बुरी नजर उतारने के सरल व प्रभावी टोटके

By | July 18, 2017

जब कभी कोई महिला या पुरुष  किसी बच्चे की तरफ असामान्य भाव से देखती/देखता  है या उसे देखकर अंदर ही अंदर किसी हीन भावना को विकसित कर लेती/लेता है तो  समझ लीजिये उस  बच्चे को बुरी नजर लग गयी है | और इसका पता आपको उस महिला के आपके घर से जाते ही लग जाता है | बच्चा अचानक से बीमार हो जाता है या पेट दर्द हो जाता है या फिर बच्चा बिना किसी वजह के जोर जोर से रोने लग जाता है | ये सब लक्षण नजर के दोष (buri nazar ke totke) के होते है |

यह जरुरी नहीं की नजर बच्चों को ही लगती है नजर किसी को भी लग सकती है चाहे वह छोटा बच्चा हो या बड़ा हो या फिर घर की कोई वस्तु ही क्यों न हो जैसे : गाडी, घर,या फिर व्यवसाय | buri nazar ke totke बुरी नजर का दोष वैसे तो बहुत ही साधारण से मात्र घरेलु उपायों से ही ठीक हो जाता है | किन्तु कभी कभी समश्या तब गंभीर हो जाती है जब परिवार वाले इस बुरी नजर के दोष से अनजान होते है या फिर इन्हें फालतू की बाते समझ कर अनदेखा कर देते है | वैसे सबसे अधिक नजर का दोष बच्चों और घर के पशुओ (गाय, भैंस ) पर अधिक होता है |

Buri Nazar ke totke

Buri Nazar Ke Totke बुरी नजर उतारने के घरेलु टोटके : –

1.नमक, राई, लहसुन , प्याज के छिलके व सूखी मिर्च को आप गोबर के कंडे(उपले ) की आंच करके इस आंच पर इन सभी को थोड़ी थोड़ी मात्र में डाल कर रोगी (जिस पर नजर का दोष हुआ है ) पर 7 बार घुमा दे | ऐसा करने से नजर का दोष तुरंत समाप्त हो जाता है |

2.बच्चों को नजर व भूत -प्रेत से बचाने के लिए उनके गले में काले रंग के धागे में रुद्राक्ष , चांदी का चंद्रमा या ताम्बे का सूर्य पहनाया जा सकता है |

3. शनिवार के दिन हनुमान जी के मंदिर में उनकी प्रतिमा से उनके कंधे से सिंदूर लाकर रोगी के माथे पर इस सिन्दूर का टीका लगाने से नजर का दोष तुरंत अपना प्रभाव छोड़ देता है |

4. यदि कोई बच्चा नजर के दोष से प्रभावित हुआ है और यह भी आपको पता है की बच्चे को किस महिला की नजर लगी है तो आप उस महिला को अपने घर पर बुलाकर उस महिला के द्वारा ही बच्चे के सर के उपर से हाथ फिरवा दे | बच्चे को तुरंत आराम मिलेगा |

5. यदि कोई बच्चा नजर के दोष से पिड़ित है तो आप अपने हाथ में रक्षा सूत्र( कोई काला धागा ) लेकर दिए गये मंत्र का सात बार जाप कर इस रक्षा सूत्र पर फूंक लगाए | मंत्र इस प्रकार है : –

 ॐ नमो हनुमंता बिज्र का कोठा , जिसमे पिण्ड हमारा बैठा |      

  ईश्वर कुन्जी ब्रह्मा वाला , इस घट पिण्ड का यति हनुमन्त रखवाला || 

        अब इस रक्षा सूत्र को बच्चे को बाँध दे | बच्चा हमेशा नजर के दोष से दूर रहेगा |

6. गोबर का दिया बनाकर इसमें एक छोटी सी गुड की डली रख ले और सरसों तेल डालकर रुई की बात से दीपक घर के दरवाजे के बीच में जलाये | ऐसा करने से पूरे घर से नजर दोष दूर हो जाता है |

7. यदि नजर लगे व्यक्ति को पान के पत्ते में गुलाब की 7 पंखुड़िया रखकर अपने इष्टदेव का नाम लेकर खिलाये तो भी नजर दोष दूर हो जाता है |

8. लाल मिर्च, अजवायन और पीली सरसों को एक मिटटी के छोटे बर्तन में आग जलाकर उसमे इन सबको डाल दे, आप इसके धुए से बच्चे को धूनी दे | बच्चे को तुरंत आराम मिलेगा |

बुरी नजर का दोष सामान्यत इस प्रकार दिए गये घरेलु उपायों से ठीक हो जाता है | इसलिए जब कभी भी आपको संदेह हो की आपके परिवार पर या परिवार के किसी सदस्य पर बुरी नजर लगी है | तो आप तुरंत इन उपर दिए उपायों का प्रयोग कर ले |