आत्मविश्वास बढ़ाने के सरल एवं कारगर उपाय

By | July 20, 2018

आज के इस प्रतिस्पर्धा के युग में एक व्यक्ति दुसरे से आगे निकलने में लगा है | क्या आप जानते है बिना प्रतिस्पर्धा का सामना किये मनुष्य इस जीवन में एक कदम भी आगे नहीं बढ़ सकता | यदि आपमें आत्मविश्वास है तो आप प्रतिस्पर्धा में बने रह सकते है अन्यथा जीवन की हर प्रतिस्पर्धा से आप बाहर हो जाते है | आज हर दुसरे बच्चे में आत्मविश्वास/(Self Confidence Kaise Badhaye in Hindi) की कमी को देखा और महसूस किया जा सकता है |

किसी कार्य को करने की हिम्मत न जुटा पाना ही साधारण भाषा में कमजोर आत्मविश्वास/Self Confidence को व्यक्त करता है | किसी व्यक्ति में आत्मविश्वास का न होना, इसके बहुत से कारण हो सकते है जैसे :

self confidence kaise badhaye in hindi

आत्मविश्वास न होने के कारण :-

अकेलापन : जिन लोगों को बचपन से ही अकेला रहना पसंद हो | दुसरे लोगों से कम ही बातचीत करता हो ऐसे व्यक्ति में हमेशा आत्मविश्वास की कमी नजर आएगी |

खेलकूद में रूचि न रखने वाले व्यक्ति : जो व्यक्ति खेलकूद में अधिक रूचि न रखते हो | जिसने कभी बाहरी खेल न खेले हो | ऐसे व्यक्ति में भी आत्मविश्वास की कमी को देखा जा सकता है |

शारीरिक व्यक्तित्व : – जिन लोगों की शारीरिक बनावट कुछ ख़ास आकर्षित नहीं होती व दिखने में कमजोर दिखाई देते है ऐसे लोगों में भी आत्मविश्वास की कमी देखने को मिलती है |

दूसरों का अनुशरण करने वाले :- जो व्यक्ति हमेशा दूसरों को follow करते हो, अपने छोटे-छोटे कार्य के लिए दूसरों से मदद मांगते हो, स्पष्ट है कि ऐसे व्यक्ति में आत्मविश्वास की कमी है |

किसी कार्य को पहली बार करने पर :- यह एक ऐसी स्थिति होती है जब हर कोई व्यक्ति कुछ समय के लिए आत्मविश्वास की कमी को महसूस करता है | जी हाँ, जब हम कोई ऐसा कार्य करते है जो हमने जीवन में पहले कभी नहीं किया तो ऐसे में आत्मविश्वास कमजोर होना स्वाभाविक सी बात है |

Self Confidence Kaise Badhaye in Hindi

आत्मविश्वास बढ़ाने के सरल एवं कारगर उपाय :-

आत्मविश्वास/Self Confidence को बढ़ाने के लिए आपको स्वयं के अंदर बहुत से बदलाव करने होंगे | आत्मविश्वास को बढ़ाना कोई छोटा कार्य नहीं, लोगों का पूरा जीवन निकल जाता है और वे अंत तक आत्मविश्वास नहीं जुटा पाते है | तो आइये जानते है किस प्रकार आप अपने आत्मविश्वास को बढ़ा सकते है :

शारीरिक व्यक्तित्व :-

यदि आप दिखने में आकर्षक नहीं है व शरीर से कमजोर है तो आज से ही अपने शरीर पर ध्यान देना शुरू कर दे | इसके लिए आप व्यायाम, gym आदि का सहारा ले सकते है | याद रखे जिस दिन आप एक अच्छे और बलवान शरीर के मालिक बन जायेंगे उस दिन से आप दूसरों को नहीं बल्कि दुसरे आपको follow करना शुरू कर देंगे | और यहीं से आप के अंदर आत्मविश्वास आना शुरू हो जायेगा | याद रखे अच्छा, बलवान, आकर्षक और स्वस्थ शरीर आपके व्यक्तित्व में ही चार चाँद नहीं लगाता बल्कि आपको आत्मविश्वास से भी परिपूर्ण करता है |

 दूसरों को follow करना बंद कर दे :-

आज से ही एक निश्चय करें की आप हर छोटे-छोटे कार्यों के लिए दूसरों को follow करना बंद कर देंगे | स्वयं में निश्चय करें कि आपमें में भी क्षमता है खुद कुछ करने की | आखिर कब तक आप दूसरों का अनुसरण करते रहेंगे | दूसरों का अनुसरण करने की आदत आपको लाचार बनाती है और सम्पूर्ण जीवन आप आत्मविश्वास की कमी को महसूस करते है/(Self Confidence Kaise Badhaye in Hindi) |

जीवनियाँ पढ़े :-

ऐसे महान महापुरुषों की जीवनियाँ पढ़े जो हमारे समाज के लिए प्रेरणा के स्त्रोत रहे है जैसे : स्वामी विवेकानंद, नेताजी सुभाष चन्द्र बोस, बिल गेट्स, पंडित लाल बहादुर शास्त्री आदि | ऐसे बहुत से महान पुरुष हुए है जिनका आत्मविश्वास/Self Confidence ही हम सबके लिए प्रेरणा स्त्रोत है |

जोखिम उठाने से घबराएं नहीं :-

बहुत से ऐसे कार्य है जिन्हें करने के लिए आप आत्मविश्वास इसलिए नहीं जुटा पाते है क्योंकि इनमें गलती होने पर आपको भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है | स्वयं के अंदर विश्वास जगाये कि आपने जो तैयारी की है वह पूर्णतया सही है गलती होने की कोई सम्भावना ही नहीं है | ऐसे में आप अधिक से अधिक समय लेकर व बार-बार अभ्यास करके कार्य में गलती होने की सम्भावना को न्यूनतम करने का प्रयास करें, आत्मविश्वास अपने आप जाग्रत होने लगेगा |

हमेशा खुद पर भरोसा रखे और एक बात हमेशा याद रखे : नाम बनते है रिस्क से, इसलिए रिस्क उठा और नाम बना |

Self Confidence Kaise Badhaye in Hindi

aatmvishvas kaise badhaye in hindi

सकारात्मक सोच को अपनाएं :-

कुछ लोगों के मन में हर समय नकारात्मक भाव चलते रहते है | ऐसे व्यक्ति छोटी से छोटी नकारात्मकता की सम्भावना को भी इतना बढ़ा बना देते है कि कार्य में सफलता प्राप्त करना असंभव प्रतीत होने लगता है | ऐसे नकारात्मक भाव रखने वाले व्यक्ति जीवन में कभी भी स्वयं में आत्मविश्वास नहीं रख पाते है | सकारात्मक सोच ही आत्मविश्वास को जन्म देती है | इसलिए हमेशा सकारात्मक सोच को अपनाये |

स्वयं को काबिल बनाये :-

किसी कार्य को करने में स्वयं को काबिल न समझना ही आत्मविश्वास की कमी को दर्शाता है | इसलिए आज से ही एक बात का ध्यान रखे कि यदि आपमें योग्यता है उस कार्य को करने की तो आत्मविश्वास भी आपके आस-पास ही है बस आवश्यकता है उसे जाग्रत करने की |

अन्य जानकारियाँ :-

एक बात जीवन में हमेशा याद रखना : बिना आत्मविश्वास के आप अपनी जीवन रुपी गाड़ी को धक्का ही लगा रहे है | क्योंकि बिना आत्मविश्वास के अच्छी नौकरी, प्रेम, धन और मान-सम्मान ये सबकुछ किस्मत के भरोसे ही हासिल कर सकते है काबिलियत के दम पर नहीं | इसके विपरीत जो लोग स्वयं पर आत्मविश्वास/(Self Confidence Kaise Badhaye in Hindi)रखते है वे जीवन में सब कुछ सहज रूप से ही प्राप्त कर लेते है और बड़े से बड़े संकट के समय भी खुद को बनाये रखते है |