सामने वाले व्यक्ति को वशीकृत कैसे करें ? वशीकरण का सबसे आसान व प्रभावी तरीका

By | August 10, 2020

वशीकरण का नाम सुनते ही आपके मन में मंत्र-तंत्र जैसे खयाल आने लगते है | आप सोच रहे होंगे की वशीकरण करने की क्रिया केवल और केवल तांत्रिक विद्या द्वारा ही संभव है | क्या आप जानते है दूसरों को वशीकृत करने के और भी तरीके हो सकते है जो न केवल आसान और प्रभावी है बल्कि लम्बे समय तक दूसरों को वशीकृत रख पाते है |

आप जब दूसरों को अपने वशीकृत करने का मन बनाकर गूगल पर सर्च करते है तो हजारों ऐसे टोटके और शाबर मंत्र आदि के विषय में बढ़-चढ़ कर बताया जाता है कि ऐसा करने से सामने वाला आपके वश में हो जायेगा | यह टोटका करने से सामने वाले आपके वश में हो जायेगा | यहाँ तक कि किसी पशु-पक्षी आदि की बलि तक का भी प्रावधान वशीकरण करने के लिए आपको कहीं न कहीं मिल जाता है |

दूसरों को वशीकृत करने के उद्देश्य आप ऐसे हजारों टोटकों के विषय में पढ़ते है और फिर एक सरल सा टोटका या उपाय देखते है और प्रयोग में लाते है | लेकिन सफल नहीं हो पाते | फिर कोई नया टोटका देखते है उसे विधिवत प्रयोग में लाते है और फिर से विफल हो जाते है | फिर कुछ नया और फिर कुछ नया | अंत में एक समय ऐसा आता है जब आप वशीकरण के लिए किसी तांत्रिक या ओझा का सहारा लेने का मन बना लेते है |

Vashikaran Kaise Kare :

Vashikaran Kaise Kare

आपके मन में दूसरों को वशीकृत करने की इच्छा तो प्रबल है जो आपको किसी तांत्रिक या ओझा के पास ले आई है | अब तांत्रिक भी आपसे अच्छे-खासे पैसे लूटकर अंत में आपको यह एहसास करा ही देते है कि दूसरों को वशीकरण करना इतना आसान नहीं कि कुछ पैसे फेंके और हो गया वशीकरण |

हर तरह से हताश होने के बाद अब आपके मन से दूसरों को वशीकृत करने का भूत शांत होने लगता है | इस बीच आपने इतना कुछ किया दूसरों को अपने वश में करने के लिए | क्या आपने इस बीच कभी यह सोचा कि आखिर आप वशीकरण करना क्यों चाहते है ? आखिर आप अपनी किस जरुरत को पूरा करने के लिए वशीकरण करना चाहते है | आइये हम बताते है :

आप वशीकरण क्यों करना चाहते है :

वशीकरण की आवश्यकता उन लोगों को होती है जो हीन भावना के शिकार होते है | जो भोग और वासना के चंगुल में खुद इतना फंसे होते है कि उनको अब किसी लड़की या स्त्री का वशीकरण सिर्फ और सिर्फ इस उद्देश्य से करना है कि वे अपनी वासना की तृप्ति कर सके |

प्रेम मे असफल होने वाले युगल वशीकरण करने के चक्कर में बहुत फंसते है | इसके अतिरिक्त और भी बहुत से ऐसे कार्य हो सकते है जिन्हें वे अनैतिक तरीके से वशीकरण के माध्यम से हल करना चाहते है | जैसे : किसी वस्तु को प्राप्त करना , नौकरी में प्रमोशन पाना |

सरल शब्दों में हम कह सकते है कि जो लोग कमजोर है और अपनी हार स्वीकर कर चुके है उन्हें वशीकरण की आवश्यकता होती है |

वशीकरण का सबसे आसान व प्रभावी तरीका :

आज हम आपको दूसरों को अपने वश में करने का ऐसा उपाय बताने जा रहे है जो न केवल प्रभावी और सरल है बल्कि यह जीवन भर के लिए दूसरों को वश में रख सकने में सक्षम भी है |

अपनी वाणी में मिठास लाये | दूसरों से आप जब भी बात करें इनता मीठा बोले कि वह विवश हो जाए आपकी प्रसंशा करने को | जो लोग मीठा बोलने की आदत बना लेते है उनके कोई काम नहीं अटकते | दूसरों पर अपना प्रभाव बड़ी ही आसनी से स्थापित कर लेते है |

सामने वाला व्यक्ति चाहे वह औधे में आपसे छोटा ही क्यों न हो या फिर उम्र में छोटा या बड़ा हो आपको सभी से मीठा बोलना है | आपकी वाणी में मधुरता न केवल दूसरों को प्रभावित करती है बल्कि उसे आपका गुलाम भी बना देती है |

मीठी वाणी बोलने के साथ-साथ यदि आप सामने वाले की थोड़ी प्रसंशा भी कर देते है तो सामने वाले को आपके वश में होने से कोई नहीं बचा सकता | ऐसा वशीकरण लम्बी अवधि तक प्रभावी भी रहता है और आपके काम भी बनते रहते है | फिर आपको किसी तांत्रिक या ओझा के पास जाने की आवश्यकता नहीं होगी |