इस प्रकार बढ़ाये अपना Immune System | Immune System(प्रतिरक्षा प्रणाली) कमजोर होने के कारण

By | March 23, 2020

जो व्यक्ति शरीर से स्वस्थ है यदि उनसे स्वस्थ शरीर के महत्व के विषय में बताया जाये तो वे इसे सामान्य सी बात समझकर Ignore कर देंगे | स्वस्थ शरीर के महत्व को आज सिर्फ वे ही व्यक्ति प्राथमिकता देते है जो किसी रोग से पीड़ित है | किन्तु आज के समय में स्वयं को लम्बे समय तक स्वस्थ रखने के लिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना आवश्यक हो गया है | स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए उचित आहार -व्यायाम -संतुलित दिनचर्या व व्यसन आदि से दूर रहना इन सब के विषय में और अधिक जागरूक होने की आवश्यकता है(Immune System Kaise Badhaye) | शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता Immune System को improve करके भी आप स्वयं को अधिक समय तक स्वस्थ रख सकते है |

आज के समय में जहाँ सम्पूर्ण वातावरण दूषित हो गया है, खाने-पीने की सभी वस्तुओं में मिलावट होने लगी है वहीं असाध्य बीमारियाँ भी व्यक्ति को जीवन भर के लिए अस्वस्थ जीवन जीने पर मजबूर कर रही है | ऐसे में शरीर को स्वस्थ रखना एक challenge बन गया है |

यदि आप शरीर से स्वस्थ है, आप किसी तरह का नशा आदि नहीं करते है, संतुलित भोजन भी ग्रहण करते है, उचित व्यायाम भी करते है व आपकी दिनचर्या भी संतुलित है तो क्या आपका Immune System (प्रतिरक्षा प्रणाली) भी अच्छा है ? इसके लिए Immune System (प्रतिरक्षा प्रणाली) को अच्छे समझना होगा |

प्रतिरक्षा प्रणाली क्या है ?

Immune System Kaise Badhaye

Immune System क्या है :

शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कोई एक अंग न होकर विशेष कौशिकाओं व रसायनों का समूह है जो सयुंक्त रूप से बाहरी संक्रमण और रोगाणुओं को नष्ट करने का कार्य करती है | शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली में मुख्य रूप से : रक्त में श्वेत रक्त कौशिकाएं , एंटीबॉडी, पूरक प्रणाली, लसीका प्रणाली, तिल्ली, थाइमस और अस्थि मज्जा सभी का सयुंक्त योगदान होता है | 

शरीर में Immune System को improve करके अच्छा स्वास्थ्य प्राप्त किया जा सकता है | जिस व्यक्ति का Immune System कमजोर है वे बहुत जल्द बाहरी रोगाणु, कीटाणु , वायरस से संक्रमित होकर बीमार हो जाते है | जैसे कुछ लोग थोड़े-थोड़े अन्तराल पर ही cold , fever सिर दर्द व खांसी जैसी बीमारियों की गिरफ्त में आ जाते है | Immune System(प्रतिरक्षा प्रणाली) का कमजोर होना ही इसका मुख्य कारण है | शरीर के Immune System को Improve करके आप स्वयं को लम्बे समय तक स्वस्थ रख सकते है |

शरीर का Immune System(प्रतिरक्षा प्रणाली) कमजोर होने के कारण :

शरीर में रोगों से लड़ने की क्षमता ही शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली है | Immune System कमजोर होने के पीछे बहुत से कारण हो सकते है | जैसे :

  • धूम्रपान- शराब या किसी भी प्रकार के नशे की लत व्यक्ति के Immune System को कमजोर बना सकते है |
  • जो लोग बहुत अधिक मोटे होते है उनका Immune System भी कमजोर हो सकता है |
  • इसके विपरीत जो लोग बहुत दुबले-पतले होते है उनका भी Immune System कमजोर होने लगता है |
  • शरीर में विटामिन व मिनरल्स की कमी भी आपके Immune System को कमजोर कर सकते है |
  • शरीर में Vitamin D3 की कमी से Immune System कमजोर हो जाता है |
  • फ़ास्ट फ़ूड – लगातार तैलीय भोजन करना – बासी भोजन व अधिक spicy भोजन भी आपके Immune System को प्रभावित कर सकता है |
  • जो व्यक्ति बहुत कम मेहनत करते है, आलसी प्रकृति के है उनका Immune System कमजोर हो सकता है |
  • लम्बे समय तक दर्द निवारक गोलियों का सेवन- एंटीबायोटिक्स गोलियों का सेवन व एसिडिटी दूर करने की गोलियों का सेवन भी आपके Immune System को प्रभावित करता है |
  • जो लोग लम्बे समय से तनाव में रहते है उनका Immune System भी कमजोर होने लगता है |
  • ख़राब जीवनशैली जैसे : समय पर भोजन न करना – देर रात को सोना – पर्याप्त नींद न लेना व सुबह देर तक सोना ये सभी आपके Immune System को प्रभावित कर सकते है |
  • शुगर – बी पी -Liver रोग – किडनी रोग या ख़राब पाचन तन्त्र भी Immune System को कमजोर बना देते है |
  • शरीर में खून की कमी (एनीमिया रोग) से भी Immune System कमजोर होता है |

Immune System Kaise Badhaye :

इस प्रकार बढ़ाये अपना Immune System :

ऊपर दिए गये Immune System कमजोर करने के कारण का अच्छे से विश्लेषण करें और इन्हें दूर करें, जैसे : नशे की लत दूर करें , संतुलित भोजन करें , तनाव से दूर रहे , लीवर-किडनी रोगों का समय पर उपचार कराये , शरीर को अच्छा पोषण दे , विटामिन d3 की कमी दूर करें, इस प्रकार से आप अपने Immune System को boost कर सकते है |

Immune System Improve करने के उपाय :

योगव्यायाम : प्रतिदिन सुबह सूर्योदय से पूर्व उठने की आदत बनाये | सुबह-सुबह खाली पेट योग करें | प्रतिदिन 30 से 40 मिनट तक कपालभाती व अनुलोम-विलोम करें | सूर्य नमस्कार आसन करें | तेज क़दमों से 3 से 5 km तक पैदल चले | इसके अतिरिक्त आप स्पोर्ट्स एक्टिविटी भी कर सकते है | ये सभी कार्य आपके Immune System को Improve करते है |

Immune System बढ़ाने वाले आहार : –

ऐसे भोजन और पेय का प्रयोग अधिक करें जिनमें एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा अधिक होती है | एंटीऑक्सिडेंट आपके शरीर में क्षतिग्रस्त कोशिकाओं की मुरम्मत का कार्य करते है जिससे बॉडी की Immune पॉवर बढ़ती है |

शरीर में विटामिन्स की कमी न होने दे | पर्याप्त विटामिन्स प्राप्त करने के लिए आप : पालक , टमाटर , गाजर , चुकंदर , संतरा , निम्बू रस , पपीता, सेब , केला व डेयरी प्रोडक्ट्स – दूध -दही -मक्खन -पनीर -बादाम -किसमिस -अखरोट व अन्य हरी सब्जियों का सेवन कर सकते है |

ग्रीन Tea का सेवन आपके Immune System को Improve करता है | Green Tea दिन में 2 से 3 बार आप सेवन कर सकते है | ग्रीन Tea में काफी मात्रा में एंटीऑक्सिडेंट होता है | इसके अतिरिक्त लहसुन -शहद – अदरक व कॉफ़ी में भी एंटीऑक्सिडेंट पाया जाता है |

सप्ताह में एक से दो बार शरीर की मसाज भी आपको बलवान बनाती है | सर्दियों के समय में धुप में बैठकर आप नियमित रूप से मसाज द्वारा शरीर को हष्ट-पुष्ट बना सकते है |

रोजाना सुबह सेब का सेवन करने से भी आपकी Immune पॉवर बढती है | सेब को अच्छे से पानी से धो कर बिना काटे सेवन करना चाहिए | सर्दियों में गाजर के जूस का सेवन करना चाहिए | खट्टे फल का सेवन भी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है | तुलसी का सेवन व आंवला और एलोवेरा का जूस भी आपकी Immune पॉवर को बढ़ाता है |

स्वयं को व्यस्त रखे और खुश रहे(Immune System Kaise Badhaye) | जो व्यक्ति अधिक खुशमिसाज होते है उनका Immune System भी अच्छा होता है | मानसिक तनाव से बचे | मानसिक तनाव न केवल आपके Immune System को कमजोर करता है बल्कि आपको अस्वस्थ भी बना सकता है |