इस प्रकार बढ़ाये अपना Immune System | Immune System(प्रतिरक्षा प्रणाली) कमजोर होने के कारण
March 23, 2020
जो व्यक्ति शरीर से स्वस्थ है यदि उनसे स्वस्थ शरीर के महत्व के विषय में बताया जाये तो वे इसे सामान्य सी बात समझकर Ignore कर देंगे | स्वस्थ शरीर के महत्व को आज सिर्फ वे ही व्यक्ति प्राथमिकता देते है जो किसी रोग से पीड़ित है | किन्तु आज के समय में स्वयं को लम्बे समय तक स्वस्थ रखने के लिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना आवश्यक हो गया है | स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए उचित आहार -व्यायाम -संतुलित दिनचर्या व व्यसन आदि से दूर रहना इन सब के विषय में और अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है(Immune System Kaise Badhaye) | शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता Immune System को improve करके भी आप स्वयं को अधिक समय तक स्वस्थ रख सकते है |
आज के समय में जहाँ सम्पूर्ण वातावरण दूषित हो गया है, खाने-पीने की सभी वस्तुओं में मिलावट होने लगी है वहीं असाध्य बीमारियाँ भी व्यक्ति को जीवन भर के लिए अस्वस्थ जीवन जीने पर मजबूर कर रही है | ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखना एक challenge बन गया है |
यदि आप शरीर से स्वस्थ है, आप किसी तरह का नशा आदि नहीं करते है, संतुलित भोजन भी ग्रहण करते है, उचित व्यायाम भी करते है व आपकी दिनचर्या भी संतुलित है तो क्या आपका Immune System (प्रतिरक्षा प्रणाली) भी अच्छा है ? इसके लिए Immune System (प्रतिरक्षा प्रणाली) को अच्छे समझना होगा |
प्रतिरक्षा प्रणाली क्या है ?

Immune System क्या है :
शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कोई एक अंग न होकर विशेष कौशिकाओं व रसायनों का समूह है जो सयुंक्त रूप से बाहरी संक्रमण और रोगाणुओं को नष्ट करने का कार्य करती है | शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली में मुख्य रूप से : रक्त में श्वेत रक्त कौशिकाएं , एंटीबॉडी, पूरक प्रणाली, लसीका प्रणाली, तिल्ली, थाइमस और अस्थि मज्जा सभी का सयुंक्त योगदान होता है |
शरीर में Immune System को improve करके अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त किया जा सकता है | जिस व्यक्ति का Immune System कमजोर है वे बहुत जल्द बाहरी रोगाणु, कीटाणु , वायरस से संक्रमित होकर बीमार हो जाते है | जैसे कुछ लोग थोड़े-थोड़े अन्तराल पर ही cold , fever सिर दर्द व खांसी जैसी बीमारियों की गिरफ्त में आ जाते है | Immune System(प्रतिरक्षा प्रणाली) का कमजोर होना ही इसका मुख्य कारण है | शरीर के Immune System को Improve करके आप स्वयं को लम्बे समय तक स्वस्थ रख सकते है |
शरीर का Immune System(प्रतिरक्षा प्रणाली) कमजोर होने के कारण :
शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता ही शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली है | Immune System कमजोर होने के पीछे बहुत से कारण हो सकते है | जैसे :
- धूम्रपान- शराब या किसी भी प्रकार के नशे की लत व्यक्ति के Immune System को कमजोर बना सकते है |
- जो लोग बहुत अधिक मोटे होते है उनका Immune System भी कमजोर हो सकता है |
- इसके विपरीत जो लोग बहुत दुबले-पतले होते है उनका भी Immune System कमजोर होने लगता है |
- शरीर में विटामिन व मिनरल्स की कमी भी आपके Immune System को कमजोर कर सकते है |
- शरीर में Vitamin D3 की कमी से Immune System कमजोर हो जाता है |
- फ़ास्ट फ़ूड – लगातार तैलीय भोजन करना – बासी भोजन व अधिक spicy भोजन भी आपके Immune System को प्रभावित कर सकता है |
- जो व्यक्ति बहुत कम मेहनत करते है, आलसी प्रकृति के है उनका Immune System कमजोर हो सकता है |
- लम्बे समय तक दर्द निवारक गोलियों का सेवन- एंटीबायोटिक्स गोलियों का सेवन व एसिडिटी दूर करने की गोलियों का सेवन भी आपके Immune System को प्रभावित करता है |
- जो लोग लम्बे समय से तनाव में रहते है उनका Immune System भी कमजोर होने लगता है |
- ख़राब जीवनशैली जैसे : समय पर भोजन न करना – देर रात को सोना – पर्याप्त नींद न लेना व सुबह देर तक सोना ये सभी आपके Immune System को प्रभावित कर सकते है |
- शुगर – बी पी -Liver रोग – किडनी रोग या ख़राब पाचन तन्त्र भी Immune System को कमजोर बना देते है |
- शरीर में खून की कमी (एनीमिया रोग) से भी Immune System कमजोर होता है |
Immune System Kaise Badhaye :
इस प्रकार बढ़ाये अपना Immune System :
ऊपर दिए गये Immune System कमजोर करने के कारण का अच्छे से विश्लेषण करें और इन्हें दूर करें, जैसे : नशे की लत दूर करें , संतुलित भोजन करें , तनाव से दूर रहे , लीवर-किडनी रोगों का समय पर उपचार कराये , शरीर को अच्छा पोषण दे , विटामिन d3 की कमी दूर करें, इस प्रकार से आप अपने Immune System को boost कर सकते है |
Immune System Improve करने के उपाय :
योग व व्यायाम : प्रतिदिन सुबह सूर्योदय से पूर्व उठने की आदत बनाये | सुबह-सुबह खाली पेट योग करें | प्रतिदिन 30 से 40 मिनट तक कपालभाती व अनुलोम-विलोम करें | सूर्य नमस्कार आसन करें | तेज क़दमों से 3 से 5 km तक पैदल चले | इसके अतिरिक्त आप स्पोर्ट्स एक्टिविटी भी कर सकते है | ये सभी कार्य आपके Immune System को Improve करते है |
Immune System बढ़ाने वाले आहार : –
ऐसे भोजन और पेय का प्रयोग अधिक करें जिनमें एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा अधिक होती है | एंटीऑक्सिडेंट आपके शरीर में क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मुरम्मत का कार्य करते है जिससे बॉडी की Immune पॉवर बढ़ती है |
शरीर में विटामिन्स की कमी न होने दे | पर्याप्त विटामिन्स प्राप्त करने के लिए आप : पालक , टमाटर , गाजर , चुकंदर , संतरा , निम्बू रस , पपीता, सेब , केला व डेयरी प्रोडक्ट्स – दूध -दही -मक्खन -पनीर -बादाम -किसमिस -अखरोट व अन्य हरी सब्जियों का सेवन कर सकते है |
ग्रीन Tea का सेवन आपके Immune System को Improve करता है | Green Tea दिन में 2 से 3 बार आप सेवन कर सकते है | ग्रीन Tea में काफी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट होता है | इसके अतिरिक्त लहसुन -शहद – अदरक व कॉफ़ी में भी एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है |
सप्ताह में एक से दो बार शरीर की मसाज भी आपको बलवान बनाती है | सर्दियों के समय में धुप में बैठकर आप नियमित रूप से मसाज द्वारा शरीर को हष्ट-पुष्ट बना सकते है |
रोजाना सुबह सेब का सेवन करने से भी आपकी Immune पॉवर बढती है | सेब को अच्छे से पानी से धो कर बिना काटे सेवन करना चाहिए | सर्दियों में गाजर के जूस का सेवन करना चाहिए | खट्टे फल का सेवन भी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है | तुलसी का सेवन व आंवला और एलोवेरा का जूस भी आपकी Immune पॉवर को बढ़ाता है |
स्वयं को व्यस्त रखे और खुश रहे(Immune System Kaise Badhaye) | जो व्यक्ति अधिक खुशमिसाज होते है उनका Immune System भी अच्छा होता है | मानसिक तनाव से बचे | मानसिक तनाव न केवल आपके Immune System को कमजोर करता है बल्कि आपको अस्वस्थ भी बना सकता है |
