कब्ज दूर करने के 10 घरेलु उपाय | गैस, कब्ज और एसिडिटी का चूर्ण घर पर बनाये

By | February 15, 2018

कब्ज एक ऐसी समस्या है जिसे शुरुआत में कोई भी व्यक्ति गंभीर रूप से नहीं लेता | कब्ज का मुख्य कारण समय पर भोजन न करना व पानी का सेवन कम करना है | धीरे-धीरे कब्ज की समस्या आपके पेट में गैस और एसिडिटी को जन्म देने लगती है | कब्ज की समस्या शुरू में इतनी गंभीर नजर नहीं आती इसलिए हम इसके लिए उपाय भी नहीं करते, किन्तु लम्बे समय तक कब्ज, पेट की अन्य तकलीफों को जन्म दे सकती है जैसे : सिर दर्द , जी मिचलाना, चक्कर आना , कमजोरी , गैस , एसिडिटी , पेट दर्द, आँतों में इन्फेक्शन , आलस्य और piles जैसी बीमारियाँ आपको अपनी गिरफ्त में ले सकती है | इसलिए समय पर कब्ज का इलाज करें और अपने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बने | इस post में हम आपको कब्ज से राहत प्रदान करने वाले 10 ऐसे घरेलु उपाय(Kabz Door Karne ke Gharelu Upay) बताने जा रहे है जिनके नियमित प्रयोग से कब्ज से छुटकारा मिलता है |

Kabz Door Karne ke Gharelu Upay

Kabz Door Karne ke Gharelu Upay :

कब्ज दूर करने के 10 घरेलु उपाय : –

  1. कब्ज से पीड़ित व्यक्ति को पानी का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए | पानी के अधिक सेवन से आँतों में मल जमा नहीं होता और कब्ज से राहत मिलती है |
  2. खाना खाने के पश्चात् पपीते का सेवन कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा प्रदान करता है |
  3. सुबह खाली पेट व रात्रि को खाना खाने के बाद शुद्ध शहद का सेवन करना भी कब्ज से राहत देता है |
  4. कब्ज से पीड़ित व्यक्ति को सुबह उठते ही अधिक से अधिक ताजा पानी का सेवन करना चाहिए व थोडा सैर के लिए घूमने जाना चाहिए
  5. अंजीर का प्रयोग पुरानी से पुरानी कब्ज में भी राहत प्रदान करता है | इसलिए यदि आप पुराने समय से कब्ज से पीड़ित है तो अंजीर का सेवन करना शुरू करें |
  6. एक गिलास हल्के गरम पानी में के निम्बू निचोड़कर इसे रात्रि को सोते समय प्रयोग करें | इसके प्रयोग से पुरानी से पुरानी कब्ज भी धीरे-धीरे ठीक होने लगती है |
  7. फाइबर को आँतों के लिए सबसे अच्छा माना गया है | जो व्यक्ति खाने में फाइबर की मात्रा अधिक लेते है उन्हें जीवन में कभी कब्ज की शिकायत नहीं होती | आइये जानते है फाइबर हमें किन-किन चीजों से प्राप्त होता है : हरी पत्तेदार सब्जियां, दालें, सेव के छिलके, नाशपाती के छिलके, मक्का , बिना छलनी के प्रयोग किया गया गेहूं का आटा, मूली , पत्ता गोभी , मटर , बादाम और किसमिस इन सभी में फाइबर अधिक मात्रा में होता है |
  8. सुबह-सुबह खाली पेट घूमने जाये व हल्का व्यायाम और कपालभाती योगासन करें | समय में खाने का सेवन करें, कब्ज को जड़ से खत्म करने का यह सबसे अच्छा विकल्प है |
  9. रात्रि को सोने से कम से कम 2 घंटे पहले खाना खाएं | खाना खाने के तुरंत बाद बिस्तर में न बैठे, थोडा दूर पैदल अवश्य चले |
  10. कब्ज की समस्या थोड़ी गंभीर होने पर घर पर त्रिफला चूर्ण अवश्य रखे | रात्रि को सोते समय आधा चम्मच गुनगुने पानी से कभी-कभी सेवन कर सकते है |  (Kabz Door Karne ke Gharelu Upay)

ये है, कब्ज दूर करने के कुछ जबरदस्त उपाय : –

कब्ज दूर करने के उपरोक्त सभी घरेलु उपाय(Kabz Door Karne ke Gharelu Upay) पूर्णतया सुरक्षित है व नियमित रूप से आप इनका प्रयोग कर सकते है किन्तु कभी-कभी कब्ज की समस्या गंभीर रूप ले लेती है ऐसे में उपरोक्त उपाय भी पूर्ण प्रभाव नहीं दिखा पाते | तो आइये जानते है कब्ज दूर करने के कुछ ऐसे ही जबरदस्त उपाय :-

  • कब्ज की समस्या गंभीर होने पर एक गिलास गरम दूध में एक चम्मच अरंडी का तेल मिलाकर सेवन करें | एक दिन छोड़कर फिर से इस प्रयोग को करें | इस प्रकार एक सप्ताह में 3 बार इस प्रयोग को करें | ऐसा करने से आंतो में चिपका मल पूर्ण रूप से साफ़ हो जाता है व आँतों की क्रिया पुनः ठीक से कार्य करने लगती है |
  • आवंला और एलुवेरा जूस सुबह और शाम दोनों समय खाली पेट सेवन करें | इससे कब्ज, गैस और एसिडिटी सभी में राहत मिलती है | इनका सेवन आप नियमित रूप से भी कर सकते है यह पूर्णतया सुरक्षित है |
  • एक गिलास गरम दूध में एक चम्मच देसी घी मिलाकर पीने से भी कब्ज से छुटकारा मिलता है |
  • एक चम्मच ईसबगोल की भूसी को दिन में खाली पेट एक गिलास पानी के में मिलाकर सेवन करें |

कब्ज़, गैस और एसिडिटी का चूर्ण घर पर बनाने की विधि : –

20 ग्राम हींग , 100 ग्राम जीरा व स्वाद अनुसार काला नमक, ये सभी लेकर पहले जीरे को लाहे के किसी जार में अच्छे से कूट कर चूर्ण बना ले अब इसमें हींग और काला नमक डाले और फिर से अच्छे से कूट ले | अब इस चूर्ण को आप किसी कांच के बर्तन में रख ले और खाना खाने के बाद एक चम्मच गुनगुने पानी के साथ सेवन करें | गैस , कब्ज और एसिडिटी में यह चूर्ण बहुत ही प्रभावी सिद्ध हुआ है |

अन्य जानकारियाँ :- 

कब्ज एक सामान्य बीमारी है जो हर तीसरे व्यक्ति को होती है | इसलिए कब्ज की समस्या से पीड़ित होने पर तनाव व चिंता बिल्कुल न करें और छोटे-छोटे घरेलु नुस्खों को अपने जीवन में अपनाकर कब्ज की समस्या से पूर्णतया छुटकारा पायें | कब्ज की समस्या अधिक गंभीर होने पर तुरंत डॉक्टर से परामर्श करें | इस post में दिए गये सभी उपाय सिर्फ प्राथमिक चिकित्सा के रूप में प्रयोग किये जाने चाहिए |