आँखों की रौशनी बढ़ाने वाले best आहार(Foods)

By | March 25, 2019

इस संसार की ख़ूबसूरती को देखने के लिए आँख भगवान द्वारा सभी जीवों को दी गयी सबसे अमूल्य भेंट है | आज के इस मॉडर्न युग में जहाँ इंसान अपने शरीर की देखभाल ही ठीक से नहीं कर पाता ऐसे में आँखों पर ध्यान देना बहुत मुश्किल है | आँखों की महत्ता तो वहीं इंसान समझ सकता है जिसने इसे खोया है | आज लोग तरह – तरह के व्यायाम आदि से अपने शरीर को तो आकर्षक और स्वस्थ बना लेते है किन्तु आँखों पर विशेष ध्यान नहीं देते, जिसके फलस्वरूप उनकी आँखों की रौशनी कम होने लगती है और धीरे-धीरे चश्मा लगाने की भी नौबत आ जाती है(Best Food for Eyes Hindi) |

आँखों की रौशनी क्यों कम होती है :

अधिकतर लोगों में आँखों की रौशनी कम होने का कारण दूषित पर्यावरण और उचित आहार न लेना है | विटामिन A को आँखों के लिए सबसे अधिक जरुरी माना गया है | इसके साथ-साथ विटामिन B, Vitamin C और Vitamin D भी आवश्यक है | लम्बे समय तक आहार में विटामिन्स की कमी से आपकी आँखे प्रभावित होती है | इसलिए आहार में Vitamins का ध्यान रखे | आज हम आपको ऐसे आहार के विषय में जानकारी देंगे जिनमें आपकी आँखों को स्वस्थ रखने के लिए सभी जरुरी vitamins होते है |

Best Food for Eyes Hindi

आँखों से धुंधला क्यों दिखाई देने लगता है ? :-

आँखों के रोगों में सबसे अधिक समस्या आँखों द्वारा धुंधला दिखाई देना है | जब आँखों से धुंधला दिखाई देने लगे या फिर पढ़ते समय सिर दर्द होने लगे तो समझ जाये आपको आँखों की समस्या है तो जल्द से जल्द आपको उचित treatment के साथ-साथ अपने आहार शैली में परिवर्तन की आवश्यकता है |

अधिकतर लोगों में आँखों से कम दिखाई देने का मुख्य कारण medical terms में  मैकुलर डिजनरेशन है | जिसमें आँखों की रेटिना क्षतिग्रस्त हो जाती है जिससे आँखों के देख सकने वाले भाग के बिल्कुल बीच का स्थान मैकूला प्रभावित होता है | एक बार आँखों की रौशनी जब कम होने लगती है तो उसे वापिस पहले वाली अवस्था में लाना बहुत मुश्किल होता है किन्तु यदि ध्यान रखा जाए तो इस समस्या को यही पर रोका जरुर जा सकता है जिसमें आपको डॉक्टर की सलाह के साथ-साथ उचित आहार लेना बहुत आवश्यक है |

Best Food for Eyes Hindi :

आँखों को स्वस्थ रखने वाले आहार :

लहसुन और प्याज : – 

लहसुन और प्याज में काफी मात्रा में सल्फर प्राप्त होता है जो आँखों के लिए एक प्रकार से antioxidant का काम करता है |

अंडे : – 

अंडे खाना पूर्ण रूप से आपके शरीर को स्वस्थ रखता है | इससे आपको प्रोटीन- एमिनो एसिड – सल्फर – लेक्टीन और विटामिन B प्राप्त होता है जिससे आँखों को लाभ मिलता है |

आंवला : – 

आपकी आँखों के लिए नियमित रूप से आंवला का सेवन लाभप्रद सिद्ध होता है | आंवला में मुख्य रूप से विटामिन C और कुछ ऐसे antioxidant मिलते है जिससे आँखों की रौशनी बढ़ती है | आंवला का सेवन आप आंवला मुरब्बे के रूप में भी कर सकते है जो खाने में मीठा और स्वादिष्ट होता है(Best Food for Eyes Hindi) |

ब्लू बैरी : – 

ब्लू बैरी के सेवन से आंखों को पोषण देने वाला फाइटोन्यूट्रिएंट एंथोसाइएनिन प्राप्त होता है | एंथोसाइएनिन, जो की रात में देखने की क्षमता में सुधार करता है | इसके साथ ब्लू बैरी में सेलेनियम और जिंक जैसे तत्व की भी प्राप्ति होती है   जिससे आँखों की रौशनी बढ़ती है |

तोरी या तोरई की सब्जी : – 

तोरी या तोरई की सब्जी आपको मोतियाबिंद जैसी आँखों की गंभीर समस्या से छुटकारा दिला सकती है | तोरी से हमें ल्यूटेन और जेक्सेंथिन की प्राप्ति होती है ये तत्व आँखों में रेटिना के मध्य भाग को अल्ट्रावायलेट प्रकाश से बचाते है |

अन्य जानकारियाँ : – 

विटामिन A की प्राप्ति के स्त्रोत :

आँखों की रौशनी बढ़ाने में विटामिन A सबसे अधिक जरुरी है | अंडे , गाजर, सेब, हरी पत्तेदार सब्जियां, मटर, टमाटर, मूंगफली, पिस्ता, काजू और  मक्का  इन सब में आपको विटामिन A काफी मात्रा में प्राप्त हो सकता है (Best Food for Eyes Hindi)|