घर में नकारात्मक उर्जा का पता इस प्रकार लगाये

By | August 17, 2018

इस धरा पर दो तरह की उर्जा हर समय अपने प्रभाव में रहती है | ये दो तरह की उर्जा जिसमें एक सकारात्मक उर्जा तो दूसरी नकारात्मक उर्जा | ये दोनों तरह की उर्जा अलग-अलग प्रकार से सभी सजीव वस्तुओं पर अपना प्रभाव दिखाती है | जिस स्थान पर सकरात्मक उर्जा होती है वहां नकारात्मक उर्जा नहीं होती और जहाँ नकारात्मक उर्जा होती है वहां सकारात्मक उर्जा नहीं होगी |

हमारे घर में और हमारे आस-पास के क्षेत्र में भी इन दोनों तरह की उर्जा का प्रभाव हमेशा बना रहता है | आप अपने घर में नकारात्मक उर्जा का किस प्रकार पता लगायेंगे, इस विषय में आज हम आपको जानकारी देने वाले है |

Ghar Me Negative Energy

ghar me negative energy ka kaise pta kare

सकारात्मक उर्जा और नकारात्मक उर्जा : –

जिस स्थान पर जिस तरह के कार्य होते है वह स्थान उस कार्य से उत्पन्न होने वाली उर्जा को अपने अंदर समाये रखता है | जैसे यदि आप घर में एक स्थान पर बैठकर पाठ-पूजा करते है तो वह स्थान हमेशा सकारात्मक उर्जा से भरा रहेगा | उस स्थान पर बैठते ही आपके अंदर हमेशा सकारात्मक विचार ही उत्पन्न होंगे | यदि आप अपने घर को साफ़-सुथरा रखते है तो भी वहां सकारात्मक उर्जा का संचार होने लगता है |

यदि आप एक स्थान पर बैठकर हमेशा मन में नकारात्मक विचार लाते है | बुरे विचार लाते है तो वह स्थान नकारात्मक शक्ति को अपना लेता है | भविष्य में जब भी आप उस स्थान पर बैठेंगे आपके मन में नकारात्मक विचार ही आयेंगे | घर में साफ-सफाई न रखने पर व परिवार में कलह रहने पर भी नकारात्मक शक्ति पनपने लगती है |

घर में नकारात्मक शक्ति का पता लगाने की विधि : –

एक कांच का गिलास पानी से भरकर रख ले, अब इसमें आधा चम्मच काला(सेंधा) नमक मिला ले | नमक को पानी में अच्छे से मिलाकर गिलास को ऊपर से ढक दे | अब इस गिलास को घर में उस स्थान पर रख दे जहाँ आपको नकारात्मक शक्ति होने का आभास होता हो | गिलास को इस प्रकार रखे कि यह किसी को दिखाई न दे |

यदि आप पूरे घर में नकारात्मक शक्ति का पता लगाना चाहते है तो उपरोक्त विधि अनुसार 4 से 5 पानी के गिलास भरकर अलग-अलग जगहों पर रख दे | अब आप 24 घंटे के लिए उन गिलासों को ऐसे ही रखे रहने दे | 24 घंटे पूरे होने पर सभी पानी के गिलासों का बारी-बारी से निरीक्षण करें | यदि गिलास का पानी हल्का पीला हो जाता है तो बहुत ही हल्की मात्रा में उस स्थान पर नकारात्मक शक्ति विद्यमान है  |

यदि गिलास का पानी हल्का हरा या लाल हो जाता है तो समझ ले कि उस स्थान पर नकारात्मक शक्ति का प्रभाव है | और यदि गिलास का पानी गहरे काले रंग में बदल जाता है तो यह संकेत किसी भारी नकारात्मक शक्ति के होने का आभास कराता है | यदि गिलास का पानी अपना रंग बिलकुल भी नहीं बदलता है तो उस स्थान पर सकारात्मक शक्ति का वास है |

अन्य जानकारियाँ : – 

इस प्रकार से आप अपने घर में नकारात्मक शक्ति के होने या न होने का पता लगा सकते है | इन नकारात्मक शक्तियों को आप किस प्रकार घर से बाहर कर सकते है इस विषय में हम आपको अगले post में जानकारी देंगे | आपको ये जानकारी पसंद आई तो इसे अधिक से अधिक share करें |