स्वयं को स्वस्थ और आकर्षक इस प्रकार बनाये | Diet Plan for Reduce Fat

By | July 18, 2019

हर व्यक्ति की प्रथम पहचान उसके शरीर से ही होती है | जब हम किसी से पहली बार मिलते है तो सामने वाले व्यक्ति के शारीरिक व्यक्तित्व द्वारा ही उसे परीक्षित करने की कोशिश करते है | हर व्यक्ति एक लम्बा और स्वस्थ जीवन जीना चाहता है किन्तु कुछ ही लोग ऐसे होते है जो इस इच्छा को पूरा करने के लिए प्रयास करते है | उम्र के एक पड़ाव पर शरीर में अनावश्यक fat(चर्बी) जमा होने लगती है जो हमारे शारीरिक सौन्दर्य को तो ख़राब करती ही है साथ में बहुत सी बीमारियों का भी कारण बनती है | समय रहते इस बढ़ते fat(चर्बी) को नियंत्रित(Fat Loss Diet in Hindi) करना बहुत आवश्यक है अन्यथा बाद में स्थिति अधिक बिगड़ जाने पर आपको madicines का भी सहारा लेना पड़ सकता है |

जब भी आपको यह महसूस होने लगे कि आपका स्वास्थ्य गिर रहा है उसी दिन से आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत हो जाना चाहिए | यही बिल्कुल सही समय है अपनी आदतें सुधारने का | अपने जीवन जीने की कला में थोड़ा परिवर्तन लाने का अन्यथा भविष्य में स्वास्थ्य को लेकर परिणाम और भी निराशाजनक होने वाले है |

Fat Loss Diet in Hindi

Fat Loss Diet in Hindi

एक स्वस्थ जीवन जीने के लिए संतुलित आहार, proper exercise, भरपूर नींद, no stress और शरीर को आराम देने वाली activities को अपनाना बहुत जरुरी बन गया है |

उपरोक्त सभी factors शरीर को लम्बे समय तक स्वस्थ ही नहीं रखते अपितु आपके बिगड़ते शारीरिक ढ़ांचे( Physical Body Structure) को भी आकर्षक बनाते है | और साथ ही शरीर से अतिरिक्त चर्बी भी दूर करने में सहायक सिद्ध होते है |

अगर आप भी अपने शरीर को स्वस्थ और body से extra fat को हटाकर शरीर को आकर्षक व सुडौल बनाना चाहते है तो इस post में दी जाने वाली जानकारी आपके बहुत काम आने वाली है :

पहले तो आप यह सोचना बंद कर दीजिए कि आपकी age अब कुछ ज्यादा हो गयी है और शरीर को आकर्षक बनाने में यह बाधा उत्पन्न करने वाली है | आप अपने स्वास्थ्य को , फिजिकल body structure को उम्र के हर पड़ाव पर balance कर सकते है | बस जरुरत है आपको मानसिक रूप से स्वयं को मजबूत बनाकर इस दिशा में कदम आगे बढ़ाने की |

संतुलित आहार आपको सभी जरुरी nutrients and vitamins उपलब्ध कराता है | इसलिए अपने भोजन का चुनाव बुद्धिमता के साथ करें और ध्यान दे : सिर्फ उतना ही भोजन करें जितना कि आपको जरुरत है , खासतौर से जब आप अपना वजन कम करने की सोच रहे हो |

शरीर से फैट कम करने के लिए  और अच्छे स्वास्थ्य के लिए आप इस Diet का प्रयोग कर सकते है :

Fat Loss Diet in Hindi :-

प्रथम : सुबह-सुबह उठकर प्रतिदिन  2 गिलास गुनगुना पानी पीये |

नाश्ते में : नाश्ते में आप oats , brown ब्रेड या boiled egg के बाहर का हिस्सा इनमें से किसी भी एक चीज का प्रयोग कर सकते है | white ब्रेड, मिठाई और पास्ता जैसी चीजों का सेवन नाश्ते में बिल्कुल न करें |

लंच : दोपहर के समय आप brown rice(चावल) साथ में घिया(लौकी) की सब्जी , तौरी सब्जी या कद्दू सब्जी आदि में से किसी भी एक सब्जी का प्रयोग कर सकते है | साथ में खीरा का प्रयोग सलाद के रूप में जरुर करना चाहिये | ध्यान दे : पेट भरकर न खाएं |

Green Tea :-  दोपहर के लंच के 2 घंटे के बाद Green Tea का प्रयोग जरुर करना चाहिए | यह एक प्रकार से औषधि का कार्य करती है | ध्यान रखे : green tea के सेवन से 30 मिनट पहले और  30 मिनट बाद तक कुछ न खाएं |

Dinner : – रात का भोजन रात के 8 बजे से पहले-पहले कर ले | रात के भोजन में आप : 2 रोटी(चपाती बिना घी के) और मूंग दाल(छिलका) साथ में टमाटर का प्रयोग कर सकते है |

पूरे दिन में इसके अतिरिक्त जब भी आपको भूख लगे तो मौसमी जूस, संतरा जूस या पपीता का सेवन कर सकते है | चिकनाई युक्त भोजन, तेल,घी, मक्खन और junk फ़ूड का सेवन बिल्कुल बंद कर दे | सब्जी बनाते समय भी गाय के घी का प्रयोग करना चाहिए वह भी बहुत ही कम मात्रा में | मीठे का सेवन भी जहाँ तक हो सके कम कर देना चाहिए |

प्रतिदिन व्यायाम करें/ Do Exercise Daily :-

Exercise करने के result आपको बहुत जल्द दिखाई नहीं देंगे | आज आपने exercise करनी शुरू की और 7 दिन में आप इसका परिणाम प्राप्त कर ले यह संभव नहीं लेकिन मात्र इन 7 दिनों में ही आप अपने शरीर में बदलाव का अनुभव अवश्य करने लगेंगे | Exercise के परिणाम 100 % प्राप्त होते है लेकिन जरुरत है नियमितता की | अधिकतर लोग exercise शुरू तो करते है लेकिन इसे निरंतर नहीं रख पाते(Fat Loss Diet in Hindi) |

Exercise में आप सुबह-सुबह जल्दी उठकर jogging कर सकते है | आसन आदि कर सकते है | कपालभाति प्राणायाम भी कर सकते है | या फिर aerobics भी join कर सकते है |

Related Post : –

शरीर को स्वस्थ और फिर से आकर्षक बनाने में Balanced Diet(संतुलित आहार) के साथ-साथ Exercise करना बहुत आवश्यक है(Fat Loss Diet in Hindi) | अगर आप ये दोनों कार्य निरंतर रूप से अपनाकर अपनी life style को बदल लेते है तो 100% आप इसके परिणाम प्राप्त करेंगे |