता | सूर्य अपने नीचपन का प्रभाव साथी गृह पर डालता है | जिस जातक का सूर्य उच्च का होता है वह लम्बे कद का होता है | रंग गेहुँवा और आँखे शेर के जैसी होती है | विचार का पक्का , किसी न डरने वाला और मेहनती बनता है |

Surya Dosh Upay :

Surya Dosh Upay

कुंडली में सूर्य कमजोर होने पर या सूर्य दोष होने पर ये उपाय करें :

  • सूर्य कमजोर होने सबसे प्रभावी उपाय सूर्य देव को अर्ध्य देना है | सूर्य को प्रातः सूर्य उदय के साथ ही अर्ध्य देना चाहिए | ऐसा करने से सूर्य जनित दोष दूर होते है |
  • सूर्य की अशुभता दूर करने के लिए ताम्बे की बनी चीजें जैसे : लौटा , थाली और गेहूं का दान ब्राह्मण को करना चाहिए |
  • सूर्य के अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए गुड़ का दान करना चाहिए | घर से बाहर काम पर जाते समय गुड़ की डली का सेवन कर साथ में पानी पीकर जाए | जितना हो सके गाय को गुड़ खिलाना चाहिए |
  • अपने पिता के प्रतिदिन चरण-स्पर्श करें | अपने पिता का सम्मान करे | भूलकर भी अपने पिता से किसी बात पर वाद-विवाद न करें |
  • ताम्बे की अंगूठी धारण करनी चाहिए |
  • भगवान श्री विष्णु की उपासना व उनके मंत्र जप से सूर्य देव प्रसन्न होते है |
  • रविवार के दिन नवग्रह मंदिर जाकर सूर्य देव की उपासना करे व उनके मंत्र जप करें |

जिस जातक को सरकारी नौकरी में अड़चन आ रही है | लाख प्रयत्न के बाद भी नौकरी नहीं लग रही है उन्हें सूर्य देव की उपासना करनी चाहिए | जिस जातक को समाज में इज्जत नहीं मिल रही है, मान-सम्मान नहीं मिल रहा है उसका सूर्य अवश्य कमजोर मिलेगा | ऐसे जातक को भी सूर्य की उपासना करनी चाहिए | सूर्य देव की उपासना में सूर्य को प्रतिदिन प्रातः खाली पेट जल अर्पित करना(अर्ध्य देना) सबसे प्रभावी उपाय माना गया है |