घर के आँगन में जरुर लगाये तुलसी का पौधा | तुलसी के पौधे के लाभ

By | March 3, 2018

हिन्दू धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व है | तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र व पूजनीय माना गया है | देव पूजा व अनुष्ठान आदि में तुलसी के पत्तों का प्रयोग किया जाता है | तुलसी का पौधा अपनी पवित्रता के साथ-साथ औषधियों गुणों से भी भरपूर है | तुलसी मुख्यतः दो प्रकार की होती है। 1- श्वेत तुलसी, 2- कृष्ण तुलसी। इन्हें क्रमशः राम तुलसी और श्याम तुलसी के नाम से भी जाना जाता है | दोनों ही तुलसी में गुणों में समानता है जिन्हें घर के आँगन में लगाया जाता है | महिलाएं तुलसी को जल अर्पित करती है व इसकी पूजा करती है | आइये जानते है तुलसी(Ghar me Tulsi ke Labh) के पौधे से जुड़ी कुछ जरुरी बातों के विषय में :

Ghar me Tulsi ke Labh

Ghar me Tulsi ke Labh :

तुलसी के संबंध में ध्यान देने योग्य बातें : –

  • तुलसी का पौधा घर के आँगन में लगाना चाहिए व प्रतिदिन तुसली के पौधे की पूजा करनी चाहिए | दूप-दीप जलाने चाहिए |
  • तुलसी के पौधे के पत्ते रविवार के दिन, एकादशी के दिन व शाम के समय नहीं तोड़ने चाहिए | इस समय तुलसी के पत्ते तोड़ने से पाप लगता है |
  • बिना उपयोग के अनायास ही तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए | घर में तुलसी का पौधा होते हुए भी इसकी ठीक से देखभाल न करना समय पर पानी न डालना, शास्त्रों के अनुसार इसे भी पाप की श्रेणी में रखा गया है |
  • घर में तुलसी का पौधा लगाने से घर से हर प्रकार की नकारात्मक उर्जा दूर होने लगती है व नजर के दोष भी दूर होते है |
  • यदि आप किसी गमले में तुलसी का पौधा लगाते है तो ध्यान दे गमले में तुलसी के पौधे के अतिरिक्त किसी अन्य पौधे को न लगाये |
  • तुलसी के पत्ते को कभी भी चबाकर नहीं खाना चाहिए | तुलसी के पत्ते को सीधे ही निगलना चाहिए | तुलसी के पत्तों में पारा धातु के तत्व भी होते है जो दांतों के लिए हानिकारक है | इस कारण से भी तुलसी के पत्ते सीधे ही निगलना उचित है |
  • तुसली को आयुर्वेद में सबसे बड़ी औषधि माना गया है | यह एंटी ओक्सिडेंट का काम करती है | नियमित रूप से तुलसी(Ghar me Tulsi ke Labh) के सेवन से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है |

अन्य जानकारियाँ :-

वास्तु दोष को दूर करने हेतु भी तुलसी का पौधा घर के आँगन में लगाना चाहिए | जहाँ तक संभव हो तुलसी के पौधे की देखभाल बहुत ही सावधानी से करनी चाहिए | यदि किसी कारणवश तुलसी का पौधा सूख जाता है तो इसे अधिक दिनों तक ऐसे ही न रहने दे व तुरंत नया पौधा लगा दे | शास्त्रों के अनुसार भगवान शिव की पूजा में तुलसी के पत्तों का प्रयोग करना वर्जित माना गया है | घर के वातावरण को शुद्ध बनाये रखने के लिए, घर से सभी वास्तु दोष दूर करने के लिए, घर में सुख शांति बनाये रखने के लिए व रोगों से छुटकारा पाने के लिए तुलसी(Ghar me Tulsi ke Labh) का पौधा घर में जरुर लगाना चाहिए |