मंत्र द्वारा बीमारी से पायें मुक्ति | भगवान शिव का प्रभावशाली मंत्र

mantra dwara bimari ka ilaaj

जीवन में सुख और दुःख आते रहते है | यही जीवन का सत्य है वही व्यक्ति सुख की परम अनुभूति करता है जिसने दुखों का सामना किया हो | जीवन में बीमारी भी एक अभिशाप के रूप में आती है और घर में दुखों का पहाड़ लाकर खड़ा कर देती है | बीमार व्यक्ति स्वयं तो भयंकर यातना का सामना करता ही है साथ में उसके परिवारजन भी मानसिक प्रताड़ना के शिकार होते है | ऐसा परिवार आर्थिक रूप से भी कमजोर होने लगता है | किसी ने सच ही कहा है – पहला सुख निरोगी काया(शरीर) | इस जीवन में सबसे अधिक सुखी वही व्यक्ति है जो पूर्ण रूप से स्वस्थ है | अच्छे स्वास्थ्य के अभाव में धनवान व्यक्ति भी खुद को असहाय महसूस करता है | आज हम आपको भगवान शिव के एक ऐसे शक्तिशाली मंत्र के विषय में जानकारी देने वाले है जिसके प्रयोग से औषधि को अभिमंत्रित करने पर औषधि पूर्ण रूप से अपना प्रभाव दिखाना आरम्भ कर देती है |

mantra dwara bimari se mukti

भारतीय सभ्यता में प्राचीन काल से ही बीमारी को ठीक करने के लिए आयुर्वेदिक औषधि द्वारा , मंत्र द्वारा व यज्ञ द्वारा उपचार किया जाता रहा है | मंत्रों में बड़ी शक्ति होती है | मंत्र देव शक्ति के प्रतीक होते है | मंत्र उच्चारण से देव अति शीघ्र प्रसन्न होकर अपने भक्त को फलीभूत करते है | हमारे शास्त्रों में भिन्न-भिन्न कार्यों को सिद्ध करने हेतु अलग-अलग मन्त्रों का उल्लेख मिलता है | आइये जानते है भगवान शिव के एक ऐसे मंत्र के विषय में, जिससे यदि किसी भी औषधि को अभिमंत्रित कर औषधि का सेवन किया जाये तो असाध्य से असाध्य रोग भी अति शीघ्र ठीक होने लगता है |

भगवान शिव रोग निवारण मंत्र :-

याते रुद्र शिवातनुः शिवा व्विश्स्वाहा भेषजी
शिवा रुतस्य भेषजी तयानो मृड जीवसे ||
भगवान शिव का ध्यान करते हुए इस मंत्र के नियमित रूप से उच्चारण करें | जब भी किसी रोगी का इस मंत्र द्वारा उपचार करना हो तो रोगी को दी जाने वाली (औषधि) दवाई को इस मंत्र द्वारा 3 बार अभिमंत्रित करें | दवाई को अभिमंत्रित करने के लिए इस प्रकार करें : दवाई को हाथ में लेकर भगवान शिव का ध्यान करते हुए उपरोक्त मंत्र का उच्चारण करें और हाथ की और फूंक लगाये | इस प्रकार  3 बार मंत्र का उच्चारण और 3 बार ही औषधि पर फूंक लगाये | अब इस औषधि(दवाई) को रोगी को खिला दे |
जब किसी बीमारी में दवा पूर्णरूप से अपना प्रभाव न दिखाए तो ऐसे में भगवान शिव के उपरोक्त मंत्र द्वारा दवा को अभिमंत्रित करके लेने से दवा का प्रभाव कई गुना बढ़ जाता है और रोगी पूर्ण रूप से स्वस्थ होने लगता है |

2 Replies to “मंत्र द्वारा बीमारी से पायें मुक्ति | भगवान शिव का प्रभावशाली मंत्र”

    • according to me I think that you must focus more on food which you provide to your family. And secondary chake on water which your family drink. Because food and water are primary source from where your health can be maintained. . Take care . N focus on positivethoughts to solve it rather dn problems. THANK YOU.

Comments are closed for this post.