मंगल गृह नीच के होने पर उपाय | कमजोर मंगल के लक्षण व ज्योतिष उपाय

neech ke mangal upay

ज्योतिष शास्त्र में मंगल गृह को सेनापति माना गया है | यह एक अग्नि तत्व गृह है | मंगल गृह की शुभता जातक को जीवन में हमेशा आगे की और ले जाती है | मंगल शुभ होने पर जातक बड़ी बड़ी सफलता प्राप्त करता है | किन्तु यदि मंगल गृह कुंडली में नीच के है तो जातक को दर दर की ठोकरे खाने पर मजबूर कर देते है |

सबसे पहले यह जानते है कि मंगल गृह कुंडली में नीच के है कैसे पता कर सकते है | मंगल गृह मकर राशि में होने पर उच्च के होते है तो कर्क राशि में होने पर मंगल नीच के बन जाते है | मंगल गृह नीच के होने पर मंगल गृह से मिलने वाले फल बिल्कुल शून्य हो जाते है व इसके ठीक विपरीत परिणाम जातक को प्राप्त होते है |

यदि देखा जाये तो मंगल गृह नीच के होने पर या डिग्री से बिल्कुल कमजोर होने पर या शत्रु राशि में होने पर लगभग एक जैसे ही फल देखने को मिलते है | किन्तु मंगल दोष यानि जातक के मांगलिक होने पर परिणाम कुछ भिन्न हो सकते है | किन्तु आज हम इस post के माध्यम से नीच के मंगल या कमजोर मंगल के उपाय के विषय में चर्चा करने वाले है |

सबसे पहले नीच के मंगल होने पर जातक को क्या-क्या लक्षण महसूस होते है या कौन -कौन सी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है :

neech ke mangal upay

मंगल नीच के या कमजोर होने पर जातक अत्यधिक क्रोधी स्वभाव का बन जाता है | तनाव में रहने लगता है | पेट की बीमारी, गठिया रोग या अन्य प्रकार के रोग होने लगते है | स्वभाव से डरपोक व आत्मविश्वास में कमी महसूस करने लगता है | शरीर से दुर्बल हो जाता है | जीवन में सभी कार्यों में आलस्य आने लगता है | कोर्ट केस में फंस सकता है | क़र्ज़ होने का खतरा सबसे अधिक होता है |

नीच के मंगल होने पर ये उपाय करने चाहिए :

  1. मंगल गृह नीच के होने पर जातक को सबसे अधिक हनुमान जी की आराधना करने से सबसे अधिक फल की प्राप्ति होती है | मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें |
  2. मंगलवार को हनुमान जी के व्रत रखे | हनुमान जी को भोग लगाये | हनुमान जी को चौला चढ़ाये |
  3. मंगलवार को गोशाला जाये व गायों को अपने हाथ से गुड खिलाये | ध्यान दे गायों को गुड थोड़ी थोड़ी मात्रा में ही खिलाये | गर्मी के दिनों में गुड न खिलाये, गर्मी के दिनों में आप गेंहू का दलिया खिला सकते है |
  4. मंगलवार को लाल रंग के वस्त्र धारण किया करें | लाल चन्दन का टीका प्रतिदिन लगाया करें |
  5. मंगलवार को लाल रंग की मिठाई का प्रसाद वितरण किया करें | मंगलवार को लाल रंग के वस्त्र या कोई भी वस्तु का दान करने से लाभ मिलता है |
  6. भोजपत्र पर विधिवत अंकित व मंत्र शक्ति द्वारा सिद्ध मंगल यंत्र को पूजा स्थल पर लाल कपड़ा बिछाकर प्रतिदिन धुप दीप द्वारा पूजन करने से अतिशीघ्र मंगल गृह से शुभ फल मिलने लगते है |
  7. सिद्ध मंगल यंत्र लॉकेट गले में धारण करने से लाभ मिलता है |
  8. मूंगा रत्न धारण करने से भी मंगल गृह से शुभ फल प्राप्त किये जा सकते है |
  9. मंगलवार को जुआ, शराब व बाल,नाख़ून आदि न काटे | मांस का सेवन भूलकर भी न करें |
  10. किसी भी पराई स्त्री को बुरी नजर से न देखे | स्त्री का सदैव सम्मान करें  |

ऊपर दिए सभी उपाय में से यदि आप कुछ उपाय भी करना शुरू करते है तो आपको आपको नीच के मंगल, कमजोर मंगल में अतिशीघ्र लाभ मिलने लगता है |