रतनगढ़ के प्रसिद्द ताल वाले बालाजी का मंदिर

Balaji Mandir Ratangarh

राजस्थान के चुरू जिले के रतनगढ़ में स्थित हनुमान जी का यह मंदिर ताल वाले बालाजी के नाम से प्रसिद्द है | जो कि जिला मुख्यालय से पश्चिम दिशा में 48 km दूरी पर रतनगढ़ स्टैंड के पास स्थित है | यह मंदिर पूर्वकालीन राजाओं द्वारा स्थापित है | इस प्राचीन प्रतिमा की स्थापना अयोध्या के हनुमान गढ़ी के संतों द्वारा आज से लगभग 300 वर्ष पूर्व में की गयी थी | धीरे-धीरे मंदिर का निर्माण भक्तों द्वारा किया गया था | जो बाद में अति जर्जर अवस्था में अलंकरण विहीन हो गया | इसे तुड़वाकर अब नया मंदिर प्रस्तावित ढांचे के अनुसार बनवाया जा रहा है | इस मंदिर/(Balaji Mandir Ratangarh) के गर्भगृह में प्राचीन का संगमरमर का छोटा द्वार लगा है |

Balaji Mandir Ratangarh

इस मंदिर का पुनर्निर्माण ताल वाले बालाजी विकास एवं सेवा समिति द्वारा किया जा रहा है | प्रस्तावित मंदिर का स्वरुप वर्तमान मंदिर के खुले आँगन को ऊँचा उठाते हुए सम्पूर्ण परिसर को 20 फुट ऊंचाई पर अच्छादित करने का कार्य प्रगति पर है | मुख्य मंदिर के अतिरिक्त इस परिसर में खाटू श्याम, शिवालय एवं राधाकृष्ण का मंदिर स्वतंत्र रूप से स्थापित है | गर्भगृह की चौड़ाई 10*25 फुट आयातकार में है | जिसमें श्री हनुमान जी महाराज उत्तराभिमुख आसीन है | इनकी प्रतिमा लगभग 3 फुट ऊंची है जो कि सिन्दूरी चौला एवं चांदी वर्क से सज्जित है | मस्तक पर स्वर्ण मुकुट एवं छत्र से अति शोभायमान हो रहे है | इस प्रतिमा के दाई तरफ गदा, अग्र भाग में चांदी की चौकी, थाल, गले में चांदी की माला शोभित है | यह प्रतिमा सदैव श्रंगारित रहती है |

Balaji Mandir Ratangarh

इस प्रकार की प्रतिमा प्रथम अयोध्या के हनुमान गढ़ी पर स्थित है | इनको ग्राम देवता के रूप में माना जाता है | विवाह के समय गठजोडें की जात, बच्चे के जन्म के बाद मुंडन इत्यादि यहाँ के अन्य हिन्दू संस्कार का कार्य इसी स्थान पर किया जाता है | इस मंदिर में कई वर्षों से अखंड दीपक प्रज्वल्लित है | मंदिर के थोड़ी दूरी पर अन्नक्षेत्र संचालित है | जहाँ पर आये हुए साधू-संत, अतिथियों व गरीब, दुखियों के भोजन की उचित व्यवस्था की जाती है |

पूर्व में पूजा का कार्य श्री सुखदेव व प्रेमसुख इन्दौरियों के परिवार के समूह द्वारा किया जाता रहा परन्तु वर्तमान में नौं पुजारी परिवार है, जो पखवाड़े के हिसाब से श्री हनुमान जी की पूजा अर्चना करते है | यहाँ वर्ष में आने वाले सभी धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन हुआ करता है | जिसमें प्रमुख रूप से हनुमान जयंती बड़े ही हर्ष उल्लास के साथ मनाई जाती है | हनुमान जयंती के समय यहाँ भक्तों की संख्या लगभग एक लाख के आसपास होती है | इसी दिन शोभा यात्रा का आयोजन भी होता है |

अन्य जानकारियाँ : – 

हनुमान जी का यह मंदिर/(Balaji Mandir Ratangarh) रतनगढ़ और चुरू के भक्तों के विश्वास, आस्था एवं श्रद्धा का केंद्र है यहाँ शरद पूर्णिमा बड़े ही अच्छे स्तर पर होता है | जिसमें भक्तों की संख्या लगभग 50 हज़ार के आसपास होती है | यहाँ मंगलवार और शनिवार के दिन अपार भीड़ रहती है | जिसमें 10 हज़ार भक्त भाग लेते है | मंदिर का सम्पूर्ण क्षेत्रफल लगभग 2 एकड़ है मंदिर में हर समय 2 पुजारी कार्यरत रहते है | सामान्य दिनों में 3 से 4 हज़ार एवं सम्पूर्ण वर्ष में 12-14 लाख भक्त दर्शन करते है |