तिरुपति बालाजी के इस मंत्र से होंगी सभी मनोकामनाएं पूर्ण

By | March 30, 2019

तिरुपति बालाजी भारत के सम्पूर्ण बड़े मंदिरों में से एक प्रसिद्द मंदिर है | यह मंदिर आंध्रप्रदेश के चित्तूर जिले में तिरुमाला पर्वत पर बना हुआ है | हिन्दू धर्म में सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक तिरुपति बालाजी को तिरुपति वेंकेटेश्वर मंदिर के नाम से भी जाना जाता है | सच्चे मन से यहाँ आने वाले भक्त तिरुपति बालाजी/Tirupati Balaji Mantra के दर्शन कर स्वयं को धन्य पाते है व अपने सभी संकटों से भी छुटकारा पाते है |

आज हम आपको तिरुपति बालाजी से जुड़ा एक ऐसा मंत्र बताने जा रहे है जिसके नियमित उच्चारण से आप अपनी सभी मनोकामनाओं को पूर्ण कर सकते है | इस मंत्र के उच्चारण से तिरुपति बालाजी से विशेष कृपा प्राप्त होती है | इस मंत्र का उच्चारण आत्मिक शांति प्रदान करने वाला है | इस मंत्र के उच्चारण से होने वाले कम्पन से वातावरण शुद्ध बनता है | परिवार में सुख-शांति बनती है | तो आइये जानते है बालाजी जी के इस चमत्कारी मन्त्र के विषय में विस्तार से : –

tirupati balaji mantra

तिरुपति बालाजी मंत्र/Tirupati Balaji Mantra : –

|| ॐ श्री वेंकटेश्वराये नमो नमः. श्रीमन नारायण नमो नमः. तिरुमल तिरुपति नमो नमः. जय बालाजी नमो नमः  ||

मंत्र अर्थ : – पुराणों के अनुसार शब्द “वेंकट” का अर्थ है – “पापों का नाश” || पापों का नाश करने वाले तिरुपति बालाजी को नमस्कार |

किसी विशेष मनोकामना की पूर्ती हेतु आप उपरोक्त मंत्र के एक निश्चित समय पर अपने सामर्थ्य अनुसार माला के जप भी कर सकते है | 21 दिनों तक या फिर 41 दिनों तक प्रतिदिन 1 -2 या 3 माला के जप से भक्त को विशेष लाभ की प्राप्ति होती है |

तिरुपति बालाजी के दर्शन भाग्यवान लोगों को ही प्राप्त होते है | इनकी उपासना करने वाले भक्त कभी खाली हाथ नहीं लौटते | अगर आप भी चाहते है तिरुपति बालाजी(Tirupati Balaji Mantra) से अपने दुखों का निदान तो आज से ही उनकी उपासना करना शुरू कर दे | तिरुपति बालाजी आपके सभी दुखों को हर ले ऐसी हम कामना करते है |