धन प्राप्ति का यह उपाय सबसे पुराना और सबसे अधिक प्रभावी है

By | February 8, 2018

जीवन में धन अर्जित करने की चाह सभी में होती है | मानव जीवन में धन उनकी भौतिक जरूरतों को ही पूरा नहीं करता अपितु उन्हें समाज में मान-सम्मान भी दिलाता है | जीवन में सुख-दुःख तो आते ही रहते है दुःख के समय में यदि आर्थिक संकट भी आ जाये तो दुखों से संघर्ष करना बहुत ही मुश्किल हो जाता है | मानव जीवन में धन का महत्व इतना अधिक है कि बिना धन के अपने सगे-संबधी भी साथ छोड़ने लगते है | धन अर्जित करने के लिए सभी प्रयत्नशील रहते है | किन्तु धन अर्जित/Dhan Prapti करना सभी के भाग्य में नहीं होता | आज हम आपको धन प्राप्ति(Dhan Prapti ke Upay in Hindi) का एक ऐसा उपाय बताने जा रहे है जिसके प्रयोग से आप शीघ्र ही धनवान हो जायेगें | आपके अनायास ही होने वाले खर्चे भी कम होने लगेंगे |

dhan prapti ke upay in hindi

Dhan Prapti ke Upay in Hindi

धन प्राप्ति का उपाय :-

दो पान के पत्ते लेकर, पहले इन्हें अच्छे से धो ले | अब इन दोनों पत्तों पर चन्दन द्वारा स्वास्तिक बनाये व शुभ-लाभ लिखे | अब दोनों पत्तों को अपने घर में पूर्व दिशा की तरफ दिवार पर थोड़ी थोड़ी दूरी पर चिपका दे | शाम के समय इस स्थान पर चौकी की स्थापना कर लाल रंग का कपडा बिछाए व एक घी का दीपक प्रज्वलित करें और माँ लक्ष्मी जी का ध्यान करें साथ ही नीचे दिए गये मंत्र के यथासंभव जप करें | यह प्रयोग मंगलवार या शनिवार के दिन से शुरू करें और लगातार 21 दिन तक करें |

मंत्र :-

ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मीभयो नमः॥

अन्य जानकारियाँ :-

धन प्राप्ति का यह बहुत ही पुराना और सबसे अधिक प्रभावशाली उपाय(Dhan Prapti ke Upay in Hindi) है | इस उपाय के करने से माँ लक्ष्मी की कृपा आप पर बरसने लगेगी और शीघ्र ही आपकी आर्थिक स्थिति ठीक होने लगेगी | जो व्यक्ति धन कमाने के बाद भी धन संचय करने में असफल रहते है उन्हें भी इस उपाय को अवश्य करना चाहिए | इस उपाय को करने के साथ-साथ धन अर्जित/Dhan Prapti करने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे | क्योंकि भगवान भी उनकी सहायता करते है जो आलस्य का त्याग करते है और कभी भी मेहनत करना नहीं छोड़ते |

 

5 thoughts on “धन प्राप्ति का यह उपाय सबसे पुराना और सबसे अधिक प्रभावी है

  1. sachin

    Pandit ji 21 din tak wo pan k patte wahi deewar par chipke rehne de. ?? aur 21 ve din pooja k baad un pan k patto ka kya karna hai?? aur pooja kya rat 11 baje se kar sakte hai.. sabhi swalon k uttar de

  2. Jaishri

    Ros pan ke patto ko change karna hai kya? Kounse paksh me puja start kar sakte hai…. patte kaise lagani hai koi photo hoto bajo…pls.

  3. Dinesh kumar

    Mujhe seeghra aur achanak dhan prapti wala locket chaahiye.
    Lekin locket kee keemat kis prakaar doonga,ye aap bataayen?

Comments are closed.