जिन्न क्या होते है ? जिन्नात की दुनियाँ के कुछ अनसुलझे रहस्य

By | January 23, 2019

जिन्न एक मुस्लिम शब्द है जिसे अरबी भाषा से लिया गया है जिसमें जिन्नात और जिनी शब्द मशहूर है | इंसान के मरने के बाद जो रूह इस संसार में अपनी किसी इच्छा को पूरा करने के लिए भटकती रहती है जिन्न कहलाती है | हिन्दू धरम में जिसे भूत-प्रेत , बुरी आत्मा के नाम से जाना जाता है तो मुस्लिम सभ्यता के अनुसार ये जिन्न या जिन्नात कहलाते है | अधिकतर जिन्न इंसानों को हानि ही पहुचाते है बहुत कम ऐसे होते है जो इंसानों के लिए खतरनाक नहीं होते | जिन्न की दुनियाँ इंसानों की दुनियाँ से बिलकुल अगल है | भौतिक रूप से जिन्नों(Jinn Kya Hote Hai)का अस्तित्व नहीं होता किन्तु किसी भी मानव शरीर को अपने वश में करने की ये ताकत रखते है |

इस्लाम की मान्यताओं के अनुसार इंसान मरने के बाद जिन्न बनते है और अपनी किसी अधूरी इच्छा को पूरा करने के लिए हजारों वर्षो तक इस संसार में विचरण करते है | बहुत से जिन्न पराशक्तियों से परिपूर्ण होते है, ये उड़ सकते है , गायब हो सकते है , किसी भी इंसान का रूप ले सकते है व एक स्थान से दुसरे स्थान पर आसानी से पहुँच सकते है |

Jinn Kya Hote Hai

जिन्न के प्रकार : –

जिन्न की दुनियाँ को और करीब से समझने के लिए जिन्न को 5 श्रेणी में बांटा गया है | अलग-अलग प्रकार के जिन्न(Jinn Kya Hote Hai) अलग-अलग शक्तियों को रखते है और अपनी शक्तियों के बल पर इंसानों के नाक में दम करते है |

मरीद : –

मरीद जिन्न की दुनियाँ के सबसे खतरनाक जिन्न होते है | किस्से और कहानियों में अक्सर आपने इन जिन्नों के विषय में सुना होगा | एक लोकप्रिय कहानी अलादीन का चिराग में भी इस जिन्न का जिक्र किया गया है | ये जिन्न अधिकतर समुद्र या फिर खुले पानी में पाए जाते है |

इफरीत :-

इंसानी दुनियाँ के समान ही इफरीत जिन्न भी अपनी एक अलग दुनियाँ रखते है जिसमें में पुरुष और महिला के समान जोड़े से रहते है | ये जिन्न इंसानों के विचार समझने की ताकत रखते है और बहुत ही जल्द इंसानों को अपना दोस्त बना लेते है | इंसानों को पता भी नहीं चलता कि उनका दोस्त एक जिन्न है | इफरीत जिन्न अच्छे और बुरे दोनों प्रकार के हो सकते है | किन्तु कभी भी किसी जिन्न पर भरोसा नहीं करना चाहिए |

सिला : –

सिला जिन्न सिर्फ और सिर्फ एक महिला ही हो सकती है | किसी महिला की मृत्यु के पश्चात् ही ऐसे जिन्न अस्तित्व में आते है | ये जिन्न बहुत ही कम होते है किन्तु मानसिक रूप से ये बहुत ही ताकतवर और मजबूत होते है |

jinn kya hote hai

घूल : –

ये जिन्न कब्रिस्तान के आस-पास दिखाई देते है | ये जिन्न इंसानी मांस खाते है | ये बहुत क्रूर होते है और इनकी शक्ल शैतान से मिलती है | इंसानों के लिए ये बहुत ही खतरनाक सिद्ध हो सकते है |

बेताल : –

ये जिन्न इंसानों के खून पीते है और जिन्दा भी इंसानों का खून पीकर ही रहते है | विक्रम बेताल की कहानियों में भी इसी बेताल का जिक्र मिलता है | ये जिन्न भूत और भविष्य दोनों देख सकते है |

जिन्न की दुनियाँ के कुछ रोचक तथ्य : –

  • jinnat भी इंसानी तौर तरीके से रहते है जैसे शादी करना, बच्चे पैदा करना और मरना पर उनकी दुनिया इंसानी दुनिया से अलग है।
  • जिन्न अपने असली रूप में बहुत कम रहते है | वे अधिकतर इंसानी शक्ल धारण किये होते है |
  • धार्मिक पुस्तकों और मस्जिद जैसी पवित्र जगहों से ये दूर रहते है (Jinn Kya Hote Hai)|
  • जिन्न भी इंसानी तौर तरीके अपनाते है जैसे शादी करना, बच्चे पैदा करना, किन्तु इनकी दुनियाँ इंसानी दुनियाँ से बिलकुल अलग होती है |
  • इंसानी बस्ती जैसे गाँव, शहर, कस्बे से जिन्न दूर रहते है | जिन्नों को सुनसान जगह, खंडहर जगह और अँधेरा पसंद है |
  • जिन्न इंसानों को पूरी तरह से प्रभावित कर सकते है | वे इंसानी रूप धारण उनके जीवन में हस्तक्षेप कर सकते है |
  • जिन्नात की उत्पत्ति बिना धुएं की आग से हुई है |

कुछ लोग साधनाओं के द्वारा जिन्नों(Jinn Kya Hote Hai) को अपने वश में करने की कोशिश करते है | ऐसे व्यक्ति अपनी किसी बुरी मंसा को पूरा करवाने के लिए जिन्नों को अपने वश में करते है | किन्तु अधिकांश लोग इनमें विफल होकर अपनी जान गवां बैठते है और मरने के उपरान्त जिन्नों की दुनियाँ का हिस्सा बन जाते है | जिन्न साधना में सफल वही होते है जो दूसरों का भला करने के उद्देश्य से उन्हें अपने वश में करते है |