अपनी राशि कैसे पता करें ? अपने नाम के पहले अक्षर से अपनी राशि का पता करें

ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में होता है उसी राशि के अनुसार नाम का पहला अक्षर निर्धारित किया जाता है | इसलिए व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर बहुत महत्व रखता है | जब घर में किसी बच्चे का जन्म होता है तो आप किसी जानकर पंडित से बच्चे के नाम के लिए अक्षर पूछते है(Apni Rashi Kaise Pata Kare) | पंडित बच्चे की कुंडली देखकर चन्द्रमा की स्थिति को ठीक प्रकार से जांच कर बच्चे के नाम का पहला अक्षर बताते है | यदि आप ज्योतिष में विश्वास रखते है तो भूलकर भी किसी अन्य अक्षर से बच्चे का नाम न निकाले |

यदि आप अपनी राशि के विषय में नहीं जानते है तो अपने नाम के पहले अक्षर के आधार पर अपनी राशि का पता कर सकते है | आइये जानते है कौन-कौन सी राशि किस-किस अक्षर से संबध रखती है |

Apni Rashi Kaise Pata Kare

Apni Rashi Kaise Pata Kare : 

  1. मेष राशि : – मेष राशि के स्वामी गृह मंगल है | राशि क्रम में मेष राशी प्रथम स्थान पर है | चू , चे , चो , ला , ली , लू , ले लो , आ  ये सभी अक्षर मेष राशि से संबध रखते है | जिस जातक का नाम उपरोक्त अक्षर में से शरू होता है तो  उसकी राशि मेष होगी |
  2. वृषभ राशि : – वृषभ राशि के स्वामी गृह शुक्र है | राशि क्रम में वृषभ राशि दुसरे स्थान पर है | ई , ऊ , ए , ओ , वा , वी , वू , वे , वो इन सभी अक्षर से नाम की शुरुआत होने पर समझ जाए आपकी राशि वृषभ है |
  3. मिथुन राशि : – मिथुन राशि के स्वामी गृह बुध है | राशि क्रम में मिथुन राशि तीसरे स्थान पर है | का , की , कू , घ , ड , छ , के , को , ह , ये सभी अक्षर मिथुन राशि से संबंध रखते है |
  4. कर्क राशि : – कर्क राशि के स्वामी गृह चंद्रमा है | राशि क्रम में कर्क राशि चौथे स्थान पर है | हू , हे , हो , डा , डी , डे , डू , डो ,  अगर आपका नाम उपरोक्त अक्षर में किसी एक से शुरू होता है तो समझ  जाये आपकी राशि कर्क है |
  5. सिंह राशि : – सिंह राशि के स्वामी गृह सूर्य है | राशि क्रम में सिंह राशि का पांचवा स्थान है | मा , मी , मू , मे , मो , टा , टी , टू , टे , ये सभी अक्षर सिंह राशि को संबोधित करते है(Apni Rashi Kaise Pata Kare) |
  6. कन्या राशि : – कन्या राशि के स्वामी गृह बुध है | राशि क्रम में कन्या राशि का छटवां स्थान है | ढो , पा , पी , पू , ष , ण , ठ , पे , पो  इन सभी अक्षर से शुरू होने वाले सभी नाम कन्या राशी के अंतर्गत आते है |
  7. तुला राशि : – तुला राशि के स्वामी गृह शुक्र है | राशि क्रम में तुला राशि का सातवाँ स्थान है | रा , री , रु , रे , रो , ता , ती , तू , ते  ये सभी अक्षर तुला राशि से संबंध रखते है |
  8. वृश्चिक राशि : – वृश्चिक राशि के स्वामी गृह मंगल है | राशि क्रम में वृश्चिक राशि का आठवां स्थान है | ना , नी , नू , ने, नो , या , यी , यू  – ये सभी अक्षर वृश्चिक राशि से संबंध रहते है | अगर आपका नाम इन सभी अक्षर में से शुरू होता है तो समझ जाये आपकी राशि वृश्चिक है |
  9. धनु राशि : – धनु राशि के स्वामी गृह ब्रहस्पति है | राशि क्रम में धनु राशि का नौवा स्थान है | ये , यो , भा , भी , भू , धा , फा , ढा , भे – ये सभी अक्षर धनु राशि के अंतर्गत आते है |
  10. मकर राशि : – मकर राशि के स्वामी गृह शनि है | राशि क्रम में मकर राशि का दसवां स्थान है | भो , जा , जी , खी , खू , खे  , खो , गा , गी – इन सभी अक्षरों से शुरू होने वाले सभी नाम मकर राशि के अंतर्गत आते है |
  11. कुम्भ राशि : – कुम्भ राशि के स्वामी गृह शनि है | राशि क्रम में कुम्भ राशि का 11वाँ स्थान है | गू , गे , गो , सा , सी , सू , से , सो , दा – इन सभी अक्षरों से शुरू होने वाले सभी नाम कुम्भ राशि के अंतर्गत आते है |
  12. मीन राशि : – मीन राशि के स्वामी गृह ब्रहस्पति है | राशि क्रम में यह अंतिम राशि है | दी , दू , थ , झ , ञ , दे , दो , चा , ची – अगर आपका नाम इन सभी अक्षरों में से किसी एक अक्षर से शुरू होता है तो आपकी राशि मीन होगी |

अन्य जानकारियाँ : – 

इस प्रकार ऊपर दिए गये अक्षरों के समूहों व उनकी राशि द्वारा आप अपने नाम से जुड़ी राशि का पता लगा सकते है (Apni Rashi Kaise Pata Kare)| अपनी राशि के विषय में पता लगाकर आप साप्ताहिक व मासिक राशिफल भी जान सकते है |