हनुमान जी के साक्षात् दर्शन करने के शाबर मंत्र | शाबर मंत्र साधना |

Hanuman ji Sadhana 

Siddh Shabar Mantra dwara karen Hanuman ji ke Darshan

ॐ नमो देव लोक दिविख्या देवी |
जहाँ बसे इस्माईल योगी | छप्पन भैरों | हनुमन्त वीर |
भूत प्रेत दैत्य को मार भगावे |
पराई माया ल्यावे |
लाडू पेड़ा बर्फी सेब सिंघाड़ा पाक बताशा |
मिश्री घेवर बालूसाई लोंग डोडा इलायची |
दाना
तेल देवी काली के ऊपर |
हनुमन्त गाजै |
एती वस्तु में चाहि लाव |
न लावे तो तैंतीस कोटि देवता लावें |
मिरची जावित्री जायफल हरड़े जंगी – हरड़े
बादाम छुहारा मुफरे |
रामवीर तो बतावें बस्ती |
लक्ष्मण वीर पकडावे हाथ |
भूत प्रेत के चलावें हाथ |
हनुमन्त वीर को सब कोऊ गाव |
सौ कोसां का बस्ता लावे |
न लावे तो एक लाख अस्सी हजार वीर |
पैगम्बर लावे |
शब्द साँचा |
फुरो मंत्र ईश्वरो वाचा |

किसी निर्जन स्थान (उजाड़ ) में कोई अँधा कुआं देखे | वहां पर शुद्ध मिटटी में लाल रंग मिलाकर हनुमान जी की प्रतिमा बना ले | अब उस प्रतिमा पर सिन्दूर का चौला चढ़ाकर इस मंत्र का जाप करें | एक माला के जाप का निश्चय कर प्रतिदिन जाप करें और 21 दिन तक इस क्रिया को करते रहें | हो सकता है की हनुमान जी स्वयं दर्शन दे दे | यदि वे नहीं आये तो सैकड़ो मेघों का गर्जन करते हुए आकाशवाणी होगी | इसे ध्यान से सुने और यदि कर सकें तो उनसे तीन वचन ले लें |

⇒♣ हनुमान यंत्र को इस प्रकार से सिद्ध कर घर में स्थापित करें और पाए सभी कष्टों से मुक्ति ♣⇐


 

हनुमान जी सिद्धि – 2

 

ॐ हनुमान पहलवान
वर्ष बारहा का जवान |
हाथ में लडडू मुख में पान |
आओ आओ बाबा हनुमान |
न आओ तो दुहाई महादेव गौरा पार्वती की |
शब्द साँचा |
पिंड काँचा |
फुरो मंत्र ईश्वरो वाचा |

इस मंत्र का अनुष्ठान मंगलवार या शनिवार से प्रारम्भ करें | हनुमान जी को सिन्दूर का चौला, जनेऊ ,खड़ाऊ ,लंगोट,दो लडडू और ध्वजा चढ़ाये | इसके बाद प्रत्येक मंगलवार को व्रत रखे | लाल वस्त्र धारण करने और लाल चंदन की माला से मंत्र का जाप करें | शनिवार को चने और गुड़ का वितरण करें | और इस मंत्र की 10 माला का जाप प्रतिदिन करें | इस कार्य को लगातार 3 महीने तक करें | सदा पवित्र रहें | हनुमान जी दर्शन देंगे | उस समय जो चाहे मांग ले |

⇒ ♣ घर मंगाए, अल्टीमेट ज्ञान संस्थान द्वारा सिद्ध हनुमान यंत्र ♣ ⇐

⇒ ♣ बगलामुखी यंत्र को सिद्ध करने की सरल विधि ♣ ⇐

 

||ॐ श्री हनुमते नमः ||