खाटू श्याम जी की पूजा इस प्रकार करें | घर में खाटू श्याम जी की पूजन विधि

By | April 8, 2020

राजस्थान के सीकर में स्थित खाटू श्याम जी के मंदिर में खाटू श्याम जी विराजमान है | खाटू श्याम जी को भगवान श्री कृष्ण से वरदान मिला था कि वे कलियुग में उनके नाम श्याम से पूजे जायेंगे | आज भक्तों के मन में खाटू श्याम जी के प्रति इतनी श्रद्धा है कि वे दूर-दूर से पैदल चलकर खाटू नगरी आते है | भगवान खाटू नरेश भी अपने भक्तों पर विशेष कृपा भाव रखते है | सच्चे मन से खाटू श्याम जी/Khatu Shyam Ji के दर्शन मात्र से भक्त के सभी दुःख दूर होते है | जो भक्त खाटू श्याम जी के द्वार नहीं पहुँच पाते वे घर पर रहकर ही खाटू श्याम जी की पूजा करके उन्हें प्रसन्न कर सकते है |

भगवान अपने भक्त की पूजा-आराधना व अनुष्ठान आदि से अधिक उनके विश्वास व श्रद्धा भाव से प्रसन्न होते है | इसलिए अपने ईष्ट देव के प्रति मन में सच्ची श्रद्धा और विश्वास का होना अनिवार्य है |

Khatu Shyam Ji Puja Vidhi :

khatu shyam ji puja vidhi

खाटू श्याम जी पूजा विधि :

खाटू श्याम जी की अच्छी सी फोटो जिसमें उनके शीश को दिखाया गया हो, घर ले आये | पूर्व दिशा की तरफ या ईशान कोण में एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर उसके ऊपर खाटू श्याम जी की फोटो स्थापित करें |

धुप -दीप – भोग( चूरमा , मावे की पेडे) – एक पात्र में जल – पुष्प माला  – वस्त्र आदि ये सभी पूजा सामग्री अपने पास रखे |

यदि आपके पास खाटू श्याम जी की फोटो है तो आप उस पर जल के छींटे लगाकर मन ही मन उन्हें स्नान कराये | यदि आपके पास छोटी मूर्ति रूप में श्याम जी है तो आप पंचामृत(दूध-दही-घी-शहद -शक्कर) के मिश्रण से उन्हें स्नान कराये | अब शुद्ध गंगाजल से स्नान कराये | इसके बाद शुद्ध जल से स्नान कराये | अब आप किसी मुलायम कपड़े से मूर्ति को साफ़ करें |

इसके पश्चात् आप श्याम जी को वस्त्र पहनाये | अब पुष्प माला पहनाएं और अन्य श्रृंगार आदि करें | उन्हें पुष्प अर्पित करें | इतना करने के उपरांत अब आप घी का दीपक प्रज्वल्लित करें | धुप आदि लगाये | अब आप श्याम बाबा को भोग के रूप में पेडे या चूरमा अर्पित करें | अब जल अर्पित करें | यह पढ़े : खाटू श्याम जी के 5 प्रिय भजन ||

यह सब करने के उपरांत अब आप खाटू श्याम जी का मन ही मन ध्यान करें | गणेश जी के स्तुति मंत्र द्वारा उनका स्मरण करें | अब खाटू श्याम जी की आरती का मध्यम कर्ण प्रिय स्वर में गायन करें | आप चाहे तो पहले खाटू श्याम जी के कुछ मंत्र जप भी कर सकते है | खाटू श्याम जी का मंत्र इस प्रकार है : || जय श्री श्याम देवाय नमः ||

खाटू श्याम जी/Khatu Shyam Ji की आरती का गायन करने के पश्चात् आप श्याम जी के जयकारे के साथ अपनी पूजा को पूर्ण कर सकते है | यदि आप सच्चे मन से खाटू श्याम जी की भक्ति करते है उनकी पूजा करते है तो श्याम जी आपके सभी दुखों को हर लेंगे व आपका जीवन खुशियों से परिपूर्ण होने लगेगा |

खाटू श्याम जी के भक्त हर प्रकार के नशे आदि से दूर रहे | जब भी आपको समय मिले आप खाटू श्याम जी/Khatu Shyam Ji धाम अवश्य जाये और सुबह-सुबह बाबा के दर्शन करें | हर वर्ष फाल्गुन मास की शुक्ल पक्ष की एकादशी के दिन बाबा खाटू श्याम जी के यहाँ सबसे बड़ा मेला होता है | इस दिन बाबा के दर्शन करना सबसे अधिक कल्याणकारी माना गया है |