वैदिक मंत्र और शाबर मंत्र में कौन सा अधिक प्रभावी होता है

By | August 16, 2020

मंत्र के माध्यम से देव उपासना करना सामान्य रूप से अधिक फलदायी माना गया है | लेकिन कौन से मंत्र जप किया जाये जिससे देव शीघ्र प्रसन्न हो जाये, यह विषय बड़ा ही ध्यान देने वाला है | जब हम बात करें वैदिक मंत्रो की तो सभी वैदिक मंत्र समान से प्रभावी रहते है | यह वैदिक मंत्र उस वैदिक मंत्र से अधिक शक्तिशाली है ऐसी बाते करना मूर्खता होगी | सभी वैदिक मंत्र समान रूप से शक्तिशाली होते है बस फर्क इस बात से पड़ता है कि मंत्र का जप किस भाव से किया जा रहा है |

वैदिक मंत्र V/s शाबर मंत्र :

वैदिक मंत्र :

वेदों में वर्णित सभी मंत्र जो कि भिन्न-भिन्न देवों को समर्पित है, सभी वैदिक मंत्र कहलाते है | सभी वैदिक मंत्रो को संस्कृत में लिखा गया है | देव कृपा प्राप्त करने में, उन्हें प्रसन्न करने में, कठोर साधना में और मोक्ष प्राप्ति में वैदिक मंत्र के जप का प्रावधान है | वैदिक मंत्र स्वयं में सिद्ध नहीं होते है, अपितु कठोर साधना के बल पर इन्हें सिद्ध किया जा सकता है |

Vedic Mantra or Shabar Mantra :

Vedic Mantra or Shabar Mantra

शाबर मंत्र :

ऐसी मान्यता है कि सभी शाबर मंत्र गुरु गोरखनाथ जी द्वारा लिखे व सिद्ध किये गये है | शाबर मंत्रों को देहाती भाषा में लिखा गया है | सभी शाबर मंत्र स्वयं में सिद्ध होते है व थोड़े से प्रयत्न से ये सक्रिय हो जाते है | शाबर मंत्रों की रचना किसी विशेष कार्य की पूर्णता के लिए की गयी है | सभी शाबर मंत्र किसी न किसी विशेष कार्य को करने के लिए प्रयोग में लाये जाते है | जैसे वशीकरण, शत्रु विनाश, रक्षा करना, भूत-प्रेत दूर भगाना, झाड़ा लगाना, रोग दूर करना और भी बहुत से अलग-अलग कार्यों की पूर्णता हेतु अलग-अलग शाबर मन्त्रों की रचना की गयी है |

शाबर मन्त्रों के अंत में देव को दुहाई देखर, कठोर वचन द्वार बाध्य करके उनसे अपना कार्य सिद्ध कराया जाता है | यह थोड़ा सा सोचने योग्य है, क्योंकि यदि हनुमान जी को माँ अंजनी की दुहाई देकर कार्य की पूर्णता के लिए बाध्य किया जायेगा तो इसका विपरीत परिणाम भी सामने आ सकता है | क्योंकि किसी भी देव से  अपने कार्य की पूर्णता के लिए अरदास तो लगायी जा सकती है, उन्हें बाध्य नहीं किया जा सकता |

मेरे व्यक्तिगत मत अनुसार ऐसे शाबर मंत्र जिनमें कठोर वचन या दुहाई का सहारा न लिया गया हो, उनका प्रयोग आप कर सकते है | शेष शाबर मंत्रो का प्रयोग करना विपरीत परिणाम दे सकता है |

कौन से मंत्र का जप किया जाये : शाबर मंत्र का या वैदिक मंत्र का :

शाबर मंत्र और वैदिक मंत्र दोनों के विषय में हम आपको विस्तार से जानकारी ऊपर दे चुके है | अब निर्णय आपको करना है कि आप किस उद्देश्य से मंत्र जप करना चाहते है | देव कृपा प्राप्त करनी है, उनसे जीवन भर आशीर्वाद पाना है तो वैदिक मंत्र का जप ही श्रेष्ठ होगा | यदि आपको किसी विशेष कार्य को सिद्ध करना है तो आप शाबर मंत्र का सहारा ले सकते है |

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *