नजर उतारने का मंत्र | बुरी नजर लगने पर इस शाबर मंत्र से उपचार करें |

By | December 6, 2017

प्रतिस्पर्धा के इस युग में जहाँ एक और व्यक्ति अपने लक्ष्य की ओर निरंतर बढ़ता रहता है | वहीं दूसरी तरफ नजर लगने जैसी नकारात्मक शाक्तियाँ अपना प्रभाव दिखाने का निरंतर प्रयत्न करती है | बुरी नजर का प्रभाव व्यक्ति को शारीरिक रूप से कष्ट दे सकता है , उसके व्यवसाय में हानि का कारण बन सकता है | घर में कलह का कारण बन सकता है | बुरी नजर बच्चों को सबसे शीघ्र अपने प्रभाव में ले लेती है | बुरी नजर उतारने के लिए यूँ तो सैंकड़ों टोटके प्रयोग में लाये जाते है | किन्तु Nazar utarne ka Mantra /नजर उतारने में शाबर मंत्र अति शीघ्र प्रभावशाली होते है | शाबर मन्त्रों के चमत्कारों के विषय में तो आप जानते ही होंगे | शाबर मंत्र के विषय में अधिक जानकारी के लिए आप इस post को पढ़े : शाबर मंत्र क्या होते है ? ये कैसे कार्य करते है ||

buri nazar utarne ka mantra

बुरी नजर उतारने का मंत्र/ Buri Nazar utarne ka Mantra :-

बच्चों के साथ -साथ किसी भी व्यस्क व्यक्ति पर बुरी नजर लगने जैसे संकेत दिखाई देने पर आप इस शाबर मंत्र द्वारा उपचार करें | रोगी व्यक्ति को तुरंत ही आराम मिलने लगेगा : –

ॐ नमो नजर जहाँ पद पीर न जानो |

बोले छल सों अमृत बानी |

कहो नजर कहाँ ते आई |

यहाँ की ठौर तोहि कौन बताई |

कौन जात तेरी , कहाँ ठाम |

किसकी बेटी क्या तेरो नाम |

कहाँ से उड़ी , कहाँ की जाया |

अब ही बस कर ले तेरी माया |

मेरी जात सुनो चितलाय |

जैसी होय सुनाऊँ आय |

तेलन ,तमोलन, चुहड़ी , चमारी |

कायथनी, खतरानी , कुम्हारी |

महतरानी, राजा की रानी |

जाको दोष ताहि सिर पड़े |

जाहर पीर नजर ते रक्षा करे |

मेरी भक्ति, गुरु की शक्ति |

फुरे मंत्र ईश्वरो वाचा ||

मंत्र प्रयोग विधि : – उपरोक्त शाबर मंत्र द्वारा रोगी के सिर से पैर तक (ऊपर से नीचे की ओर ) झाड़ा करें | झाड़ा देने के लिए आप मोर पंख या चाक़ू का प्रयोग कर सकते है | यदि मोर पंख द्वारा झाडा देते है तो ऐसे में कुछ मोर पंखों को इक्कठा करके एक झाड़ू बना ले और रोगी को उपरोक्त मंत्र का उच्चारण करते हुए ऊपर से नीचे की ओर झाड़ा दे | चाक़ू द्वारा झाडा देने के लिए चाक़ू को रोगी के सिर से स्पर्श कराये और मंत्र का उच्चारण करें |  ⇒ ♣ गृह कलेश दूर करने का अदभुत टोटका | थर्मामीटर द्वारा पायें चमत्कारिक परिणाम ♣ ⇐

किसी भी प्रकार की Nazar utarne ka Mantra बुरी नजर उतारने में यह शाबर मंत्र चमत्कारिक प्रभाव दिखाता है | इस शाबर मंत्र का प्रयोग पूर्णतया सुरक्षित है इसीलिए आवश्यकता होने पर इस मंत्र का प्रयोग अवश्य करें | ⇒ ♣ भूत -प्रेत भगाने का मंत्र | झाड़े द्वारा शरीर से भूत -प्रेत भगाए ♣ ⇐