Interview में सफलता पाने के अचूक टोटके

By | April 17, 2018

वर्तमान समय में प्रतिस्पर्धा इतनी अधिक बढ़ गयी है कि एक आम इंसान के लिए नौकरी प्राप्त करना जीवन का सबसे बड़ा लक्ष्य बन गया है | एक समय था जब थोड़े से प्रयत्न के बाद आसानी से नौकरी मिल जाती थी | लेकिन आज तो नौकरी प्राप्त करने के जो समीकरण है वे आपके सामने है | चाहे सरकारी नौकरी हो या फिर किसी प्राइवेट सैक्टर में जॉब/(Interview me Safalta Ke Totke) जहाँ भी जाओं लम्बी कतार मिलती है | नौकरी के लिए योग्य होते हुए भी हर बार असफलता का मुह देखना किसी भी इंसान को अन्दर से खोखला कर सकता है |

हिन्दू धरम के अनुसार एक जातक अपने कर्मों के आधार पर ही अपने भविष्य को जीता है | इसलिए यह उसका वर्तमान भी कहीं न कहीं उसके भूतकाल के कर्मो का ही फल है | यही कारण रहता है किसी भी interview में बार-बार असफल होने का | किन्तु इसका अभिप्राय यह नहीं कि ऐसे व्यक्ति को कभी भी नौकरी नहीं मिलेगी | कठिन मेहनत करने के साथ-साथ यदि धार्मिक द्रष्टिकोण से कुछ उपाय किये जाये तो ऐसे व्यक्ति को interview में अवश्य सफलता प्राप्त होती है |

Interview me safalta ke totke

Interview me Safalta Ke Totke

Interview में सफलता पाने के अचूक टोटके :

  • जो व्यक्ति बार-बार इंटरव्यू में असफल हो रहा हो उसे ये 2 उपाय अपनी दैनिक दिनचर्या में जरुर शामिल करने चाहिए : 1.) रोज सुबह स्नान आदि करने के पश्चात् खाली पेट गाय को 2 रोटी व मीठा खिलाये | 2.) सात तरह के अनाज मिलाकर इनका दलीया बनवा ले और सुबह-सुबह अपने घर की छत पर डाल दे, एक-दो दिन बाद जैसे ही पक्षी इसे खाना शुरू कर देंगे आपकी नौकरी की अड़चन भी दूर होने लग जाएगी | इस प्रयोग को भी आप प्रतिदिन करे | यदि आप घर पर न हो तो परिवार के किसी अन्य सदस्य से इस प्रयोग को करवा सकते है |
  • Interview में असफलता का मुख्य कारण आपकी कुंडली में शनिदोष हो सकता है | इसलिए समय रहते इसका निवारण करने से नौकरी में अड़चन दूर होती है | शनि दोष दूर करने के लिए : शनिवार को काले कुत्ते को गुलगुले खिलाये | व शनिवार के दिन ही किसी बिज़ार( गाय की नर प्रजाति) को गुड़, तेल और गेंहू का दलिया खिलाये | शनिवार के दिन शनिमंदिर जरुर जाए |
  • Interview पर जाने से पहले अपने ईष्ट देव(जिस देव की आप पूजा करते है) के नाम से एक बिना पानी वाला नारियल लेकर इसे 7 बार अपने सिर के ऊपर से वार ले और अब अपने ईष्ट देव से नौकरी में सफलता की अरदास लगाते हुए नारियल को पूजा स्थल पर रख दे | जैसे ही आप अपने कार्य में सफल हो जाते है तो बाद में इस नारियल को अपने ईष्ट देव के मंदिर में कुछ दक्षिणा के साथ चढ़ाये |
  • Interview के लिए घर से बाहर निकलते समय अपने घर के दरवाजे के पास खड़े होकर एक चुटकी पीली सरसों अपने सिर के ऊपर से 5 बार वार ले और अपने ईष्ट देव से interview में सफलता की अरदास लगा दे, अब इस पीली सरसों को घर के दरवाजे के बाहर फेंक दे | और तुरंत बाद घर से इंटरव्यू के लिए निकल जाये | इस प्रयोग को किसी भी कार्य सिद्धि के लिए प्रयोग किया जा सकता है |
  • Interview में बार-बार असफल/(Interview me Safalta Ke Totke) हो रहे व्यक्ति को गले में सात मुखी रुद्राक्ष धारण करना चाहिए | और साथ ही रुद्राक्ष पहनने के नियमों का पालन भी करना चाहिए |