गोत्र क्या है ? अपना गोत्र कैसे पता करें ?

By | February 20, 2020

मानव एक सामाजिक प्राणी है | एक सामान्य मनुष्य समाज के बनाये नीति व नियमों का पालन करके ही इस समाज में स्वयं को व अपने परिवार के मान-सम्मान को बनाये रख सकता है | गोत्र/Gotra Kya Hai भी प्राचीन मानव समाज द्वारा बनाये गये रीती-रिवाजों का हिस्सा है जो यह निर्धारित करते है कि एक व्यक्ति किस पूर्वज की संतान है | एक वंश के सभी वंशज मूल रूप से किसी एक पूर्वज से जुड़े हुए है |

Gotra Kya Hai ?

गोत्र क्या है  :

मान्यताओं के अनुसार हम सभी ऋषि-मुनियों की संताने है | धार्मिक ग्रंधों के अनुसार मुख्य रूप से सप्त ऋषियों के नाम के आधार पर 7 गोत्र प्रचलन में थे | सप्त ऋषि व गोत्र : 1.अत्रि, 2. भारद्वाज, 3. भृगु, 4. गौतम, 5.कश्यप, 6. वशिष्ठ, 7.विश्वामित्र. | लेकिन समय के साथ-साथ ये बढ़ते गये व आज सभी गोत्रों की संख्या लगभग 115 है |

Gotra Kya Hai

एक समान गोत्र वाले लोग आगे चलकर किसी एक ही ऋषि की संतान होने के कारण भाई-बहन समझे जाने लगे | मुख्य रूप से यही कारण है कि एक समान गोत्र वाले स्त्री-पुरुष का विवाह पाप समझा जाने लगा | समाज की द्रष्टि से एक समान गोत्र के लड़का और लड़की का रिश्ता भाई-बहन का होता है व उनका आपस में विवाह करना सामाजिक द्रष्टि से दंडनीय है |

एक ही गोत्र में विवाह न करने के पीछे एक कारण यह भी है : एक ही गोत्र में विवाह करने से संतान में अनुवांशिक दोष आने का भय अधिक रहता है | व संतान में गुण-शारीरिक गुण- व्यवहार में कुछ नया नहीं आता |

कानून की द्रष्टि में गोत्र- वर्ण व जाति विवाह के लिए कोई बंधन नहीं रखते | इसलिए समाज नहीं लेकिन कानून इस एक गोत्र में विवाह करने की अनुमति देता है और कानून के इस फैसले में समाज कभी भी हस्तक्षेप नहीं कर सकता |

Gotra Kya Hai

गोत्र व वर्ण :

कहा जाता है की गोत्र पहले आये व वर्ण का विस्तार बाद में हुआ | आइये इसे विस्तार से समझते है :

मनुष्य के कर्म व गुण के आधार पर चार वर्णों में बांटा गया है : ब्राहण, क्षत्रिय, वैश्य और शूद्र यानी दलित | इन सभी वर्णों को प्रमुख जातियां भी कहा गया है(Gotra Kya Hai) | इन सभी जातियों में गोत्र भी समान रूप से पाए जाते है | इसका कारण यह है कि वर्णव्यवस्था के अनुसार व्यक्ति के गुण-कर्म व व्यवहार जिस वर्ण से सम्बन्ध रखते थे उसे उस वर्ण का हिस्सा बना दिया गया चाहे वह किसी भी गोत्र से संबंध क्यों न रखता हो | यही कारण है कि कौशिक ब्राह्मण भी हैं, क्षत्रिय भी. कश्यप गोत्रीय ब्राह्मण भी हैं और राजपूत भी और पिछड़ी जाति वाले भी |

अपना गोत्र पता करने की आवश्यकता क्यों है ?

या

गोत्र का प्रयोग किन-किन कार्यों में होता है :

मुख्य रूप से गोत्र का प्रयोग विवाह संबंध स्थापित करते समय व सभी प्रकार के धार्मिक कार्य जैसे विशेष पूजा -अनुष्ठान , गृह प्रवेश, हवन(यज्ञ ) आदि के समय किया जाता है | विवाह में लड़का -लड़की व उनके माता और दादी का गोत्र का मिलान किया जाता है | इनमें से किसी एक एक गोत्र में भी समानता होने पर विवाह संभव नहीं माना जाता |

अपना गोत्र कैसे पता करें :

अपने गोत्र के विषय में एक व्यक्ति को जानकारी उसके परिवार के बड़े-बूढों से ही मिलती है | इसलिए अपने गोत्र के विषय में पता करने का व इस परम्परा को अपने वंशज तक पहुँचाने का एकमात्र तरीका यही है कि आप अपने अपने बड़े-बूढों से गोत्र के विषय में पता कर अपने पुत्र व प्रपौत्र से यह साँझा करें(Gotra Kya Hai) |

यदि आपके परिवार में कोई बड़ा-बुजुर्ग नहीं है और आप अपने गोत्र के विषय में नहीं जानते है तो इस विषय में आप अपने आस-पास के लोगों से जानकारी ले सकते है | जैसे : यदि आप गाँव के रहने वाले है तो अक्सर ऐसा होता है कि गाँव में अधिकांश घर एक ही गोत्र के होते है | ऐसी स्थिति में आप आसानी से अपने आस-पास के लोगों से अपना गोत्र पता कर सकते है |

अन्य जानकारियाँ :

कभी-कभी ऐसा होता है कि आपके पूर्वज पिछले 40 या 50 वर्षो से शहर में रहने लग गये है | ऐसे में आप पहले यह पता करने की कोशिश करें कि आपके पूर्वज किस गाँव के रहने वाले थे | उस गाँव में जाकर आप आस-पास के लोगों से अपने गोत्र के विषय में जानकारी ले सकते है |

इन सबके अतिरिक्त ऐसी कोई ज्योतिष विद्या प्रचलन में नहीं है कि जिससे आपको आपके गोत्र के विषय में जानकारी दी जा सके | अपने गोत्र(Gotra Kya Hai) के विषय में पता करने के लिए आपको स्वयं से ही प्रयास करने होंगे |