मनचाहा प्यार – खोया प्यार पाने के अचूक उपाय

By | December 26, 2018

प्रेम एक ईश्वर का दिया गया अनमोल रत्न है | यह सभी को नसीब नहीं होता | आप जिससे प्रेम करने लगते है वह भी आपसे प्रेम करने लगे यह बहत कम होता है | अधिकतर प्रेम एकतरफा ही होता है | एकतरफा प्रेम में लोग अक्सर अपना जीवन बर्बाद कर लेते है | एकतरफा प्रेम में आप जिससे प्रेम करते है बस उसे ही पाने की सोचते है(Khoya Pyar Pane Ke Upay)| एकतरफा प्रेम में आप तो अपने साथी को दिलो जान से चाहते है लेकिन आपका साथी आपसे प्रेम नहीं करता या फिर आपको सिर्फ अपना दोस्त ही समझता है |

Khoya Pyar Pane Ke Upay

कभी-कभी दो प्रेम करने वाले युगल के बीच कुछ ऐसी बाते हो जाती है जिस कारण से उनका रिश्ता टूट जाता है | दोनों एक दुसरे से प्रेम तो करते है किन्तु आपसी अनबन के कारण एक दुसरे से दूर हो जाते है | इसमें कभी-कभी गलती बहुत बड़ी भी हो जाती है जो माफ़ी के लायक नहीं होती है | जैसे आपका साथी किसी अन्य के साथ संबध बनाकर आपको धोखा देता रहता है | लेकिन फिर भी आप अपने साथी को दिलो जान से चाहते है तो झगड़ा होने के बाद भी उसे वापिस अपनी लाइफ में लाना चाहते है | लेकिन इस प्रकार की गलती का सच्चे प्रेम के बीच कोई स्थान नहीं होता | यह माफ़ करने लायक गलती नहीं है | इसलिए बेहतर है कि आप अपने रिश्ते को वहीं समाप्त कर दे और अपने जीवन को नई दिशा दे |

रिश्तों में अनबन होने के पीछे अधिकतर ग़लतफ़हमी होना या फिर छोटे झगड़े होते है | इसलिए अगर आप अपने साथी से सच्चा प्रेम करते है तो उनसे बात करने की पहल खुद से करें और हो सके तो खुद ही माफ़ी मांगे चाहे आपकी गलती हो या न हो | माफ़ी मांगने वाला कभी छोटा नहीं होता है ऐसा करने से आपके मान-सम्मान और आपकी प्रतिष्ठा में कोई कमी नहीं आने वाली |

आज हम आपको कुछ ऐसे कारगर उपाय बताने वाले है जिनके द्वारा आप अपने मनचाहे प्यार को या फिर खोये हुए प्यार( Khoya Pyar Pane Ke Upay) को वापिस प्राप्त कर सकते है |

Khoya Pyar Pane Ke Upay :

Khoya Pyar Pane Ke Upay

मनचाहे प्यार को प्राप्त करने के उपाय :-

  • शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के दो पत्ते तोड़ कर घर ले आये | अब कपूर की राख द्वारा अपने साथी का नाम इन पत्तों पर लिख ले | अब एक पीपल के पत्ते को उसी पेड़ के नीचे किसी भारी पत्थर के नीचे दबा आये | दुसरे पीपल के पत्ते को अपने घर की छत पर उल्टा करके किसी हल्के पत्थर के नीचे रख दे | अब प्रतिदिन उस पीपल के पेड़ को चीनी और चावल मिला जल अर्पित करें | ऐसा करने से जल्द ही आपको प्रेम में सफलता मिलने लगती है |
  • भगवान राधा-कृष्ण के मंदिर जाए उन्हें श्रद्धा पूर्वक बांसुरी व पान अर्पित करें और उनसे अपने प्रेम में सफल होने की अरदास लगा दे |
  • हीरा रत्न या फिर उपरत्न ओपल को अंगूठी में धारण करने से शुक्र देव की कृपा होने लगती है | शुक्र देव प्रेम – विवाह और भोग के कारक माने गये है |
  • सुबह-सुबह पूजा के समय इस मंत्र के अधिक से अधिक जप करने चाहिए : ॐ क्लीं नमः |
  • भगवान राधा-कृष्ण मंदिर जाए | विधिवत उनकी पूजा करें और भगवान कृष्ण के इस मंत्र के अधिक से अधिक जप करें : ॐ क्लीं कृष्णाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहा: |
  • नारियल, धतूरे के बीज और कपूर को पीसकर इसमें थोड़ा शहद मिलाये | अब इस मिश्रण का प्रतिदिन तिलक करें | ऐसा करने से साथी का आपके प्रति आकर्षण बढ़ता है और कभी भी आपको छोड़कर नहीं जाता |
  • सोलह सोमवार भगवान शिव के व्रत रखे | सोमवार के दिन शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें | ऐसा करने से विवाह में सफलता और प्रेम में सफलता मिलती है |
  •  

जहाँ तक हो सके प्रेम में आने वाली अड़चने आप खुद से पहल करके हल करने का प्रयास करें | यह पता करने का प्रयास करें कि आखिरकार किस कारण से आपके और आपके साथी के रिश्तों में अनबन हुई है और उस कारण को दूर करने का प्रयास करें(Khoya Pyar Pane Ke Upay ) | साथ में आप इस post में दिए गये उपायों का सहारा भी ले सकते है |