13 फरवरी 2018, महाशिवरात्रि ! इस महाशिवरात्रि को इस प्रकार से करें शिवलिंग पूजा
January 30, 2018
देवों के देव कहे जाने वाले भगवान शिव शीघ्र ही प्रसन्न होकर अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते है | जो भक्त भगवान शिव की आराधना करते है उनके लिए महाशिवरात्रि/Maha Shivratri पर्व से अच्छा अवसर और कौन सा हो सकता है | बहुत से शिव साधक महीनों तक महाशिवरात्रि पर्व का इंतजार करते है ताकि इस दिन वे भगवान शिव की साधना में सफलता प्राप्त कर सकें | महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव के मंदिर में जाकर शिवलिंग पूजा/Shivling pooja का विशेष महत्व माना गया है | इस दिन सभी भक्त अपनी-अपनी श्रद्धा अनुसार भगवान शिव की आराधना करते है व शिवलिंग को दूध व जल चढ़ाते है | इस post में आप जान पाएंगे महाशिवरात्रि/Maha Shivratri के दिन भगवान शिव मंदिर में विशेष शिवलिंग पूजा(Maha Shivratri 2018 Shivling Pooja) विधि के विषय में सम्पूर्ण जानकारी |

महाशिवरात्रि :-
माघ मास के कृष्ण पक्ष के चतुर्दशी तिथि की रात्रि को महा शिवरात्रि कहा जाता हैं | इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व 13 फरवरी 2018, मंगलवार को आ रहा है |
Maha Shivratri 2018 Shivling Pooja :
महाशिवरात्रि के दिन विशेष शिवलिंग पूजा :-
महाशिवरात्रि 13 फरवरी 2018 , मंगलवार को सुबह-सुबह स्नान आदि करके शिव मंदिर जाएँ | अपनी पूजा की थाली इस प्रकार सजाये : एक पात्र में शुद्ध जल रख ले , दुसरे पात्र में थोडा दूध , दही , शुद्ध घी , शहद और शक्कर सभी को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में मिला ले | थोड़े बिल्वपत्र , थोड़े पुष्प , मिष्ठान और दूप-दीप आदि भी रख ले | अब आप शिव मंदिर जाये व शिवलिंग के समक्ष खड़े होकर दोनों हाथों में पूजा की थाली के साथ परमपिता परमेश्वर को अपनी अरदास लगाये : अरदास इस प्रकार लगाये — हे परमपिता परमेश्वर मैं(अपना नाम और अपना गौत्र बोले ) महाशिवरात्रि के इस पवित्र पर्व पर भगवान शिव की यह विशेष पूजा कर रहा हूँ, मुझे मेरे कार्य में सफलता प्रदान करें व मेरी मनोकामना पूर्ण करें |
इस प्रकार अरदास लगाने के पश्चात् धुप और दीपक प्रज्वल्लित करें | अब दूध,दही,घी,शहद और शक्कर के मिश्रण वाले पात्र को बाएं हाथ में लेकर शिवलिंग पर धीरे-धीरे छोड़ते जाये व दुसरे हाथ से शिवलिंग पर इस द्रव्य को लगाते जाये | ऐसा करते समय मुख से ॐ नमः शिवाय मंत्र के जप अवश्य करें | अब आप शुद्ध जल से शिवलिंग को स्नान कराएँ | शुद्ध जल को धीरे-धीरे धार बनाते हुए शिवलिंग पर छोड़े व ॐ नमः शिवाय मंत्र के जप निरंतर करते रहे | शिवलिंग पर बिल्वपत्र चढ़ाये व पुष्प और मिष्ठान आदि अर्पित करें |
इस प्रकार शिवलिंग पूजा के बाद मंदिर परिसर में ही किसी एकांत स्थान पर बैठकर भगवान शिव का ध्यान करते हुए ॐ नमः शिवाय मंत्र के जप करें और मंदिर से आते समय दानपत्र में कुछ रुपये जरुर डाले (Maha Shivratri 2018 Shivling Pooja) |
अन्य जानकारियाँ :-
- शिवलिंग पूजा विधि | भगवान शिव का रूद्र अभिषेक किस प्रकार से करना चाहिए
- भगवान शिव को शिवलिंग के रूप में क्यों पूजा जाता है ?
- महामृत्युंजय मंत्र का अर्थ ,जप की सरल विधि और लाभ
- भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंग, जिनके दर्शन से होती है सभी मनोकामनाएं पूरी
महाशिवरात्रि/Maha Shivratri के दिन इस प्रकार भगवान शिव की आराधना(Maha Shivratri 2018 Shivling Pooja) करने से भोलेनाथ अति शीघ्र प्रसन्न होकर आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करते है | इस पूजा से आपके सभी पापों का नाश होता है, बीमारी व सभी पीडाओं से मुक्ति मिलती है | भगवान शिव की आराधना करने वाला भक्त मृत्यु के भय से मुक्त रहता है व मोक्ष को प्राप्त होता है |

जय भोले बाबा की
जय भोलेनाथ
अल्टीमेट ज्ञान में आपका स्वागत है |