अपनी राशि कैसे पता करें ? अपने नाम के पहले अक्षर से अपनी राशि का पता करें

By | November 13, 2018

ज्योतिष के अनुसार व्यक्ति के जन्म के समय चंद्रमा जिस राशि में होता है उसी राशि के अनुसार नाम का पहला अक्षर निर्धारित किया जाता है | इसलिए व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर बहुत महत्व रखता है | जब घर में किसी बच्चे का जन्म होता है तो आप किसी जानकर पंडित से बच्चे के नाम के लिए अक्षर पूछते है(Apni Rashi Kaise Pata Kare) | पंडित बच्चे की कुंडली देखकर चन्द्रमा की स्थिति को ठीक प्रकार से जांच कर बच्चे के नाम का पहला अक्षर बताते है | यदि आप ज्योतिष में विश्वास रखते है तो भूलकर भी किसी अन्य अक्षर से बच्चे का नाम न निकाले |

यदि आप अपनी राशि के विषय में नहीं जानते है तो अपने नाम के पहले अक्षर के आधार पर अपनी राशि का पता कर सकते है | आइये जानते है कौन-कौन सी राशि किस-किस अक्षर से संबध रखती है |

Apni Rashi Kaise Pata Kare

Apni Rashi Kaise Pata Kare : 

  1. मेष राशि : – मेष राशि के स्वामी गृह मंगल है | राशि क्रम में मेष राशी प्रथम स्थान पर है | चू , चे , चो , ला , ली , लू , ले लो , आ  ये सभी अक्षर मेष राशि से संबध रखते है | जिस जातक का नाम उपरोक्त अक्षर में से शरू होता है तो  उसकी राशि मेष होगी |
  2. वृषभ राशि : – वृषभ राशि के स्वामी गृह शुक्र है | राशि क्रम में वृषभ राशि दुसरे स्थान पर है | ई , ऊ , ए , ओ , वा , वी , वू , वे , वो इन सभी अक्षर से नाम की शुरुआत होने पर समझ जाए आपकी राशि वृषभ है |
  3. मिथुन राशि : – मिथुन राशि के स्वामी गृह बुध है | राशि क्रम में मिथुन राशि तीसरे स्थान पर है | का , की , कू , घ , ड , छ , के , को , ह , ये सभी अक्षर मिथुन राशि से संबंध रखते है |
  4. कर्क राशि : – कर्क राशि के स्वामी गृह चंद्रमा है | राशि क्रम में कर्क राशि चौथे स्थान पर है | हू , हे , हो , डा , डी , डे , डू , डो ,  अगर आपका नाम उपरोक्त अक्षर में किसी एक से शुरू होता है तो समझ  जाये आपकी राशि कर्क है |
  5. सिंह राशि : – सिंह राशि के स्वामी गृह सूर्य है | राशि क्रम में सिंह राशि का पांचवा स्थान है | मा , मी , मू , मे , मो , टा , टी , टू , टे , ये सभी अक्षर सिंह राशि को संबोधित करते है(Apni Rashi Kaise Pata Kare) |
  6. कन्या राशि : – कन्या राशि के स्वामी गृह बुध है | राशि क्रम में कन्या राशि का छटवां स्थान है | ढो , पा , पी , पू , ष , ण , ठ , पे , पो  इन सभी अक्षर से शुरू होने वाले सभी नाम कन्या राशी के अंतर्गत आते है |
  7. तुला राशि : – तुला राशि के स्वामी गृह शुक्र है | राशि क्रम में तुला राशि का सातवाँ स्थान है | रा , री , रु , रे , रो , ता , ती , तू , ते  ये सभी अक्षर तुला राशि से संबंध रखते है |
  8. वृश्चिक राशि : – वृश्चिक राशि के स्वामी गृह मंगल है | राशि क्रम में वृश्चिक राशि का आठवां स्थान है | ना , नी , नू , ने, नो , या , यी , यू  – ये सभी अक्षर वृश्चिक राशि से संबंध रहते है | अगर आपका नाम इन सभी अक्षर में से शुरू होता है तो समझ जाये आपकी राशि वृश्चिक है |
  9. धनु राशि : – धनु राशि के स्वामी गृह ब्रहस्पति है | राशि क्रम में धनु राशि का नौवा स्थान है | ये , यो , भा , भी , भू , धा , फा , ढा , भे – ये सभी अक्षर धनु राशि के अंतर्गत आते है |
  10. मकर राशि : – मकर राशि के स्वामी गृह शनि है | राशि क्रम में मकर राशि का दसवां स्थान है | भो , जा , जी , खी , खू , खे  , खो , गा , गी – इन सभी अक्षरों से शुरू होने वाले सभी नाम मकर राशि के अंतर्गत आते है |
  11. कुम्भ राशि : – कुम्भ राशि के स्वामी गृह शनि है | राशि क्रम में कुम्भ राशि का 11वाँ स्थान है | गू , गे , गो , सा , सी , सू , से , सो , दा – इन सभी अक्षरों से शुरू होने वाले सभी नाम कुम्भ राशि के अंतर्गत आते है  |
  12. मीन राशि : – मीन राशि के स्वामी गृह ब्रहस्पति है | राशि क्रम में यह अंतिम राशि है | दी , दू , थ , झ , ञ , दे , दो , चा , ची – अगर आपका नाम इन सभी अक्षरों में से किसी एक अक्षर से शुरू होता है तो आपकी राशि मीन होगी  |

अन्य जानकारियाँ : – 

इस प्रकार ऊपर दिए गये अक्षरों के समूहों व उनकी राशि द्वारा आप अपने नाम से जुड़ी राशि का पता लगा सकते है (Apni Rashi Kaise Pata Kare)| अपनी राशि के विषय में पता लगाकर आप साप्ताहिक व मासिक राशिफल भी जान सकते है |