श्री दुर्गा बीसा यंत्र | दुर्गा बीसा यंत्र के लाभ व सिद्ध करने की विधि

By | November 30, 2019

हिन्दू धरम में देव कृपा पाने के लिए जातक यंत्र -मंत्र और तंत्र की सहायता लेते है | किसी देव को प्रसन्न करने के लिए यंत्र -मंत्र और तंत्र तीनों ही प्रभावशाली मार्ग है | आज हम आपको माँ दुर्गा के शक्तिशाली यंत्र – श्री दुर्गा बीसा यंत्र/Durga Bisa Yantra के विषय में जानकारी देने वाले है | यंत्र एक विशेष रूप से अंकित की गयी रेखाओं का समूह होता है जिसमें बीज मन्त्रों या विशेष अंको को एक स्थान दिया जाता है | शास्त्रों के अनुसार मंत्र देव या देवी की आत्मा होते है तो यंत्र शरीर के रूप में कार्यान्वित होता है | कोई भी यंत्र तभी प्रभावशाली सिद्ध होता है जब विधि अनुसार उसे मन्त्रों द्वारा जाग्रत किया है या सक्रिय किया जाता है | यन्त्र की विधिवत पूजा व मन्त्रों के उच्चारण से यंत्र में देव शक्तियां समाहित होने लगती है |

Durga Bisa Yantra

माँ दुर्गा बीसा यंत्र :

माँ दुर्गा के इस यंत्र को चमत्कारी माना गया है | माँ दुर्गा के यंत्रों में दुर्गा बीसा यंत्र सबसे प्रभावशाली यंत्र है | आकस्मिक दुर्घटना से स्वयं की रक्षा के लिए , धन की हानि से बचने के लिए , घर में सुख शांति के लिए दुर्गा बीसा यंत्र प्रभावी सिद्ध होता है |

दुर्गा बीसा यंत्र बनाने की विधि : –

माँ दुर्गा बीसा यंत्र को आप भोजपत्र पर बनाये | अष्टगंधा की स्याही का प्रयोग इस यंत्र को बनाते समय करना चाहिए | अनार के पेड़ की डाली द्वारा कलम बनाये | श्री दुर्गा बीसा यंत्र को रवि-पुष्य ,  रवि-हस्त ,  गुरु-पुष्य ,  नवरात्रि ,  धनतेरस ,  दीपावली या सूर्य-चंद्रग्रहण के दिन बनाना चाहिए | नीचे दिए गये यंत्र की आकृति को आप देखकर इस यंत्र को बना सकते है | यंत्र बनाने के पश्चात् इसे अच्छे से लेमिनेशन करा ले |

Durga Bisa Yantra

Durga Bisa Yantra Benefits : 

दुर्गा बीसा यंत्र के लाभ : –

जो जातक माँ दुर्गा के इस चमत्कारी यंत्र को घर में स्थापित कर विधिवत पूजन करते है वे हर तरह के सुख से परिपूर्ण होते है | श्री दुर्गा बीसा यंत्र/Durga Bisa Yantra को वाहन में स्थापित करने से वाहन दुर्घटना नहीं होती | घर में स्थापित करने से घर से क्लेश दूर होता है | विद्यार्थी अपनी स्टडी टेबल पर इसे रखते है तो परीक्षा में सफल होते है , पढाई में मन लगता है | घर में धन -लक्ष्मी की वृद्धि होती है |

दुर्गा बीसा यंत्र सिद्ध करने की विधि : –

आप किसी भी देव या देवी के यंत्र को घर में स्थापित करते है तो पहले विधिवत इसका पूजन अवश्य कर ले | बिना पूजन के व मंत्र द्वारा अभिमंत्रित किये यंत्र शक्तिहीन ही रहता है | यंत्र में देव कृपा तभी समाहित होती है जब इसका विधिवत पूजन किया जाता है व मंत्र द्वारा अभिमंत्रित किया जाता है | माँ दुर्गा बीसा यंत्र भी सिद्ध करके ही घर में स्थापित करना चाहिए | आइये जानते है माँ दुर्गा बीसा यंत्र को सिद्ध करने की विधि के विषय में :

एक चौकी की स्थापना करें | चौकी पर थोड़े फूल रखे व फूलों पर इस यंत्र/yantra को स्थापित कर दे | एक तेल का दीपक जलाएं | अब इस यंत्र पर चार बार थोड़े-थोड़े जल से छीटे लगायें | यंत्र को दूध से स्नान कराएँ, फिर शुद्ध जल से स्नान कराएँ | अब यंत्र को दही से स्नान कराएँ, फिर शुद्ध जल से स्नान कराएँ | अब थोड़े से शुद्ध देसी घी द्वारा यंत्र को स्नान कराए, व फिर से शुद्ध जल से स्नान कराएँ | ऐसा करने के पश्चात् अब इस यंत्र को शक्कर से स्नान कराये और बाद में शुद्ध जल से स्नान कराएं | इसके बाद यंत्र को शहद से स्नान कराएँ और फिर शुद्ध जल से स्नान कराएँ | और अंत में दूध,दही,घी , शक्कर और शहद सभी को मिलाकर एक साथ यंत्र को स्नान कराएँ, व यंत्र को शुद्ध जल से अच्छे से धो ले |

यंत्र को कुमकुम से तिलक कर चौकी पर स्थापित कर दे | यंत्र पर थोड़े चावल अर्पित करें व मिठाई का भोग लगाये | इतना करने के पश्चात् हाथ में जल लेकर संकल्प ले और माँ दुर्गा के इस मंत्र के लगातार 5000 जप करें | मंत्र इस प्रकार है : ॐ दुं दुं दुं दुर्गायै नम: 

माँ दुर्गा के उपरोक्त मंत्र के 5000 जप करने के पश्चात् फिर से हाथ में जल लेकर संकल्प ले और अपना स्थान छोड़ दे | अब इससे अगले दिन हवन का आयोजन करें और हवन में माँ दुर्गा के इस मंत्र की अधिक से अधिक आहुतियाँ दे | अंत में दुर्गा बीसा यंत्र/Durga Bisa Yantra को हवन कुंड के ऊपर से 21 बार वार ले |

इस प्रकार माँ दुर्गा बीसा यंत्र/Durga Bisa Yantra   सिद्ध हो जाता है | अब इसे अपने पूजा स्थल पर लाल कपडा बिछाकर स्थापित करें | प्रतिदिन पूजा के समय माँ दुर्गा का ध्यान करते हुए माँ दुर्गा के उपरोक्त मंत्र के कुछ जप अवश्य करें |