इस समय पढ़े बजरंग बाण पाठ, मिलेगी अपार शक्ति

bajrang baan siddhi

आज के समय में हर मनुष्य किसी न किसी परेशानी से घिरा हुआ है | हर समाधान के बाद भी उसे कोई हल नही मिलता | पूजा -पाठ करने के बाद भी अभिष्ठ फल की प्राप्ति नही हो पाती है | पूजा – पाठ की भी एक विधि होती है अगर पूजा-पाठ विधि अनुसार नही की जाती है तो उसका फल आपको मिलता तो है किन्तु बहुत प्रयत्न के बाद मिलता है |

आज हम आपको हनुमान जी के बजरंग बाण के रात्रि में किये जाने वाले पाठ के विषय में बता रहे है | वैसे तो बजरंग बाण का नियमित रूप से पाठ आपको हर संकट से दूर रखता है | किन्तु अगर रात्रि में बजरंग बाण को इस प्रकार से सिद्ध किया जाये तो इसके चमत्कारी प्रभाव तुरंत ही आपके सामने आने लगते है | अगर आप चाहते है अपने शत्रु को परास्त करना या फिर व्यापर में उन्नति या किसी भी प्रकार के अटके हुए कार्य में पूर्णता तो रात्रि में बजरंग बाण पाठ को अवश्य करें |

Bajrang Baan Siddhi

विधि इस प्रकार है : –  

किसी भी मंगलवार को रात्रि का 11 से रात्रि 1 बजे तक का समय सुनिश्चित कर ले | बजरंग बाण का पाठ आपको 11 से रात्रि 1 तक करना है | सबसे पहले आप एक चौकी को पूर्व दिशा की तरफ स्थापित करें अब इस चौकी पर एक पीला कपडा बिछा दे | अब आप इस मंत्र को एक कागज पर लिख कर इसे फोल्ड करके इस चौकी पर रख दे | मंत्र इस प्रकार है : ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् ” || 

अब आप चौकी के दायें तरफ एक मिटटी के दिए में घी का दीपक जला दे | आपको इस चौकी के सामने आसन पर बैठ जाना है | इस प्रकार आपका मुख पूर्व दिशा कर तरफ हो जायेगा और दीपक आपके बाएं तरफ होगा | अब आप परमपिता परमेश्वर का ध्यान करते हुए इस प्रकार बोले : – हे परमपिता परमेश्वर मै(अपना नाम बोले ) गोत्र (अपना गोत्र बोले ) आपकी कृपा से बजरंग बाण का यह पाठ कर रहा हु इसमें मुझे पूर्णता प्रदान करें | अब आप ठीक 11 बजते ही इस मंत्र का जाप शुरू कर दे ” ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् ” इस मंत्र को आप 5 मिनट तक जाप करें, ध्यान रहे मंत्र में जहाँ पर फट शब्द आता है वहा आप फट बोलने के साथ -साथ  2 उँगलियों से दुसरे हाथ की हथेली पर ताली बजानी है |

अब आप 11 बजकर 5 मिनट से और रात्रि 1 बजे तक लगातार बजरंग बाण का पाठ करना प्रारंभ कर दे | ध्यान रहे बजरंग बाण पाठ आपको याद होना चाहिए | किताब से पढ़कर बिलकुल न करें |  जैसे ही 1 बजता है आप बजरंग बाण के पाठ को पूरा कर अब आप फिर से इस मंत्र ” ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् ” का जाप 5 मिनट तक करें | अब आप कागज  पर   लिखे हुए मंत्र को जला दे | इस प्रकार आपका यह बजरंग बाण का पाठ एक ही रात्रि में सिद्ध हो जाता है |

41 Replies to “इस समय पढ़े बजरंग बाण पाठ, मिलेगी अपार शक्ति”

    • हाँ , लडकियाँ भी इस साधना को कर सकती है |

      धन्यवाद
      अल्टीमेट ज्ञान

  • what if someone pledges to do it on regular basis for about 40days? can the person masturbate during those 40days??

  • tarun ji रात्रि में की गयी बजरंग बाण की यह सिद्धि, तंत्र का काम करती है | इसमे बजरंग बाण का पाठ करने के बाद पाठ बरम को अर्पण करने है या नही

  • tarun ji रात्रि में की गयी बजरंग बाण की यह सिद्धि, तंत्र का काम करती है | रक्षा कवच बनाना है या नही
    Please Tell Me

    • जी नहीं रक्षा कवच बनाने की कोई आवश्यकता नहीं है आप सीधे ही post में दी गयी विधि अनुसार आप यह साधना करें |

      धन्यवाद
      अल्टीमेट ज्ञान

  • Tarun Ji । ॐ हं हनुमते रुद्रात्मकाय हुं फट् प्रयोग के टाइम इस मंत्र को एक बार बोलना हैं या 5 मिनट तक और सम्पूर्ण बजरंग बाण पड़ना हैं और फिर मंत्र बोलना हैं कृपया मुझे इसके बारे में बताये

    • आप अधिक जानकारी के लिए आचार्य जी से संपर्क कर सकते है :
      7027140920

      धन्यवाद
      अल्टीमेट ज्ञान

    • Mantr ko jalane ki widhi kuch samaj me nahi aayi aiasa kese kar sakte he

  • Tarun Ji. रात्रि में की गयी बजरंग बाण की यह सिद्धि, तंत्र का काम करती है | प्रयोग के टाइम ॐ हं हनुमते रुदात्मकाय हूं फट मन्त्र कितनी बार बोलना है

    • बजरंग बाण के शुरू करने से पहले और अंत में 5 – 5 मिनट इस मंत्र के जप करें

      धन्यवाद्
      अल्टीमेट ज्ञान

  • Tarun Ji. रात्रि में की गयी बजरंग बाण की यह सिद्धि, तंत्र का काम करती है | बजरंग बाण का रोजाना पाठ करना हैं
    please help me

    • आप post में दी गयी जानकारी के अनुसार ही करें |

      post में विस्तृत जानकारी दी गयी है |

  • Tarun Ji. रात्रि में की गयी बजरंग बाण की यह सिद्धि, तंत्र का काम करती है | बजरंग बाण सिद्ध करने के बाद बजरंग बाण के शुरू करने से पहले और अंत में 5 – 5 मिनट इस मंत्र को बोलना या एक बार
    please help me

    • दोनों समय 5 – 5 मिनट मंत्र जप करें

      धन्यवाद
      अल्टीमेट ज्ञान

  • बजरंग बाण जो बजरंगबली को राम की शपथ दी जाती है क्या यह उचित है?

  • यह सिद्धि से क्या क्या लाभ हानि होगी।

  • मुजे धन हानि बहुत ही ज्यादा हो रही है जो भी काम करता हु या तो पैसे फस जाते है या कोई लफड़ा हो जाता है
    ओर फसे हुए पैसे कैसे निकल वाये

    • आप सिद्ध भैरव तावीज गले में धारण करें | आपको इससे बहुत लाभ मिलेगा |

      call : 9671528510

      धन्यवाद्
      अल्टीमेट ज्ञान

  • Merey papa ki Tabiyat bhuttt kharab hai aur merey Ghar Mai bhut pareshan ya hai to isko Kar sakti hu to Kya isesey sab theak ho jayega. Plz batayega.

  • यदि मुँह जबान याद नहीं हो तो क्या किसी लिखे हुए को देखकर पढ सकते हैं क्या गुरुजी

    • नहीं आपको सम्पूर्ण बजरंग बाण पाठ याद करना होगा

      धन्यवाद्
      अल्टीमेट ज्ञान

      • इससे जो भी इच्छा बोले हनुमान बाबा को वो पूरी होगी जैसे मन चाही शादी इत्यादि

    • प्रणाम गुरुजी
      हमे आपका आशीर्वाद चाहिए जिससे मैं ये कार्य कर सकू
      आज ही करूँगा मैं ये उपाय।
      धन्यवाद

  • बजरंग बाण सिद्ध हो जाएगा फिर प्रयोग कैसे करे

  • मंगलवार रात्रि 11 से 1 मतलब मंगलवार और बुधवार के मध्य रात्रि में।

  • छोटी सी जानकारी और चाहिए इसका प्रयोग कैसे करना है बताने की कृपा करें।

  • प्रणाम गुरुजी
    आप इस तुक्ष्य शिष्य को आशिर्वाद दीजिये की मैं ये कार्य कर पाऊ।

Comments are closed for this post.