गर्म पानी पीने के फायदे

By | December 27, 2021

अच्छी सेहत के लिए पानी पीना बहुत ज़रुरी है। शरीर में पानी की पर्याप्त मात्रा होने से शरीर के सभी अंग सुचारु रुप से काम करते हैं। अपने देश में काफी समय पहले से ही सुबह उठकर गर्म पानी पीने की परंपरा रही है। हाल के कुछ सालों से लोगों ने वजन कम करने के लिए सुबह खाली पेट गर्म पानी में नींबू मिलाकर पीना शुरु कर दिया है। जबकि विशेषज्ञों का मानना है कि सुबह गुनगुने पानी में नींबू मिलाकर पीने की बजाय सिर्फ सादा गर्म पानी पीना ही वजन कम करने में सहायक है साथ ही साथ इसके कई और फायदे भी हैं।

Garam Pani Peene Ke Fayde :

garam pani ke fayde

वजन कम करने में फायदेमंद
अगर आप वजन कम करना चाहते हैं तो गर्मियों में भी आपको रोज सुबह गर्म पानी पीने की आदत डालनी चाहिए. गर्म पानी बॉडी के तापमान को ठीक रखता है और आपके मेटापॉलिजम रेट को बढ़ाता है | आप चाहें तो रोजाना एक गिलास गुनगुने गर्म पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पी सकते हैं. इसके सेवन से बढ़ते वजन में आराम मिलता है |

साइनस से आराम

साइनस के कारण कई दिनों तक नाक बंद और सिरदर्द की समस्या बनी रहती है। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि सुबह एक गिलास गर्म पानी पीने से साइनस के लक्षणों में असरदार तरीके से कमी आती है और जल्दी आराम मिलता है।

कब्ज़ से आराम

आज कल की पीढ़ी के लोग खराब खानपान और जीवनशैली के कारण कब्ज़ की समस्या से बहुत परेशान  रहते हैं। अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने की आदत डाल लें तो इससे कब्ज़ से भी आराम मिलता है और मलत्याग की प्रक्रिया आसान हो जाती है।

डिप्रेशन और चिंता
कई रिसर्च से संकेत मिलता है कि शरीर में पानी की कमी तनाव और अवसाद को जन्म देती है. यह नींद को प्रभावित करती है | दिन की शुरूआत में और दिन के अंत में हल्का गर्म पानी पीने से शरीर का जल स्तर बरकरार रहेगा और आपका मूड फ्रेश रहेगा |

टॉक्सिन हटाने में सहायक 

गर्म पानी पीने से शरीर का तापमान बढ़ जाता है जिससे शरीर से पसीना ज्यादा निकलता है। पसीने के माध्यम से शरीर में मौजूद हानिकारक टॉक्सिन भी आसानी से बाहर निकल जाते हैं। अगर आपको नींबू पानी या गुनगुना पानी पीना पसंद नहीं है तो आप इसकी बजाय ग्रीन टी भी पी सकते हैं। ग्रीन टी का प्रभाव भी गर्म पानी जैसा ही होता है।